Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए। [1M]

Take a timed test

33 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
काली मृदा की दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer
काली मृदा का रंग काला होता है। ,इसकी नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है।
View full question & answer
Question 21 Mark
संसाधन से क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिये।
Answer
पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु जो कि मनुष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयुक्त की जा सकती है, संसाधन कहलाती है।
View full question & answer
Question 31 Mark
एजेण्डा-21' क्या है?
Answer
यह संयुक्त राष्ट्र की एक घोषणा है जिसका उद्देश्य भूमण्डलीय सतत् पोषणीय विकास हासिल करना है। 
View full question & answer
Question 41 Mark
मृदा के निर्माण में जलवायु सबसे महत्त्वपूर्ण कारक किस प्रकार है? दो कारण बताइए।
Answer
जलवायु अपक्षय की दर निर्धारित करती है। , जलवायु वनस्पति के प्रकार का निर्णय करती है।
View full question & answer
Question 51 Mark
उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों के दो प्रकार कौन से हैं? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।
Answer
(i) जैविक : मनुष्य। , (ii) अजैविक : धातुएँ।
View full question & answer
Question 61 Mark
संभावी संसाधन क्या होते हैं?
Answer
वे संसाधन जो किसी प्रदेश में विद्यमान होते हैं लेकिन इनका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है, संभावी संसाधन कहलाते हैं।
View full question & answer
Question 71 Mark
सम्पूर्ण उत्तरी मैदान के अलावा भारत में जलोढ़ मृदाएँ और कहाँ पाई जाती हैं?
Answer
राजस्थान एवं गुजरात तथा पूर्वी तटीय मैदान में पाई जाती हैं। 
View full question & answer
Question 81 Mark
संसाधनों का संरक्षण करना हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
Answer
संसाधनों का संरक्षण निम्न कारणों से आवश्यक है-
वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करना और , भावी पीढ़ियों के लिए बचाकर रखना।
View full question & answer
Question 91 Mark
बंजर भूमि में कौन-कौनसे स्थलीय भाग शामिल हैं?
Answer
पहाड़ी चट्टानें, सूखी और मरुस्थलीय भूमि। 
View full question & answer
Question 101 Mark
लेटराइट मृदा किन क्षेत्रों में विकसित होती है?
Answer
लेटराइट मृदा उच्च तापमान और अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होती है। 
View full question & answer
Question 111 Mark
वर्तमान में भारत की कितने हैक्टेयर भूमि निम्नीकृत है?
Answer
लगभग 13 करोड़ हैक्टेयर भूमि। 
View full question & answer
Question 121 Mark
मृदा अपरदन को नियंत्रित करने वाली किन्हीं दो विधियों के नाम लिखिए।
Answer
ढाल वाली भूमि पर समोच्च जुताई , वृक्षारोपण।
View full question & answer
Question 131 Mark
मृदा अपरदन से क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिये।
Answer
मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहा जाता है। 
View full question & answer
Question 141 Mark
भारत में लेटराइट मृदाएँ कहाँ-कहाँ पाई जाती हैं?
Answer
भारत में लेटराइट मृदाएँ मुख्य रूप से कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और उड़ीसा तथा असम के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
View full question & answer
Question 151 Mark
संसाधन विकास का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
Answer
संसाधन विकास से तात्पर्य उस प्रयत्न से है जिसके अन्तर्गत संसाधन का मानवीय संतुष्टि में उपयोग किया जाता है।
View full question & answer
Question 161 Mark
भू-संसाधनों का निम्नीकरण किस कारण हो रहा है?
Answer
लम्बे समय तक लगातार भूमि संरक्षण और प्रबंधन की अवहेलना करने एवं लगातार भू-उपयोग के कारण भू-संसाधनों का निम्नीकरण हो रहा है।
View full question & answer
Question 171 Mark
भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?
Answer
भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। 
View full question & answer
Question 181 Mark
भारत के उन राज्यों के नाम बताइये जिनमें खनिजों और कोयले के प्रचुर भंडार उपलब्ध हैं।
Answer
झारखण्ड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़।
View full question & answer
Question 191 Mark
सतत पोषणीय आर्थिक विकास का अर्थ स्पष्ट कीजिये।
Answer
विकास पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए हो और वर्तमान विकास की प्रक्रिया भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकता की अवहेलना न करे।
View full question & answer
Question 201 Mark
नवीकरण योग्य संसाधन क्या होते हैं?
Answer
वे संसाधन जिनको नवीकृत या पुनः उत्पन्न किया जा सकता है, नवीकरण योग्य संसाधन कहे जाते हैं। 
View full question & answer
Question 211 Mark
भू-उपयोग को निर्धारित करने वाले भौतिक तत्त्वों के नाम बताइये।
Answer
भू-आकृति, जलवायु और मदा के प्रकार। 
View full question & answer
Question 221 Mark
प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया?
Answer
ब्राजील के शहर रियो-डि-जेनेरो में। 
View full question & answer
Question 231 Mark
समाप्यता के आधार पर संसाधन का वर्गीकरण कीजिए।
Answer
नवीकरण योग्य संसाधन , अनवीकरण योग्य संसाधन।
View full question & answer
Question 241 Mark
समोच्च जुताई किसे कहा जाता है? बताइये।
Answer
ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समानान्तर हल चलाने से ढाल के साथ जल बहाव की गति घटती है। इसे समोच्च जुताई कहा जाता है।
View full question & answer
Question 251 Mark
भू-क्षरण के लिए उत्तरदायी कोई दो मानवीय कारण लिखिए।
Answer
शहरीकरण , औद्योगीकरण।
View full question & answer
Question 261 Mark
लेटराइट मृदा में ह्यूमस की मात्रा कहाँ कम पाई जाती है?
Answer
विरल वनस्पति और अर्ध शुष्क पर्यावरण वाले क्षेत्रों में लेटराइट मृदा में ह्यमस की मात्रा कम पाई जाती है। 
View full question & answer
Question 271 Mark
मृदा अपरदन के दो कारण लिखिए।
Answer
नदियों में बाढ़ आना , वनोन्मूलन।
View full question & answer
Question 281 Mark
भारत में राष्ट्रीय वन नीति (1952) के अनुसार वनों के अन्तर्गत कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र वांछित है?
Answer
33 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र। 
View full question & answer
Question 291 Mark
बांगर और खादर में दो अन्तर बताइए।
Answer
प्राचीन जलोढ़ को बांगर और नवीन जलोढ़क को खादर कहा जाता है। , बांगर की अपेक्षा खादर अधिक उपजाऊ होता है।
View full question & answer
Question 301 Mark
भारत के उन राज्यों के नाम बताइये जिनमें 10 प्रतिशत से भी कम क्षेत्र पर फसलें उगाई जाती हैं।
Answer
भारत में अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर तथा अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में 10 प्रतिशत से भी कम क्षेत्र पर फसलें उगाई जाती हैं।
View full question & answer
Question 311 Mark
मृदा निर्माण की प्रक्रिया में सहायक कारकों के नाम बताइये।
Answer
मृदा निर्माण की प्रक्रिया में उच्चावच, जनक शैल, जलवायु, वनस्पति और अन्य जैव पदार्थ और समय मुख्य कारक हैं।
View full question & answer
Question 321 Mark
जलोढ़ मृदा वाले क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक क्यों पाया जाता है?
Answer
जलोढ़ मृदा वाले क्षेत्रों में गहन कृषि के कारण यहाँ जनसंख्या घनत्व अधिक पाया जाता है। 
View full question & answer
Question 331 Mark
कपास की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली मृदा का नाम बताइये।
Answer
काली मृदा।
View full question & answer