Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

Take a timed test

46 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
युद्धोत्तर अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य क्या था?
Answer
युद्धोत्तर अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह था कि औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता एवं पूर्ण रोजगार बनाए रखा जाए।
View full question & answer
Question 21 Mark
आयात शुल्क किसे कहते हैं? 
Answer
किसी दूसरे देश में आने वाली वस्तु पर वसूल किया जाने वाले शुल्क आयात शुल्क कहलाता है। 
View full question & answer
Question 31 Mark
वीटो (निषेधाधिकार) क्या है?
Answer
वीटो (निषेधाधिकार) वह अधिभार है जिसके सहारे एक सदस्य की भी असहमति किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने का आधार बन जाती है।
View full question & answer
Question 41 Mark
संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया और कब किया गया?
Answer
संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन अमेरिका में स्थित न्यू हैम्पशायर के ब्रेटन वुड्स नामक स्थान पर जुलाई, 1944 में आयोजित किया गया।
View full question & answer
Question 51 Mark
'जी-77' से क्या अभिप्राय है?
Answer
विकासशील देशों ने एक नई अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली स्थापित करने के लिए एक समूह का गठन किया, जिसे 'जी-77' कहते हैं।
View full question & answer
Question 61 Mark
विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के अमेरिका पर पड़े दो प्रभाव बताइए।
Answer
अमेरिका के हजारों बैंक दिवालिया हो गए और बन्द कर दिये गये।, व्यापार चौपट हो गया और बेरोजगारी फैल गई।
View full question & answer
Question 71 Mark
विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी का सबसे बुरा प्रभाव किस देश पर पड़ा? 
Answer
विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी का सबसे बुरा प्रभाव अमेरिका पर पड़ा। 
View full question & answer
Question 81 Mark
हेनरी फोर्ड कौन थे?
Answer
हेनरी फोर्ड अमेरिका के एक प्रसिद्ध उद्योगपति तथा कार निर्माता थे। वह अमेरिका के वृहत उत्पादन के विख्यात प्रणेता थे।
View full question & answer
Question 91 Mark
1920 के दशक की अमेरिकी अर्थव्यवस्था की क्या बड़ी विशेषता थी? 
Answer
1920 के दशक की अमेरिकी अर्थव्यवस्था की एक प्रमुख विशेषता वृहत उत्पादन के चयन की थी। 
View full question & answer
Question 101 Mark
भारतीय अनुबन्धित श्रमिकों को मुख्य रूप से किन देशों में ले जाया जाता था?
Answer
भारतीय अनुबन्धित श्रमिकों को मुख्य रूप से कैरीबियन द्वीप समूह (मुख्यतः त्रिनिदाद, गुयाना और सूरीनाम), मारिशस तथा फिजी ले जाया जाता था।
View full question & answer
Question 111 Mark
अफ्रीका में अपने उपनिवेश स्थापित करने वाले चार प्रमुख देशों का उल्लेख कीजिए। 
Answer
ब्रिटेन,l फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी।
View full question & answer
Question 121 Mark
स्पेनियों द्वारा अमेरिका की विजय में कौनसा तत्व सबसे अधिक सहायक सिद्ध हुआ?
Answer
स्पेनिश सैनिकों के साथ चेचक के कीटाणु अमेरिका जा पहुँचे जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर अमेरिकी लोग मारे गए। इससे स्पेन का अमेरिका पर अधिकार हो गया।
View full question & answer
Question 131 Mark
अधिकांश अफ्रीकी देशों की सीमाएँ बिल्कुल सीधी लकीर जैसी क्यों हैं?
Answer
क्योंकि यूरोप के ताकतवर देशों ने 1885 में बर्लिन में एक बैठक में अफ्रीका के नक्शे पर लकीरें खींचकर उसे आपस में बाँट लिया था।
View full question & answer
Question 141 Mark
उस तकनीक का नाम बताइए जिससे शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं को भी लम्बी यात्राओं पर ले जाया जा सकता है।
Answer
जहाजों में रेफ्रिजरेशन की तकनीक ।
View full question & answer
Question 151 Mark
'ब्रेटन वुड्स व्यवस्था' से क्या अभिप्राय है? 'ब्रेटन वुड्स की जुड़वां सन्तान' से क्या अभिप्राय है? 
Answer
विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को 'ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ सन्तान' कहा जाता है।
View full question & answer
Question 161 Mark
विश्व बैंक की स्थापना कब और क्यों की गई? 
Answer
युद्धोत्तर पुनर्निर्माण के लिए धन की व्यवस्था करने हेतु 1947 में विश्व बैंक की स्थापना की गई। 
View full question & answer
Question 171 Mark
विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer
विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के फलस्वरूप 1928 से 1934 के बीच भारत के आयात-निर्यात घटकर लगभग आधे रह गए थे।
View full question & answer
Question 181 Mark
विश्वव्यापी आर्थिक महामन्दी से आप क्या समझते हैं? 
Answer
विश्वव्यापी आर्थिक महामन्दी की शुरूआत 1929 से हुई और यह संकट तीस के दशक के मध्य तक बना रहा। 
View full question & answer
Question 191 Mark
'हायर-परचेज' व्यवस्था क्या थी?
Answer
'हायर-परचेज' व्यवस्था में अमेरिकी लोग कार आदि चीजें कर्जे पर खरीदते थे और उनका मूल्य किस्तों में चुकाते थे।
View full question & answer
Question 201 Mark
हेनरी फोर्ड ने कारों के उत्पादन के लिए कौनसी पद्धति अपनाई? 
Answer
हेनरी फोर्ड ने कारों के उत्पादन के लिए असेम्बली लाइन की पद्धति अपनाई। 
View full question & answer
Question 211 Mark
क्रिस्टोफर कोलम्बस गलती से किस अज्ञात महाद्वीप में पहुँचा था? 
Answer
अमेरिका। 
View full question & answer
Question 221 Mark
शिकारीपुरी श्रॉफ तथा नटूकोट्टई चेट्टियार कौन थे?
Answer
शिकारीपुरी श्रॉफ तथा नटूकोट्टई चेट्टियार विदेशों में भारतीय उद्यमी थे। ये मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में निर्यातोन्मुखी खेती के लिए ऋण देते थे।
View full question & answer
Question 231 Mark
'चटनी म्यूजिक' कहाँ प्रसिद्ध था? 
Answer
त्रिनिदाद और गुयाना में 'चटनी म्यूजिक' बड़ा लोकप्रिय था। 
View full question & answer
Question 241 Mark
'होसे' से आप क्या समझते हैं?
Answer
त्रिनिदाद में मुहर्रम के वार्षिक जुलूस को एक विशाल उत्सवी मेले का रूप दिया गया। इस मेले को 'होसे' कहा जाता है।
View full question & answer
Question 251 Mark
रिंडरपेस्ट के बारे में आप क्या जानते हैं?
Answer
अफ्रीका में 1890 के दशक में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी फैल गई। इससे अफ्रीका में लगभग 90 प्रतिशत पशु मौत के मुँह में चले गए।
View full question & answer
Question 261 Mark
'केनाल कॉलोनी' से आप क्या समझते हैं?
Answer
ब्रिटिशकाल में नई नहरों की सिंचाई वाले क्षेत्रों में पंजाब में अन्य स्थानों के लोगों की बस्तियों को 'केनाल कॉलोनी' कहा जाता था।
View full question & answer
Question 271 Mark
कॉर्न लॉ क्या था? 
Answer
ब्रिटिश सरकार ने जिन कानूनों के सहारे मक्का के आयात पर पाबन्दी लगा दी थी, उन्हें 'कॉर्न लॉ' कहते हैं। 
View full question & answer
Question 281 Mark
अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय में मुख्यतः कितने प्रकार के प्रवाह हैं? 
Answer
तीन प्रकार के- व्यापार का प्रवाह, श्रम का प्रवाह, पूँजी का प्रवाह।
View full question & answer
Question 291 Mark
किन कारणों से यूरोप के देशों से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका पहुँचे?
Answer
सोना, चांदी प्राप्त करने के लिए, धार्मिक अत्याचारों से बचने के लिए, कृषि-कार्य करने के लिए।
View full question & answer
Question 301 Mark
यूरोप के किस देश में आलू का भीषण अकाल पड़ा और कब पड़ा? 
Answer
1845 से 1849 के बीच आयरलैण्ड में आलू का भीषण अकाल पड़ा।
View full question & answer
Question 311 Mark
रेशम मार्ग किन-किन क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ते थे?
Answer
सिल्क मार्ग एशिया के विशाल क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ते थे।, ये एशिया को यूरोप तथा उत्तरी अफ्रीका से भी जोड़ते थे।
View full question & answer
Question 321 Mark
'रेशम मार्ग' से क्या अभिप्राय है?
Answer
आधुनिक काल से पहले जिन मार्गों से चीनी रेशम पश्चिम के देशों में भेजा जाता था, वह रेशम मार्ग कहलाते हैं।
View full question & answer
Question 331 Mark
भूमंडलीकृत विश्व के बनने की प्रक्रिया में सहायक तत्वों का उल्लेख कीजिए।
Answer
(1) व्यापार, काम की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते लोग, पूँजी व, अनेक वस्तुओं की वैश्विक आवाजाही।
View full question & answer
Question 341 Mark
'ब्रेटन वुड्स संस्थान' किसे कहा जाता है? 
Answer
विश्व बैंक तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को 'ब्रेटन वुड्स संस्थान' कहा जाता है। 
View full question & answer
Question 351 Mark
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद किन दो महाशक्तियों का उदय हुआ? 
Answer
संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ।
View full question & answer
Question 361 Mark
द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल होने वाली धुरी शक्तियाँ कौनसी थीं? 
Answer
जर्मनी,जापान,इटली।
View full question & answer
Question 371 Mark
आर्थिक महामन्दी की शुरुआत कब से हुई? 
Answer
1929 से। 
View full question & answer
Question 381 Mark
भारत से विदेशों में निर्यात की जाने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए। 
Answer
कपास, नील।
View full question & answer
Question 391 Mark
इंग्लैण्ड ट्रांसवाल पर क्यों आधिपत्य स्थापित करना चाहता था? 
Answer
क्योंकि ट्रांसवाल में सोना बहुत बड़ी मात्रा में पाया जाता था। 
View full question & answer
Question 401 Mark
यूरोपीय देशों ने अफ्रीका के बंटवारे के लिए कहाँ बैठक आयोजित की और कब की? 
Answer
बर्लिन में, 1885 में।
View full question & answer
Question 411 Mark
प्रथम विश्व युद्ध के बाद विश्व को किस संकट का सामना करना पड़ा? 
Answer
आर्थिक महामंदी का। 
View full question & answer
Question 421 Mark
19वीं शताब्दी में यूरोप में लोग किन महाद्वीपों में जाकर बसे? 
Answer
अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया महाद्वीप। 
View full question & answer
Question 431 Mark
पाँच सौ वर्ष पूर्व हमारे पूर्वजों के पास कौन-कौन से पदार्थ नहीं थे? 
Answer
आलू, सोया, मूंगफली, मक्का, मिर्च, शकरकंद आदि। 
View full question & answer
Question 441 Mark
16वीं शताब्दी में दुनिया सिकुड़ने लगी थी। इसका क्या अर्थ है? 
Answer
इसका अर्थ है कि संसार के देश एक-दूसरे के निकट आने लगे थे तथा वे परस्पर निर्भर हो गये थे। 
View full question & answer
Question 451 Mark
प्रथम विश्व युद्ध के दोनों गुटों में कौन-कौन से देश शामिल थे?
Answer
मित्र राष्ट्रों में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस थे तथा धुरी शक्तियों में जर्मनी, आस्ट्रिया-हंगरी और ऑटोमन तुर्क शामिल थे।
View full question & answer
Question 461 Mark
प्रथम विश्व युद्ध कौनसे दो गुटों के बीच लड़ा गया था? 
Answer
प्रथम विश्व युद्ध मित्र राष्ट्रों और धुरी शक्तियों के बीच लड़ा गया था। 
View full question & answer