Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए। [1M]

Take a timed test

28 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
दबाव-समूह किसे कहते हैं?
Answer
समान पेशे, हित, आकांक्षा अथवा मत के लोगों के संगठन, जैसे-मजदूर संगठन, को दबाव समूह कहते हैं।
View full question & answer
Question 21 Mark
दबाव समूह का अर्थ बताइए।
Answer
समान पेशे, हित, आकांक्षा अथवा मत के लोगों के संगठन, जैसे-मजदूर संगठन, को दबाव समूह कहते हैं।
View full question & answer
Question 31 Mark
सेवेन पार्टी अलायंस क्या था?
Answer
नेपाल के सभी सात बड़े राजनीतिक दलों ने मिलकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए जो गठबंधन बनाया। गया, वह सेवेन पार्टी अलायंस कहा गया।
View full question & answer
Question 41 Mark
फेडेकोर (FEDECOR) क्या है?
Answer
फेडेकोर पानी के निजीकरण के विरोध का बोलिविया का एक संगठन है जिसे वहाँ के पेशेवरों, इंजीनियरों तथा पर्यावरणवादियों ने गठित किया है।
View full question & answer
Question 51 Mark
हित-समूह कितने प्रकार के होते हैं?
Answer
हित-समूहों को मोटे रूप से दो प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है-
वर्ग-विशेष हित-समूह और
जन-सामान्य के हित-समूह।
View full question & answer
Question 61 Mark
दबाव-समूह और आन्दोलन में कोई दो अन्तर लिखिए।
Answer
दबाव-समूहों के विपरीत आन्दोलनों में संगठन ढीला-ढाला होता है।
दबाव-समूह के फैसले आंदोलनों के फैसलों की तुलना में कम लचीले होते हैं।
View full question & answer
Question 71 Mark
नर्मदा बचाओ आंदोलन क्या है?
Answer
सरदार सरोवर प्रोजेक्ट के निर्माण के कारण उजड़े लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था हेतु किया गया आंदोलन ही नर्मदा बचाओ आंदोलन है।
View full question & answer
Question 81 Mark
किन्हीं चार आन्दोलनों के नाम लिखिए।
Answer
चार आन्दोलन ये हैं-
नर्मदा बचाओ आन्दोलन
शराब-विरोधी आन्दोलन
महिला आन्दोलन
पर्यावरण आन्दोलन।
View full question & answer
Question 91 Mark
आन्दोलन से क्या आशय है?
Answer
जब कोई जन-समूह जनता के व्यापक हित में राजनीति को प्रभावित करने के लिए सामूहिक कार्यवाही करता है, तो उसे आन्दोलन कहा जाता है।
View full question & answer
Question 101 Mark
हम लोकतन्त्र में किस प्रकार अप्रत्यक्ष तौर पर विरोध कर सकते हैं?
Answer
हम लोकतन्त्र में दबाव या हित-समूह का निर्माण करके तथा सरकार पर दबाव बनाकर उसे अपनी मांगें मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
View full question & answer
Question 111 Mark
दबाव समूहों द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए कौनसे ढंग अपनाए जाते हैं?
Answer
दबाव समूह अपनी मांगों को मनवाने के लिए जन-संचार, हड़ताल, रैली निकालना, लॉबीइंग आदि ढंग अपनाते हैं।
View full question & answer
Question 121 Mark
नेपाल और बोलिविया के जन-आन्दोलनों में प्रमुख अन्तर क्या था?
Answer
बोलिविया का जन-आन्दोलन सरकार की एक विशेष नीति के खिलाफ था जबकि नेपाल का जन-संघर्ष लोकतन्त्र की स्थापना के लिए था।
View full question & answer
Question 131 Mark
बोलिविया में जल युद्ध होने का क्या कारण था?
Answer
बोलिविया में पानी की दरें चौगुनी बढ़ाये जाने के कारण जल युद्ध हुआ। 
View full question & answer
Question 141 Mark
मानवाधिकार संगठन किसका प्रतिनिधित्व करता है?
Answer
यह संगठन सर्व-सामान्य हितों का प्रतिनिधित्व करता है। 
View full question & answer
Question 151 Mark
नेपाल के लोकतन्त्र के लिए संघर्ष में कौन-कौन संगठन शामिल थे?
Answer
नेपाल के लोकतन्त्र के संघर्ष के लिए सप्तदलीय गठबन्धन, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), मजदूर तथा मूलवासी लोगों के संगठन शामिल थे।
View full question & answer
Question 161 Mark
नेपाल और बोलिविया के जन-संघर्ष से दो सामान्य निष्कर्ष निकालिए।
Answer
लोकतन्त्र का जन-संघर्ष द्वारा विकास होता है।
लोकतान्त्रिक संघर्ष का समाधान जनता की व्यापक लामबंदी से ही होता है।
View full question & answer
Question 171 Mark
BAMCEF से क्या आशय है?
Answer
BAMCEF से आशय है-Backward and Minorities Community Employee Federation। यह संगठन जातिगत भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाता है।
View full question & answer
Question 181 Mark
नेपाल में हुए 2006 के आन्दोलन को क्या कहा गया?
Answer
नेपाल में हुए 2006 के आन्दोलन को 'लोकतन्त्र के लिए दूसरा आन्दोलन' कहा गया।
View full question & answer
Question 191 Mark
लोकतन्त्र की तीसरी लहर के देश कौनसे थे?
Answer
जिन देशों में लोकतन्त्र 1990 के दशक में कायम हुआ, वे देश 'लोकतन्त्र की तीसरी लहर' के अन्तर्गत आते हैं।
View full question & answer
Question 201 Mark
सूचना के अधिकार से क्या तात्पर्य है?
Answer
सूचना का अधिकार सभी नागरिकों को प्राप्त वह अधिकार है जिसके तहत सरकारी रिकार्डों तथा प्रपत्रों में दर्ज सूचना को देखा तथा प्राप्त किया जा सकता है।
View full question & answer
Question 211 Mark
नेपाल और बोलिविया के जन-आन्दोलनों की कोई दो समानताएँ लिखिए।
Answer
दोनों आन्दोलन राजनीतिक संघर्ष से सम्बन्धित हैं।
दोनों में जनता बड़े पैमाने पर लामबंद हुई।
View full question & answer
Question 221 Mark
नेपाल के किस जन आन्दोलन को लोकतंत्र का दूसरा आन्दोलन कहा जाता है?
Answer
अप्रेल, 2006 में नेपाल की जनता के लोकतंत्र बचाओ आन्दोलन को लोकतंत्र का दूसरा आन्दोलन कहा जाता है।
View full question & answer
Question 231 Mark
बोलिविया जलयुद्ध का क्या परिणाम निकला?
Answer
बोलिविया सरकार ने बहुराष्ट्रीय कम्पनी के साथ करार को रद्द कर दिया तथा जलापूर्ति पुनः नगरपालिका को सौंपकर पुरानी दरें कायम कर दी गईं।
View full question & answer
Question 241 Mark
नेपाल के अप्रैल, 2006 के आन्दोलन की क्या माँगें थीं?
Answer
इस आन्दोलन की मुख्य माँगें थीं-
संसद को बहाल किया जाये,
सर्वदलीय सरकार बने,
एक नई संविधान सभा का गठन हो।
View full question & answer
Question 251 Mark
भारत में कार्यरत किन्हीं दो व्यावसायिक दबाव समूहों के नाम बताइए।
Answer
अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ
अखिल भारतीय मेडिकल परिषद।
View full question & answer
Question 261 Mark
बोलिविया की हड़ताल में कौन शामिल थे?
Answer
बोलिविया की हड़ताल में श्रमिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता तथा सामुदायिक नेता शामिल थे।
View full question & answer
Question 271 Mark
नेपाल का अंतिम राजा कौन था?
Answer
नेपाल का अन्तिम राजा वीरेन्द्र था। 
View full question & answer
Question 281 Mark
नेपाल में लोकतंत्र कब कायम हुआ?
Answer
नेपाल में लोकतंत्र 1990 के दशक में कायम हुआ। 
View full question & answer