Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न [4M]

Take a timed test

4 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 14 Marks
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएँ शांति और सद्भाव का जीवन जीने में नागरिकों के लिए किस प्रकार मददगार साबित होती हैं?
Answer
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएँ निम्नलिखित प्रकार से शान्ति और सद्भाव का जीवन जीने में लोगों की मददगार साबित होती हैं-
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएँ अपने अन्दर की प्रतिद्वन्द्विताओं को सँभालने की एक प्रक्रिया विकसित कर लेती हैं। इससे इनके टकरावों के विस्फोटक या हिंसक रूप लेने का अंदेशा कम हो जाता है।
लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ विभिन्न समूहों के अंतरों और विभेदों का आदर करती हैं तथा इनके बीच बातचीत से सामंजस्य बैठाने का तरीका विकसित कर लेती हैं।
View full question & answer
Question 24 Marks
तानाशाही का क्या अर्थ है? क्यों लोकतंत्र तानाशाही और अन्य व्यवस्थाओं से अच्छा है?
Answer
तानाशाही-तानाशाही सरकार का वह रूप है जिसमें एक व्यक्ति अथवा दल संवैधानिक अथवा वैध सरकार का तख्ता पलट कर सत्ता हथिया लेता है और उसके पश्चात् शासन को अपनी इच्छानुसार चलाता है।
लोकतंत्र तानाशाही और अन्य व्यवस्थाओं से अच्छा है क्योंकि यह-
नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है;
यह व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है; (iii) इससे फैसलों में बेहतरी आती है;
यह टकरावों को टालने-सँभालने का तरीका देता है; और
इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है।
View full question & answer
Question 34 Marks
"लोकतांत्रिक शासन किसी अन्य शासन प्रणाली से बेहतर है।" स्पष्ट कजिए।
Answer
तानाशाही-तानाशाही सरकार का वह रूप है जिसमें एक व्यक्ति अथवा दल संवैधानिक अथवा वैध सरकार का तख्ता पलट कर सत्ता हथिया लेता है और उसके पश्चात् शासन को अपनी इच्छानुसार चलाता है।
लोकतंत्र तानाशाही और अन्य व्यवस्थाओं से अच्छा है क्योंकि यह-
नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है;
यह व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है; (iii) इससे फैसलों में बेहतरी आती है;
यह टकरावों को टालने-सँभालने का तरीका देता है; और
इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है।
View full question & answer
Question 44 Marks
क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में आर्थिक संवृद्धि और लोगों के बीच असमानता का बढ़ना साथ-साथ होता है?
Answer
हाँ, लोकतांत्रिक व्यवस्था में आर्थिक संवृद्धि और लोगों के बीच असमानता का बढ़ना साथ-साथ होता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी मुट्ठीभर धन-कुबेर आय और सम्पत्ति में अपने अनुपात से बहुत ज्यादा हिस्सा पाते हैं। इतना ही नहीं, देश की कुल आय में उनका हिस्सा भी बढ़ता गया है। समाज के सबसे निचले हिस्से के लोगों को जीवन बसर करने के लिए काफी कम साधन मिलते हैं। उनकी आय गिरती गयी है। कई बार उन्हें अपनी आवश्यक आवश्यकताएँ पूरा करने में मुश्किल आती है।
View full question & answer