Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न(2 गुण)

Take a timed test

15 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
विदेशियों के लिए भारत में पर्यटन आकर्षण को समझाइए।
Answer
विदेशी पर्यटक भारत में-
विरासत पर्यटन, पारि-पर्यटन(eco-tourism), रोमांचकारी पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन तथा , व्यापारिक पर्यटन के लिए आते हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks
व्यापार सन्तुलन क्या है? यह अनुकूल अथवा प्रतिकूल कब माना जाता है? 
Answer
विदेशी व्यापार के दो घटक होते हैं- (i) आयात (ii) निर्यात। आयात एवं निर्यात के अन्तर को व्यापार सन्तुलन कहते हैं। व्यापार सन्तुलन पक्ष एवं विपक्ष दोनों में हो सकता है। यदि आयात की अपेक्षा निर्यात की मात्रा अधिक है तो व्यापार सन्तुलन पक्ष में अर्थात् अनुकूल रहता है। इसके विपरीत यदि निर्यात की अपेक्षा आयात की मात्रा अधिक है तो व्यापार सन्तुलन विपक्ष में अर्थात् प्रतिकूल रहता है।
View full question & answer
Question 32 Marks
किसी देश के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उसका आर्थिक बैरोमीटर क्यों कहा जाता है?
Answer
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार दो या दो से अधिक देशों के मध्य किया जाता है। इसके दो मुख्य घटक होते हैं-
आयात एवं निर्यात। जिस देश के निर्यात आयात की अपेक्षा जितने अधिक होंगे, उसे विदेशी मुद्रा भी उतनी ही अधिक प्राप्त होगी तथा देश आर्थिक रूप से समृद्ध होता चला जाएगा। इसलिए अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को एक राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर भी कहा जाता है।
View full question & answer
Question 42 Marks
भारत के दूरसंचार तंत्र की विशेषताएँ लिखिए। 
Answer
दूरसंचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है।
शहरी क्षेत्रों के अतिरिक्त देश के दो-तिहाई से अधिक गाँव एस.टी.डी. दूरभाष सेवा से जुडे हए हैं।
सूचनाओं के प्रसार को आधार स्तर से उच्च स्तर तक विकसित करने हेत भारत सरकार ने देश के प्रत्येक गाँव में चौबीस घण्टे एस.टी.डी. सुविधा के विशेष प्रबन्ध किये हैं।
सम्पूर्ण देश में एस.टी.डी. की दरों को भी नियंत्रित किया है।
View full question & answer
Question 52 Marks
कोलकाता बन्दरगाह का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Answer
कोलकाता एक अंत:स्थलीय नदीय (Riverine) पत्तन है। यह पत्तन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के वृहत् व समृद्ध पृष्ठभूमि को सेवाएँ प्रदान करता है। ज्वारीय (Tridal) पत्तन होने के कारण तथा हुगली के तलछट जमाव से इसे नियमित रूप से साफ करना पड़ता है। कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है।
View full question & answer
Question 62 Marks
भारत में जल परिवहन का क्या महत्व है?
Answer
भारत में जल परिवहन का महत्व निम्न प्रकार है-
जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।
यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम एवं पर्यावरण अनुकूल है। यह लौह अयस्क, कोयला, सीमेंट आदि स्थूल व भारी वस्तुओं की सस्ती ढुलाई के अनुकूल है।
देश का 95 प्रतिशत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार जल परिवहन द्वारा होता है।
View full question & answer
Question 72 Marks
भारत में रेलवे परिवहन की प्रमुख समस्याओं का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए। 
Answer
बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा बिना टिकट यात्रा करना।
कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से आपात जंजीर खींचना।
रेलवे की सम्पत्ति को क्षति पहुँचाना।
रेलवे की सम्पत्ति की चोरी करना।
पुरानी पटरियों का होना। मानवीय गलतियों के कारण रेल दुर्घटनाएँ होना।
किसी-किसी भाग में भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक का धंसना।
View full question & answer
Question 82 Marks
राज्य राजमार्ग क्या हैं? इनके निर्माण व रखरखाव के लिए कौन उत्तरदायी होता है?
Answer
राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। ये सड़कें राष्ट्रीय राजमार्गों को भी आपस में जोड़ने का कार्य करती हैं। राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य राजमार्गों के निर्माण एवं रखरखाव का दायित्व वहाँ के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का होता है।
View full question & answer
Question 92 Marks
राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं? संक्षेप में बताइए।
Answer
राष्ट्रीय राजमार्ग देश की प्रमुख पक्की सड़कें हैं जो देश के दूरस्थ भागों को जोड़ती हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र है जिनका निर्माण व रखरखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। ये सड़कें देश के एक सिरे से दूसरे सिरे तक कई राज्यों से होकर जाती हैं तथा देश के प्रमुख नगरों, राजधानियों एवं महत्त्वपूर्ण पत्तनों को आपस में जोड़ती हैं।
View full question & answer
Question 102 Marks
भारतीय सड़क परिवहन की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिये।
Answer
यात्रियों तथा वाहनों की संख्या को देखते हए भारत में सड़कों का जाल अपर्याप्त है।
देश की आधी से अधिक सड़कें कच्ची हैं जो कि वर्षा ऋतु में टूट-फूट जाती हैं।
वर्तमान में देश में राष्ट्रीय मार्गों की संख्या कम है। इनके मोड़ तथा पुल भी तंग हैं।
View full question & answer
Question 112 Marks
भारत में सड़क परिवहन से सम्बन्धित किन्हीं चार समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
Answer
यात्रियों तथा वाहनों की संख्या को देखते हए भारत में सड़कों का जाल अपर्याप्त है।
देश की आधी से अधिक सड़कें कच्ची हैं जो कि वर्षा ऋतु में टूट-फूट जाती हैं।
वर्तमान में देश में राष्ट्रीय मार्गों की संख्या कम है। इनके मोड़ तथा पुल भी तंग हैं। भारत की सड़कों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है।
View full question & answer
Question 122 Marks
भारत में जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में रेडियो की महत्ता स्पष्ट कीजिए।
Answer
जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में रेडियो का महत्त्व-
रेडियो से हम समाचार, संवाद, खेलों का विवरण, संगीत एवं आवश्यक जानकारी आसानी से सुन सकते हैं।
यह संचार का सस्ता और जन-जन तक सुलभ साधन है।
इसका विस्तार देश के कोने-कोने तक है।
View full question & answer
Question 132 Marks
भारत में जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में दूरदर्शन की महत्ता स्पष्ट कीजिए। 
Answer
जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में दूरदर्शन का महत्त्व-
हम दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रमों को देख तथा सुन सकते हैं।
लोगों के मस्तिष्क पर इसका खासा असर होता है।
इससे सरकार तथा अन्य संस्था के विषय में पूरी जानकारी मिलती है।
View full question & answer
Question 142 Marks
स्पष्ट कीजिये कि परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।
Answer
परिवहन, संचार व व्यापार परस्पर पूरक हैं। सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है। इसी कारण परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।
View full question & answer
Question 152 Marks
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
महानगर हवाईपत्तन
(i) दिल्ली (अ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस
(ii) मुम्बई (ब) मीनाम्बकम
(iii) कोलकाता (स) इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय
(iv) चेन्नई (द) छत्रपति शिवाजी
Answer
महानगर हवाईपत्तन
(i) दिल्ली (स) इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय
(ii) मुम्बई (द) छत्रपति शिवाजी
(iii) कोलकाता (अ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस
(iv) चेन्नई (ब) मीनाम्बकम
View full question & answer