Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

4 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है?
Answer
मानव में लिंग का निर्धारण विशेष लिंग गुणसूत्रों के आधार पर होता है। मानव में गुणसूत्र के 23 जोड़ें होते हैं। जिसमें से 1 जोड़ा लिंग गुणसूत्र का होता हैं स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र (xx) होते हैं। लेकिन पुरूषों में लिंग गुणसूत्र (xy) होते हैं सभी बच्चे माँ से "x" गुणसूत्र पाते है परन्तु पिता से "x" या "y" कोई भी। इस प्रकार पिता का गुणसूत्र निर्णय लेता है कि बच्चा बेटा है या बेटी।
View full question & answer
Question 23 Marks
मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
Answer
मेंडेल के स्वतन्त्र वर्गीकरण के सिद्धांत के अनुसार विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते है। मेंडेल ने इस सिद्धांत को देह्यब्रीड क्रॉस की मदद से सिद्ध किया जाता है।
देह्यब्रीड क्रॉस- गोल और हरे बीज वाले पौधे का यदि झुर्रीदार पीले बीज वाले पौधे के साथ संकरण करवाया जाये तो $F_1$ पीढ़ी के सभी पौधे गोल और पीले बीज देते है क्योंकि बीज का गोल आकार और पीला रंग प्रभावी लक्षण होते है। फिर जब $F_1$ संतति के पौधे का स्वनिषेचन करवाकर $F_2$ पीढ़ी पैदा करवाई गयी तो पाया गया कि $F_2$ संतति के कुछ पौधे गोल और हरे बीज वाले बनते हैं तथा कुछ पौधे झुर्रीदार और पीले बीज वाले भी बनते हैं। इस तरह $F_2$ संतति के कुछ पौधे नए संयोजन प्रदर्शित करते हैं। इस तरह देह्यब्रीड क्रॉस में हमें 9 : 3 : 3 : 1 का फेनोटिपिक अनुपात प्राप्त होता है।
​​​​​​​परन्तु जब हम बीज के आकार और रंग के लक्षणों का स्वतन्त्र फेनोटिपिक अनुपात निकालते हैं तो हमें यह 3:1 ही प्राप्त होता है जो मोनोह्यब्रीड क्रॉस के दौरान प्राप्त होता है। इस बात से यह सिद्ध होता है कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते है।

View full question & answer
Question 33 Marks
मेंडल के प्रयोगों द्वारा कैसे पता चला कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
Answer
जब मेंडल ने मटर के लंबे पौधे और बौने पौधे का संकरण कराया तो उसे प्रथम संतति पीढ़ी $F_1$ में सभी पौधे लंबे प्राप्त हुए थे। इस का अर्थ था कि दो लक्षणों में से केवल एक पैतृक लक्षण ही दिखाई दिया। उन दोनों का मिश्रित प्रमाण दिखाई नहीं दिया। उसने पैतृक पौधों और $F_1$ पीढ़ी के पौधों को स्वपरागण से उगाया। इस दूसरी पीढ़ी $F_2$ में सभी पौधे लंबे नहीं थे। इसमें एक चौथाई पौधे बौने थे। मेंडल ने लंबे पौधों के लक्षण को प्रभावी और बौने पौधों के लक्षण को अप्रभावी कहा।
View full question & answer
Question 43 Marks
कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाइए।
Answer
कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से:
  1. सबसे पहले अपने आसपास के क्षेत्र में सर्वे के द्वारा कुत्तों की आबादी के बारे में पता लगाते हैं।
  2. इसके पश्चात् विभिन्न रंग की खाल (त्वचा) वाले कुत्तों का प्रतिशत ज्ञात किया जाता है।
  3. अब ऐसे कुत्तों का पता लगाते हैं जिन कुत्तों के माता-पिता एवं उनके बच्चों की खाल का रंग समान होता है।
  4. अब दो विभिन्न रंग की खाल वाले कुत्तों में क्रॉस करवाते हैं, जैसे एक काले रंग का समयुग्मजी (Homozygous) नर कुत्ते का क्रॉस एक सफेद रंग की समयुग्मजी (Homozygous) मादा से करवाते हैं, तो प्रथम पीढ़ी ($F_1$) में प्रदर्शित होने वाला रंग ही प्रभावी होगा। मान लीजिये प्रथम पीढ़ी ($F_1$) में तमाम कुत्ते काले रंग के उत्पन्न होते हैं। इसका तात्पर्य है कि त्वचा का काला रंग प्रभावी है।
View full question & answer