Questions

एक-एक वाक्य में दिजीए।

Take a timed test

22 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।
Answer
$CaSO _4 \cdot 1 / 2 H _2 O +11 / 2 H _2 O \rightarrow CaSO _4 \cdot 2 H _2 O$
View full question & answer
Question 21 Mark
सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर क्या होगा? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।
Answer
सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट- $NaHCO _3$
गर्म करने पर निम्न अभिक्रिया होगी-
$2 NaHCO_3 \xrightarrow{} Na_2 CO_3+H_2 O+CO_2$
अर्थात् $NaHCO _3$ गर्म करने पर सोडियम कार्बोनेट $Na_2CO _3$, जल और $CO _2$​​​​​​​ में परिवर्तित हो जाता है।
View full question & answer
Question 31 Mark
कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है?
Answer
कठोर जल को मृदु करने के लिए (सोडियम कार्बोनेट $\left.Na _2 CO _3 \cdot 10 H _2 O \right)$ धावन सोडा का उपयोग किया जाता है।
View full question & answer
Question 41 Mark
उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन से क्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है।
Answer
शुष्क बुझा हुआ चूने की अभिक्रिया क्लोरीन से कराने पर विरंजक चूर्ण प्राप्त होता है।
View full question & answer
Question 51 Mark
$CaOCl _2$ यौगिक का प्रचलित नाम क्या है?
Answer
$CaOCl _2$ (कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड) यौगिक का प्रचलित नाम विरंजक चूर्ण है।
View full question & answer
Question 61 Mark
कोई किसान खेत की मृदा की किस परिस्थिति में बिना बुझा हुआ चूना (कैल्सियम ऑक्साइड), बुझा हुआ चूना (कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड) या चॉक (कैल्सियम कार्बोनेट) का उपयोग करेगा?
Answer
जब खेत की मृदा अम्लीय होती है तभी इसमें कैल्सियम ऑक्साइड $( CaO )$, कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड $\left( Ca ( OH )_2\right)$ तथा कैल्सियम कार्बोनेट $\left( CaCO _3\right)$ मिलाते है ताकि मृदा उदासीन हो जाए या इसका pH परास खेती के लिए उपयुक्त हो जाए।
View full question & answer
Question 71 Mark
क्या क्षारकीय विलयन में $H^+$​(aq) आयन होते हैं? अगर हाँ, तो यह क्षारकीय क्यों होते हैं?
Answer
हाँ, क्षारकीय विलयन में $H^+$ आयन होते है वे क्षारकीय इसलिए होते है क्योकि उन में $H^+$आयन की अपेक्षा अधिक होती है।
View full question & answer
Question 81 Mark
$H^+$ (aq) आयन की सांद्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer
विलयन में $H^+$ (aq) आयन की सांद्रता बढ़ने पर विलयन अधिक अम्लीय होता है जबकि $H^+$​​​​​​​ (aq) आयन की सांद्रता घटने पर विलयन अधिक क्षारकीय होता है।
View full question & answer
Question 91 Mark
आपके पास दो विलयन A एवं B हैं। विलयन A के pH का मान 6 है एवं विलयन B के pH का मान 8 है। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है? इनमें से कौन अम्लीय है तथा कौन क्षारकीय?
Answer
यदि विलयन के pH का मान 7 से अधिक है तो वह क्षारीय है और यदि pH का मान 7 से कम है तो वह अम्लीय है।
इसलिए विलयन ‘A’ अम्लीय है और विलयन ‘B’ क्षारीय है।
अम्लीय विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक होती है इसलिए विलयन ‘A’ में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है।
View full question & answer
Question 101 Mark
जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में अधिक क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रॉक्साइड आयन $(OH^-)$ की सांद्रता कैसे प्रभावित होती है?
Answer
जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में अधिक क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रोक्साइड आयन $(OH^-)$ की सांद्रता बढ़ जाती है।
View full question & answer
Question 111 Mark
अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोनियम आयन ($H_3O^+$) की सांद्रता कैसे प्रभावित हो जाती है?
Answer
अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोजन आयन की सांद्रता घटती है तथा हाइड़्रोनियम आयन की सांद्रता प्रति इकाई आयतन में कमी हो जाती है।
View full question & answer
Question 121 Mark
अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए, न कि जल को अम्ल में?
Answer
अम्ल को तनुकृत करते समय यह अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए, न कि जल को अम्ल में क्योंकि जल को सांद्र अम्ल में मिलाने से वह तीव्र अभिक्रिया कर अत्यधिक ऊष्मा का क्षेपण करते है। इसके कई दुष्परिणाम हो सकते है। परन्तु जब अम्ल को धीरे-धीरे जल में मिलाया जाता है तो इतनी मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न नहीं होती है की वो हमें कोई क्षति पहुँचाए। इसलिए हमें कभी भी जल को अम्ल में नहीं मिलाना चाहिए बल्कि हमें अम्ल को जल में मिलाना चाहिए।
View full question & answer
Question 131 Mark
शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को क्यों नहीं बदलती है?
Answer
शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को नहीं बदलती है क्योंकि जल कि अनुपस्थिति में HCl से $H^+$ आयन अलग नहीं हो पाता है अर्थात् सिर्फ जलीय माध्यम में ही $H^+$ आयन बनता है।
View full question & answer
Question 141 Mark
अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत का चालन करता है?
Answer
अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन करता है क्योंकि अम्ल जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन $(H^+)$ देते है तथा विद्युत् इन्हीं आयनो के द्वारा चालन करती है।
View full question & answer
Question 151 Mark
$HCl, HNO_3$ आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण क्यों प्रदर्शित करते हैं, जबकि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज़ जैसे यौगिकों के विलयनों में अम्लीयता के अभिलक्षण नहीं प्रदर्शित होते हैं?
Answer
$HCl, HNO_3$ आदि जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन $H^+$ बनता है जिसके कारण ये अम्लीय अभिलक्षण को प्रदर्शित करते हैं, परन्तु ग्लूकोज़ एवं ऐल्कोहॉल जैसे यौगिकों के विलयनों में हाइड्रोजन आयन $H^+$ नहीं बनता है जिसके कारण ये अम्लीयता के अभिलक्षण नहींं प्रदर्शित होते हैं।
View full question & answer
Question 161 Mark
कोई धातु यौगिक A तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तो बुदबुदाहट उत्पन्न होती है। इससे उत्पन्न गैस जलती मोमबत्ती को बुझा देती है। यदि उत्पन्न यौगिकों में एक से कैल्सियम क्लोराइड हैं, तो इस अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
Answer
$CaCO _3(s)+2 HCl ( aq ) \rightarrow CaCl _2( aq )+ CO _2(g)+ H _2 O ( l )$
धातु यौगिक 'A' $CaCO _3$ (कैल्सियम कार्बौनेट) है। जब यह तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तो कैल्शियम क्लोराइड, जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है जो जलती हुई मोमबत्ती को बुझा देती है।
View full question & answer
Question 171 Mark
धातु के साथ अम्ल कि अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन-सी गैस निकलती है? एक उदाहरण के द्वारा समझाइए। इस गैस की उपस्थिति की जाँच आप कैसे करेंगे?
Answer
धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः हाइड्रोजन गैस निकलती है।
$ZnS ( s )+ H _2 SO _4( aq ) \rightarrow ZnSO _4+ H _2(g)$
हाइड्रोजन गैस की उपस्थिति की जाँच हम ज्वाला परिक्षण से करेंगे। हाइड्रोजन गैस के निकट जलती हुई मोमबत्ती तीव्रता से जलने लगती है।
View full question & answer
Question 181 Mark
पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
Answer
दही एवं खट्टे पदार्थ की प्रकृति अम्लीय होती है इसमें उपस्थित अम्ल पीतल एवं ताँबे से तुरंत अभिक्रिया करके बर्तन को नष्ट कर देते है और इसमें रखे पदार्थ भी खराब हो जाते है।
View full question & answer
Question 191 Mark
निम्न अभिक्रिया के लिए पहले शब्द-समीकरण लिखिए तथा उसके बाद संतुलित समीकरण लिखिएः
तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लौह के रेतन के साथ अभिक्रिया करता है।
Answer
$Fe ( s )+$ dil. $2 HCl ( aq ) \rightarrow FeCl _2( aq )+ H _2(g)$
View full question & answer
Question 201 Mark
निम्न अभिक्रिया के लिए पहले शब्द-समीकरण लिखिए तथा उसके बाद संतुलित समीकरण लिखिएः
तनु सल्फ़्यूरिक अम्ल ऐलुमिनियम चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।
Answer
$2 Al ( s )+\operatorname{dil} .3 H _2 SO _4( aq ) \rightarrow Al _2\left( SO _4\right)_3( aq )+ H _2(g)$
View full question & answer
Question 211 Mark
निम्न अभिक्रिया के लिए पहले शब्द-समीकरण लिखिए तथा उसके बाद संतुलित समीकरण लिखिएः
तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।
Answer
$Mg ( s )+$ dil. $2 HCl ( aq ) \rightarrow MgCl _2( aq )+ H _2(g)$
View full question & answer
Question 221 Mark
निम्न अभिक्रिया के लिए पहले शब्द-समीकरण लिखिए तथा उसके बाद संतुलित समीकरण लिखिएः
तनु सल्फ़्यूरिक अम्ल दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।
Answer
$Zn ( s )+$ Dil. $H _2 SO _4( aq ) \rightarrow ZnSO _4( aq )+ H _2(g)$
View full question & answer