Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

7 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
  1. चित्र (a) और (b) में जलाशयों का पता लगाइए और उनके नाम बताइए।
  2. कौन-सा जलाशय दूसरे जलाशय की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है, और क्यों?



     
Answer
  1. चित्र (a) में दर्शाया गया जलाशय एक तालाब है तथा चित्र (b) में भौमजल के भण्डार को दर्शाया गया है।
  2. चित्र (b) में प्रदर्शित जलाशय (a) से अधिक लाभप्रद है। इसके कारण निम्नलिखित हैं-
    1. यह वाष्पीकृत नहीं होता है।
    2. यह कुँओं का जलस्तर बढ़ाने के लिए उत्तम है।
    3. यह सुदूर क्षेत्रों की वनस्पति को नमी प्रदान करता है।
    4. यह जन्तुओं तथा मानवजनित अपशिष्ट पदार्थों द्वारा संदूषित होने से संरक्षित रहता है।
    5. इसमें कीट प्रजनन नहीं कर पाते हैं।
View full question & answer
Question 23 Marks
वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड स्तर का नियंत्रण करने के लिए कुछ उपायों का सुझाव दीजिए।
Answer
  1. वाहनों (ऑटोमोबाइल्स) में पेट्रोल की खपत कम करना।
  2. CNG अथवा स्वच्छ ईंधन का उपयोग।
  3. अपशिष्ट पदार्थों के जलाने के स्थान पर उनसे खाद तैयार करना।
  4. धुएँ को वातावरण में मुक्त करने से पहले उसमें से हानिकारक गैसों को हटाने के लिए उसका उपचार करना।
  5. वृक्षारोपण करना।
View full question & answer
Question 33 Marks
हालाँकि कोयला और पेट्रोलियम जैव संहति के अपघटन से उत्पन्न होते हैं, फिर भी हमें उनके संरक्षण करने की आवश्यकता है। क्यों?
Answer
करोड़ों, वर्षों में, उच्च दाब पर ऑक्सीजन के बिना जैवमात्रा की अधोगति के परिणामास्वरूप जीवाश्मी ईंधन अर्थात् कोयला तथा पेट्रोलियम का निर्माण होता है। क्योंकि ये संसाधन अत्यधिक तीव्र गति से उपभुक्त हो रहे हैं, अतः इनके निकट भविष्य में समाप्त होने की प्रबल संभावना है अतः इनके संरक्षण की आवश्यकता है।
View full question & answer
Question 43 Marks
अपने घर में कम बिजली खर्च करने के लिए आप क्या उपाय करेंगे?
Answer
  1. आवश्यकता न होने पर पंखों तथा बल्बों का बटन बन्द करके।
  2. सौर विकिरण का अधिकतम प्रयोग करके।
  3. सर्दियों में और जल ऊष्मक उपकरणों का प्रयोग करके।
  4. LED तथा CFL लाइटों का प्रयोग करके।
View full question & answer
Question 53 Marks
कर्नाटक के एक गाँव में लोगों ने एक ऐसी झील के चारों तरफ खेती करना आरंभ किया जो हमेशा ही पानी से भरी रहती थी। अपनी उपज बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने खेतों में उर्वरक का उपयोग किया। शीघ्र ही उन्होंने देखा कि वह झील तैरते हुए हरे पौधों से ढक गई, और फिर झील में पौधे और मछलियाँ बड़ी संख्या में मरने लगे।
इस स्थिति का विश्लेषण कीजिए और पौधों की अत्यधिक वृद्धि का और झील की मछलियों का बड़ी संख्या में मरने के कारण बताइए।
Answer
क्योंकि लोग खेतों में अत्यधिक मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करते हैं और उर्वरकों की अतिरिक्त मात्रा वर्षा में पानी के साथ बहकर झील में पहुँच जाती है। क्योंकि उर्वरकों में फॉस्फेट तथा नाइट्रेट उपस्थित होते हैं, अतः झील (जल-स्त्रोत) में इन रसायनों की प्रचुरता हो जाती है। ये रसायन जलीय पौधों की मुक्त वृद्धि को प्रेरित करते हैं और झील की सतह पौधों से पूरी तरह से ढक जाती है। (सुपोषण)
जलस्त्रोत में प्रकाश की कमी तथा घुलित ऑक्सीजन तथा पोषक तत्वों की अपर्याप्त उपलब्धता के परिणामस्वरूप मछलियों की मृत्यु हो जाती है।
View full question & answer
Question 63 Marks
सामुदायिक स्तर पर जल-संभरण से संबंधित दो लाभों की सूची बनाइए।
Answer
  1. जल-संभरण सूखे एवं बाढ़ को शांत करता है भूजल स्तर को बढ़ाता है।
  2. जल संग्रहण मृदा में नमी की मात्रा बढ़ाता है और इस प्रकार मृदा की उर्वरकता को बढ़ाता है।
  3. जल का संग्रहण वर्षा ऋतु में किया जाता है तथा उस जल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर करते हैं।
View full question & answer
Question 73 Marks
ऐसी पाँच चीजों की सूची बनाइए जिन्हें आप स्कूल में प्रतिदिन इस्तेमाल करते हैं। सूची में से उन चीजों को पहचानिए जिनका पुनःचक्रण किया जा सकता है।
Answer
ऐसी पाँच, चीजों की सूची, जिन्हें हम स्कूल में प्रतिदिन प्रयोग करते हैं, निम्नलिखित हैं-

  1. कागज
  2. रेक्सीन का थैला
  3. पेन (कलम)
  4. प्लास्टिक का डिब्बा
  5. रबड़ (इरेज़र)

उन चीजों की सूची, जिन्हें पुनः चक्रित किया जा सकता है।
कागज, प्लास्टिक का डिब्बा तथा रबड़।

View full question & answer