Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

9 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार उदाहरण सहित लिखो।
Answer
रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी एक तत्व का परमाणु दूसरे तत्व के परमाणु में नहीं बदलता है। न ही कोई परमाणु मिश्रण से बाहर जाता है या बाहर से मिश्रण में आता है। वास्तव में, किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने और जुडऩे से नए पदार्थों का निर्माण होता है।
1.संयुक्त अभिक्रिया-ऐसी अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयुक्त अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे-कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके बुझे हुए चूने (कैल्सियम हाइड्रोक्साइड) का निर्माण करके अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है।
$CaO + H _{2} O \rightarrow Ca ( OH )_{2}$
इस अभिक्रिया में कैल्सियम ऑक्साइड तथा जल मिलकर एकल उत्पाद, कैल्सियम हाइड्रोक्साइड बनाते हैं।
2.वियोजन अभिक्रिया-वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ प्रदान करता है। वियोजन अभिक्रिया के उदाहरण-
$CaCO _{3}( s ) \rightarrow CaO ( s )+ CO _{2}( g )$
$2 Pb \left( NO _{3}\right)_{2} \rightarrow 2 PbO ( s )+$$4 NO _{2}( g )+ O _{2}( g )$
विस्थापन अभिक्रिया-जब कोई तत्व दूसरे तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है तो वह विस्थापन अभिक्रिया होती है।
$CuSO _{4( aq )}+ Zn _{( s )} \rightarrow ZnSO _{4( aq )}+ Cu _{( s )}$
$2 KI + Cl _{2} \rightarrow 2 KCl + I _{2}$
द्विविस्थापन अभिक्रिया-द्विविस्थापन अभिक्रिया में दो अलग-अलग परमाणु या परमाणुओं के समूह का आपस में आदान-प्रदान होता है।
$Na _{2} SO _{4}( aq )+ BaCl _{2} \rightarrow BaSO _{4}( s )+2 NaCl ( aq )$
$NaCl + AgNO _{3} \rightarrow AgCl + NaNO _{3}$
View full question & answer
Question 23 Marks
ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।
Answer
वे अभिक्रियाएँ जिसमें उत्पादों के बनाने के साथ ऊष्मा मुक्त होती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती है। उदाहरण-
  1. i. $C + O _2 \rightarrow CO _2+$ ऊष्मा
    ii. $C _6 H _{12} O _6+ O _2 \rightarrow 6 CO _2+6 H _2 O +$ ऊष्मा
वे अभिक्रियाओं जिसमें उत्पादों के बनाने पर ऊर्जा अवशोषित होती है, ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाती है। उदाहरण-
$FeSO _4(s) \$$ to $\$ Fe _2 O _3(s)+ SO _2(g)+ SO _3(g)$
View full question & answer
Question 33 Marks
उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
Answer

ऊष्मीय वियोजन का उदाहरण: गर्म करने पर कैल्शियम कार्बोनेट का कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड में विघटित होना

इस अभिक्रिया में ऊर्जा का ऊष्मा के रूप में प्रयोग हो रहा हैं।
प्रकाशीय वियोजन का उदाहरण: प्रकाश में रखने पर सिल्वर क्लोराइड का सिल्वर धातु और क्लोरीन गैस में विघटित होना

इस अभिक्रिया में ऊर्जा का प्रकाश के रूप में उपयोग हो रहा हैं।
विद्युत वियोजन का उदाहरण: जल में से विद्युत् प्रवाहित करने पर इसका हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन गैस में टूटना

इस अभिक्रिया में ऊर्जा का विद्युत के रूप में उपयोग हो रहा हैं।

View full question & answer
Question 43 Marks
 निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए।
पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड
जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)
हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) → हाइड्रोजन क्लोराइड (g)
मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g)
Answer
चरण-1-कंकाली रासायनिक समीकरण है-

$KBr ( aq )+ Ba I _{2}( aq ) \rightarrow KI ( aq )+ BaBr _{2}( aq )$

चरण-2-परमाणुओं की संख्या जांचने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

K 1 1

Br 1 1

Ba 1 1

I 2 2 Br और I को संतुलित करने के लिए

(i) LHS पर Kbr को 2 से गुना करें।

(ii) RHS पर KI को 2 से गुना करें।

अत: अब संतुलित समीकरण होगा-

$2 KBr ( aq )+ BaI _{2}( aq ) \rightarrow 2 KI ( aq )+ BaBr _{2}( aq )$

चरण-3-उपरोक्त समीकरण में परमाणुओं की संख्या को फिर से जांचने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Br 2 2

K 2 2

Ba 1 1

I 2 2

उपरोक्त अभिक्रिया में आयनों का आदान-प्रदान हो रहा है, इसलिए इसको द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।

चरण-1-कंकाली समीकरण है-

$ZnCO _{3}( s ) \rightarrow ZnO ( s )+ CO _{2}( g )$

चरण-2-परमाणुओं की संख्या जांचने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Zn 1 1

C 1 1

O 3 3

उपरोक्त अभिक्रिया पहले से ही संतुलित है। यह वियोजन क्रिया का उदाहरण है।

 चरण-1-कंकाली समीकरण हैं-

$H _{2}( g )+ Cl _{2}( g ) \rightarrow HCl( g )$

चरण-2-परमाणुओं की संख्या जांचने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

H 2 1

Cl 2 1

उपरोक्त समीकरण को संतुलित करने के लिए-

(i) RHS पर HC1 को 2 से गुना कर दें।

अत: संतुलित समीकरण हैं-

$H _{2}( g )+ Cl _{2} \rightarrow 2 HCl( g )$

उपरोक्त अभिक्रिया संयुक्त अभिक्रिया का उदाहरण

चरण-1-कंकाली समीकरण हैं-

$Mg ( s )+ HCl( aq ) \longrightarrow MgCl _{2}( aq )+ H _{2}( g )$

चरण-2-परमाणुओं की संख्या जांचने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Mg 1 1

H 1 2

Cl 1 1

उपरोक्त अभिक्रिया को संतुलित करने के लिए-

LHS पर HCl को 2 से गुना करें। अब संतुलित समीकरण होगा।

$Mg ( s )+2 HCl( aq ) \rightarrow MgCl _{2}( aq )+ H _{2}(g)$

यह अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है।
View full question & answer
Question 53 Marks
निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए
कैल्शियम हाइड्रोक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल
जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
एलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → एलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड
Answer
चरण-1-उपरोक्त अभिक्रिया का कंकाली रासायनिक समीकरण है-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Ca 1 1

O 2×1+2×1=4 3×1+1×1=4

H 2×1=2 2×1=2

C 1 in$CO _{2}$ 1 in $CaCO _{3}$

उपरोक्त अभिक्रिया एक संतुलित रासायनिक समीकरण है।

चरण 1– कंकाली सासायनिक समीकरण-

$Zn + AgNO _{3} \rightarrow Zn \left( NO _{3}\right)_{2}+ Ag$

चरण-2– Zn और Ag पहले से ही संतुलित हैं।

N को संतुलित करने के लिए LHS पर $AgNO _{3}$ को 2 से गुना कर दें।

$Zn +2 Ag NO _{3} \rightarrow Zn \left( NO _{3}\right)_{2}+ Ag$

अब Ag के परमाणुओं की संख्या समान करने के लिए RHS पर Ag को 2 से गुना करें।

इससे O अपने आप ही संतुलित हो जाएगा। अब संतुलित रासायनिक समीकरण है-

$Zn +2 Ag NO _{3} \rightarrow Zn \left( NO _{3}\right)_{2}+2 Ag$

चरण-3– जांच करने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Zn 1 1

Ag 2 2

N 2 2

O 6 6

अत: उपरोक्त अभिक्रिया अब संतुलित रासायनिक समीकरण ही है।

चरण-1-कंकाली रासायनिक समीकरण है।

$Al+ CuCl _{2} \longrightarrow AlCl _{3}+ Cu$

चरण-2-उपरोक्त समीकरण को संतुलित करने के लिए-

LHS के$CuCl _{2}$ को उसे गुना करें और RHS के $Al Cl _{3}$ को 2 से।

LHS के A1 को 2 से गुना करें।

RHS के Cu को 3 से गुना करें।

अत: संतुलित समीकरण होगा

$2 A l+3 CuCl _{2} \rightarrow 2 AlCl _{3}+3 Cu$

चरण-3-जांच करने पर

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Al 2 2

Cu 3 3

Cl 6 6

अत: संतुलित रासायनिक समीकरण है-

$2 A l+3 CuCl _{2} \longrightarrow 2 AlCl _{3}+3 Cu$

चरण-1-कंकाली रासायनिक समीकरण है-

$BaCl _{2}+ K _{2} SO _{4} \longrightarrow BaSO _{4}+ KCl$

चरण-2-प्रत्येक परमाणु को संतुलित करने के लिए-

RHS के KCl को 2 से गुना करें।

Ba, K, O पहले से ही संतुलित हैं।

अत: अब संतुलित समीकरण होगा

$BaCl _{2}+ K _{2} SO _{4} \rightarrow BaSO _{4}+ KCl$

चरण-3-जांच करने पर-

परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या

Ba 1 1

Cl 2 2

K 2 2

S 1 1

O 4 4

अत: उपरोक्त संतुलित समीकरण ठीक है।
View full question & answer
Question 63 Marks
 निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में अनुवाद कर उसे संतुलित करें।नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।।एलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, एलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।पोटैशियम धातु, जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस प्रदान करता है।
Answer
चरण 1 उपरोक्त कथन के अनुसार-नाइट्रोजन + हाइड्रोजन → अमोनियाचरण 2 – दिए गए कथन का कंकाली रासायनिक समीकरण$N _{2}+ H _{2} \rightarrow NH _{3}$चरण 3– दोनों तरफ परमाणुओं की संख्या को समान करें-$N _{2}( g )+3 H _{2}( g ) \rightarrow 2 NH _{3}( g )$चरण 4 – उपरोक्त अभिक्रिया में परमाणुओं की संख्या को जांचते हैंLHS RHS
$N_2$-परमाणु 2 2
$H_2$– परमाणु 6 6
 चरण 1 – उपरोक्त कथन के अनुसारहाइड्रोजन (g) सल्फाइड + ऑक्सीजन → जल + सल्फर डाइऑक्साइडचरण 2 – दिए गए कथन का कंकाली समीकरण-$H _{2} S ( g )+ O _{2} \rightarrow H _{2} O + SO _{2}$चरण 3 – दोनों तरफ परमाणुओं की संख्या को समान करें-$2 H _{2} S ( g )+3 O _{2}( g ) \rightarrow 2 H _{2} O (l)+2 SO _{2}( g )$चरण 4 – उपरोक्त अभिक्रिया में परमाणुओं की संख्या को दोनों ओर जांच लें-
LHS RHS  
H 4 4
S 2 2
O 6 6
अत: इस अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण है।चरण 1 – उपरोक्त कथन के अनुसार-एल्यूमीनियम सल्फेट + बेरियम क्लोराइड → एलुमिनियम क्लोराइड + बेरियम सल्फेटचरण 2 – दिए गए कथन का कंकाली समीकरण-$Al _{2}\left( SO _{4}\right)_{3}+ BaCl _{2} \longrightarrow A1Cl _{3}+ BaSO _{4}$चरण 3 – दोनों तरफ परमाणुओं की संख्या को समान करो-$Al _{2}\left( SO _{4}\right)+ BaCl _{2}( s )\rightarrow 3 BaSO _{4} \downarrow+2 AICl _{3}$(aq)चरण 4 – उपरोक्त अभिक्रिया में परमाणुओं की संख्या को दोनों ओर जांच लें-LHS RHSLHS RHS
Ba 3×1=3 3×1=3
Cl 2×3=6 2×3=6
Al 2 2×1=1
S 3 3×1=1
O 3×4=12 3×4=12
अत: यह इस अभिक्रिया का संतुलित समीकरण है।चरण 1-उपरोक्त कथन के अनुसार-पोटैशियम + जल → पोटैशियम हाइड्रोक्सॉइड + हाइड्रोजनचरण 2 – दिए गए कथन का कंकाली समीकरण है$K + H _{2} O \rightarrow KOH + H _{2}$चरण 3 – दोनो तरफ परमाणुओं को संख्या का समान करन पर-$2 K ( s )+2 H _{2} O (l) \rightarrow 2 KOH ( aq )+ H _{2}( g )$चरण 4 – उपरोक्त अभिक्रिया में परमाणुओं की संख्या को दोनों ओर जांच लें-LHS RHS
K 2 2
H 2 2
O 4
अत: यह इस अभिक्रिया का संतुलित समीकरण है।
View full question & answer
Question 73 Marks
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखें :
हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड


बेरियम क्लोराइड + एलुमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एलुमीनियम क्लोराइड
सोडियम + जल→ सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट का विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
Answer
$H _{2}+ Cl _{2} \rightarrow 2 HCl$

$3 BaCl _{2}+ Al _{2}\left( SO _{4}\right)_{3} \rightarrow 3 BaSO _{4}+2 AlCl _{3}$

$2 Na +2 H _{2} O 1 \rightarrow 2 NaOH + H _{2}$

$BaCl _{2}( aq )+ Na _{2} SO _{4}( aq ) \rightarrow BaSO _{4}( s )+2 NaCl ( aq )$

$NaOH ( aq )+ HCl( aq ) \rightarrow NaCl ( aq )+ H _{2} O$
View full question & answer
Question 83 Marks
उपचयन एवं अपचयन की उदाहरण सहित संक्षेप में व्याख्या कीजिए-
Answer
किसी अभिक्रिया में पदार्थ का उपचयन तब होता है जब उसमें ऑक्सीजन की वृद्धि या हाइड्रोजन का ह्रास होता है इसके विपरीत पदार्थ का अपचयन तब होता है जब उसमें ऑक्सीजन का ह्रास या हाइड्रोजन की वृद्धि होती है।
उदाहरण-कॉपर चूर्ण के सतह पर कॉपर ऑक्साइड (II) की काली परत चढ़ जाती है। यह काला पदार्थ क्यों बना? यह कॉपर ऑक्साइड कॉपर में ऑक्सीजन के योग से बना है।
$2 Cu + O _{2} \rightarrow \quad 2 CuO$
यदि इस गर्म पदार्थ के ऊपर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाए तो सतह की काली परत भूरे रंग की हो जाती है क्योंकि इस स्थिति में विपरीत अभिक्रिया होती है तथा कॉपर प्राप्त होता है।
$CuO + H _{2} \rightarrow Cu + H _{2} O$
अभिक्रिया के दौरान जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि होती है तो कहते हैं कि उसका उपचयन हुआ है और जब अभिक्रिया में किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास होता है तो कहते हैं कि उसका अपचयन हुआ है। अभिक्रिया में कॉपर (II) ऑक्साइड में ऑक्सीजन का ह्रास हो रहा है, इसलिए यह अपचयित हुआ है। हाइड्रोजन में ऑक्सीजन की वृद्धि हो रही है, इसलिए यह उपचयित हुआ है। अर्थात, किसी अभिक्रिया में एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है। इन अभिक्रियों को उपचयन-अपचयन अथवा रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं।
$CuO + H _{2} \quad \rightarrow \quad Cu + H _{2} O$
रेडॉक्स अभिक्रिया के कुछ अन्य उदाहरण हैं-
$ZnO + C \rightarrow Zn + CO$
$MnO _{2}+4 HCl \rightarrow MnCl _{2}+2 H _{2} O + Cl _{2}$
अभिक्रिया में कार्बन उपचयित होकर CO तथा ZnO अपचयित होकर्र Zn बनता है।
अभिक्रिया में HCl, $Cl _{2}$ में उपचयित तथा $MnO _{2}$, $MnCl _{2}$ में अपचयित हुआ है।
View full question & answer
Question 93 Marks
रासायनिक समीकरण किस प्रकार लिखा जाता है?
Answer
शब्दों की अपेक्षा रासायनिक सूत्र का उपयोग करके रासायनिक समीकरणों को अधिक संक्षिप्त तथा उपयोगी बनाया जा सकता है। रासायनिक समीकरण किसी रासायनिक अभिक्रिया को दर्शाता है। मैग्नीशियम, ऑक्सीजन तथा मैग्नीशियम ऑक्साइड के शब्द सूत्रों को समीकरण द्वारा इस प्रकार लिखा जा सकता है।
$\begin{array}{lll} Mg & + & O _{2} \rightarrow & MgO & \end{array}$
तीर के निशान के बायीं और दाईं ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या की गिनती कर उनकी तुलना करें। यदि तीर के निशान के दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर हो तो समीकरण संतुलित है। यदि ऐसा नहीं है तो समीकरण असंतुलित है। क्योंकि दोनों ओर का द्रव्यमान बराबर नहीं है। किसी अभिक्रिया का ऐसा रासायनिक समीकरण कंकाली रासायनिक समीकरण कहलाता है।
रासायनिक समीकरण के विभिन्न उदाहरण-
$2 Na ( S )+ Cl _{2} \rightarrow 2 NaCl ( S )$
$C u (s)+2 A g N O _{3}(a q) \longrightarrow 2 A g (s)+$$C u ^{ }\left( N O _{3}\right)_{2}(a q)$
$Fe _{2} O _{3}+3 CO \rightarrow 2 Fe +3 CO _{2}$
$MgO ( g )+ C ( s ) \rightarrow Mg ( S )+ CO ( g )$
View full question & answer