Question types

दोलन question types

30 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a भौतिक विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

30
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

दोलन questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

कोई मानव हृदय एक मिनट में औसतन 75 बार धड़कन करता पाया जाता है। इसकी आवृत्ति तथा आवर्तकाल परिकलित कीजिए।
View full solution
समय के निम्नलिखित फलनों में से कौन (a) सरल आवर्त गति तथा (b) आवर्ती गति को निरूपित करता है परंतु सरल आवर्त गति नहीं? प्रत्येक का आवर्तकाल निकालिए।
i. $\sin \omega t-\cos \omega t$
ii. $\sin ^2 \omega t$
View full solution
नीचे दिए गए किसी कण के त्वरण $a$ तथा विस्थापन $x$ के बीच संबंधों में से किससे सरल आवर्त गति संबद्ध है:
  • A
    $a=0.7 x$
  • B
    $a=-200 x^2$
  • $a=-10 x$
  • D
    $a=100 x^3$

Answer: C.

View full solution
कोई कण एक दूसरे से 10 cm दूरी पर स्थित दो बिंदुओं A तथा B के बीच रैखिक सरल आवर्त गति कर रहा है। A से B की ओर की दिशा को धनात्मक दिशा मानकर वेग, त्वरण तथा कण पर लगे बल के चिह्न ज्ञात कीजिए जबकि यह कण
  1. A सिरे पर है,
  2. B सिरे पर है,
  3. A की ओर जाते हुए AB के मध्य बिंदु पर है,
  4. A की ओर जाते हुए B से 2 cm दूर है,
  5. B की ओर जाते हुए A से 3 cm दूर है, तथा
  6. A की ओर जाते हुए B से 4 cm दूर है।
View full solution
नीचे दिए गए उदाहरणों में कौन (लगभग) सरल आवर्त गति को तथा कौन आवर्ती परंतु सरल आवर्त गति नहीं निरूपित करते हैं?
  1. पृथ्वी की अपने अक्ष के परितः घूर्णन गति।
  2. किसी U-नली में दोलायमान पारे के स्तंभ की गति।
  3. किसी चिकने वक्रीय कटोरे के भीतर एक बॉल बेयरिंग की गति जब उसे निम्नतम बिंदु से कुछ ऊपर के बिंदु से मुक्त रूप से छोड़ा जाए।
  4. किसी बहुपरमाणुक अणु की अपनी साम्यावस्था की स्थिति के परितः व्यापक कंपन।
View full solution
$500 N m ^{-1}$ कमानी स्थिरांक की किसी कमानी से 5 kg संहति का कोई कॉलर जुड़ा है जो एक क्षैतिज छड़ पर बिना किसी घर्षण के सरकता है। कॉलर को उसकी साम्यावस्था की स्थिति से 10.0 cm विस्थापित करके छोड़ दिया जाता है। कॉलर के
  1. दोलन का आवर्तकाल
  2. अधिकतम चाल
  3. अधिकतम त्वरण परिकलित कीजिए।
View full solution
1 kg संहति के किसी गुटके को एक कमानी से बाँधा गया है। कमानी का कमानी स्थिरांक $50 Nm ^{-1}$ है। गुटके को उसकी साम्यावस्था की स्थिति $x =0$ से $t =0$ पर किसी घर्षणहीन पृष्ठ पर कुछ दूरी $x=10 cm$ तक खींचा जाता है। जब गुटका अपनी माध्य-स्थिति से 5 cm दूर है, तब उसकी गतिज, स्थितिज तथा कुल ऊर्जाएँ परिकलित कीजिए।
View full solution
कोई पिंड निम्नलिखित समीकरण के अनुसार सरल आवर्त गति से दोलन करता है, x = (5.0 m) cos [(2$\pi$ rad/s) t + $\frac {\pi} 4$]
t = 1.5 s पर, पिंड का
  1. विस्थापन
  2. वेग
  3. त्वरण परिकलित कीजिए।
View full solution
निम्नलिखित समय के फलनों में कौन (a) आवर्ती तथा (b) अनावर्ती गति को निरूपित करते हैं? प्रत्येक आवर्ती गति का आवर्तकाल लिखिए [$\omega$ कोई धनात्मक नियतांक है]।
  1. sin $\omega$t + cos $\omega$t
  2. sin $\omega$t + cos 2$\omega$t + sin 4$\omega$t
  3. $e^{-\omega t}$
  4. log ($\omega$t)
View full solution
किसी कमानीदार तुला का पैमाना 0 से 50 kg तक अंकित है और पैमाने की लंबाई 20 cm है। इस तुला से लटकाया गया कोई पिण्ड, जब विस्थापित करके मुक्त किया जाता है, 0.6 s के आवर्तकाल से दोलन करता है। पिंड का भार कितना है?
View full solution

कमानी स्थिरांक k की दो सर्वसम कमानियाँ M संहति के किसी गुटके तथा स्थिर आधारों से चित्र में दर्शाए गए अनुसार जुड़ी हुई हैं।
Image
यह दर्शाइए कि जब गुटके को अपनी साम्यावस्था की स्थिति से किसी ओर विस्थापित किया जाता है, तब यह सरल आवर्त गति करता है। दोलन का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए।
View full solution

नीचे दिये चित्र में दो वर्तुल गतियाँ दर्शायी गई हैं। इन चित्रों पर वृत्त की त्रिज्या, घूर्णन का आवर्तकाल, आरंभिक स्थिति तथा घूर्णन की दिशा अंकित की गई है। प्रत्येक स्थिति में घूर्णी कण P के त्रिज्या सदिश के x-प्रक्षेप की सरल आवर्त गति प्राप्त कीजिए।
Image
View full solution
चित्र में दर्शाए अवर्मोदित दोलक के लिए गुटके का द्रव्यमान $m = 200 g, k = 90 N m^{-1}$ तथा अवमंदन स्थिरांक $b = 40 gs^{-1}$ है। दोलन का आवर्तकाल
Image
  1. वह समय जिसमें इसके कंपन का आयाम अपने आरंभिक मान का आधा रह जाता है
  2. वह समय जिसमें यांत्रिक ऊर्जा अपने आरंभिक मान की आधी रह जाती है, परिकलित कीजिए।
View full solution
$1200 N m^{-1}$ कमानी-स्थिरांक की कोई कमानी चित्र में दर्शाए अनुसार किसी क्षैतिज मेज से जड़ी है। कमानी के मुक्त सिरे से 3 kg द्रव्यमान का कोई पिण्ड जुड़ा है। इस पिण्ड को एक ओर 2.0 cm दूरी तक खींच कर मुक्त किया जाता है,
Image
  1. पिण्ड के दोलन की आवृत्ति,
  2. पिण्ड का अधिकतम त्वरण,
  3. पिण्ड की अधिकतम चाल ज्ञात कीजिए।
View full solution

चित्र में किसी कण की रैखिक गति के लिए चार x-t आरेख दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा आरेख आवर्ती गति का निरूपण करता है? उस गति का आवर्तकाल क्या है (आवर्ती गति वाली गति का)।
Image
View full solution

Generate a दोलन paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App