Question types

गुरुत्वाकर्षण question types

35 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a भौतिक विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

35
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

गुरुत्वाकर्षण questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

उपरोक्त समस्या में किसी यादृच्छिक बिन्दु P पर गुरुत्वीय तीव्रता किस तीर द्वारा व्यक्त की जाएगी?
  • A
    d
  • B
    e
  • C
    f
  • g

Answer: D.

View full solution
पृथ्वी के परितः परिक्रमण करने वाले छोटे अन्तरिक्षयान में बैठा कोई अन्तरिक्ष यात्री गुरुत्व बल का संसूचन नहीं कर सकता। यदि पृथ्वी के परितः परिक्रमण करने वाला अन्तरिक्ष स्टेशन आकार में बड़ा है, तब क्या वह गुरुत्व बल के संसूचन की आशा कर सकता है?
View full solution
भुजा l के किसी वर्ग के शीर्षों पर स्थित चार कणों के निकाय की स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। वर्ग के केन्द्र पर विभव भी ज्ञात कीजिए।
View full solution
निम्नलिखित में से कौन से लक्षण अन्तरिक्ष में अन्तरिक्ष यात्री के लिए दुखःदायी हो सकते हैं?
  • पैरों में सूजन
  • B
    चेहरे पर सूजन
  • C
    सिरदर्द
  • D
    दिक्विन्यास समस्या

Answer: A.

View full solution
कोई धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा अत्यधिक दीर्घवृत्तीय कक्षा में कर रहा है। क्या अपनी कक्षा में धूमकेतु की शुरू से अन्त तक

  1. रैखिक चाल
  2. कोणीय चाल
  3. कोणीय संवेग
  4. गतिज ऊर्जा
  5. स्थितिज ऊर्जा
  6. कुल ऊर्जा नियत रहती है।

सूर्य के अति निकट आने पर धूमकेतु के द्रव्यमान में हास को नगण्य मानिये।

View full solution
क्या किसी पिण्ड की पृथ्वी से पलायन चाल
  1. पिण्ड के द्रव्यमान
  2. प्रक्षेपण बिन्दु की अवस्थिति
  3. प्रक्षेपण की दिशा
  4. पिण्ड के प्रमोचन की अवस्थिति की ऊंचाई पर निर्भर करती है?
View full solution
सही विकल्प का चयन कीजिए:
  1. यदि स्थितिज ऊर्जा का शून्य अनन्त पर है, तो कक्षा में परिक्रमा करते किसी उपग्रह की कुल ऊर्जा इसकी गतिज/स्थितिज ऊर्जा का ऋणात्मक है।
  2. कक्षा में परिक्रमा करने वाले किसी उपग्रह को पृथ्वी के गुरुत्वीय प्रभाव से बाहर निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा समान ऊंचाई (जितनी उपग्रह की है) के किसी स्थिर पिण्ड को पृथ्वी के प्रभाव से बाहर प्रक्षेपित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा से अधिक/कम होती है।
View full solution
400 kg द्रव्यमान का कोई उपग्रह पृथ्वी के परित $2 R_E$ त्रिज्या की वृत्तीय कक्षा में परिक्रमण कर रहा है। इसे $4 R_E$ की वृत्तीय कक्षा में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा परिकलित कीजिए। इसकी गतिज तथा स्थितिज ऊर्जा में कितने परिवर्तन होंगे?
View full solution
समीकरण $\left(\left( T ^2=k\left(R_E+h\right)^3\right.\right.$ (जहाँ $\left.\left.\left.k=\frac{4 \pi^2}{G \cdot M_E}\right)\right)\right)$ में स्थिरांक $k$ को दिनों तथा किलोमीटरों में व्यक्त कीजिए। $k=10^{-13} s^2 m^{-3}$ है। चन्द्रमा पृथ्वी से $3.84 \times 10^5 km$ दूर है। चन्द्रमा के परिक्रमण के आवर्तकाल को दिनों में प्राप्त कीजिए।
View full solution
पृथ्वी को तोलना: आपको निम्नलिखित आंकड़े दिए गए हैं: $g=9.81 m s ^{-2}, R_E=6.37 \times 10^6 m$, पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी $R=3.84 \times$ $10^8 m$ पृथ्वी के परितः चन्द्रमा के परिक्रमण का आवर्त काल $=27.3$ दिन। दो भिन्न विधियों द्वारा पृथ्वी का द्रव्यमान प्राप्त कीजिए।
View full solution
मंगल ग्रह के फोबोस तथा डेल्मोस नामक दो चन्द्रमा हैं।
  1. यदि फोबोस का आवर्तकाल 7 घंटे 39 मिनट तथा कक्षीय त्रिज्या $9.4 \times 10^3 km$ है तो मंगल का द्रव्यमान परिकलित कीजिए।
  2. यह मानते हुए कि पृथ्वी तथा मंगल सूर्य के परितः वृत्तीय कक्षाओं में परिक्रमण कर रहे हैं तथा मंगल की कक्षा की त्रिज्या पृथ्वी की कक्षा की त्रिज्या की 1.52 गुनी है तो मंगल-वर्ष की अवधि दिनों में क्या है?
View full solution
मान लीजिए कि हमारी आकाशगंगा में एक सौर द्रव्यमान के $2.5 \times 10^{11}$ तारे हैं। मंदकिनीय केन्द्र से 50,000 ly दूरी पर स्थित कोई तारा अपनी एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लेगा? आकाश गंगा का व्यास $10^5 ly$ लीजिए।
View full solution

समान त्रिज्या R परन्तु M तथा 4 M द्रव्यमान के दो एकसमान ठोस गोले इस प्रकार रखे हैं कि इनके केन्द्रों के बीच पृथकन (चित्र में दर्शाए अनुसार) 6 R है। दोनों गोले स्थिर रखे गए हैं। m द्रव्यमान के किसी प्रक्षेप्य को M द्रव्यमान के गोले के पृष्ठ से 4 M द्रव्यमान के गोले के केन्द्र की ओर सीधे प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेप्य की उस न्यूनतम चाल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए जिससे फेंके जाने पर वह दूसरे गोले के पृष्ठ पर पहुंच जाए।
Image
View full solution

किसी समबाहु त्रिभुज ABC के प्रत्येक शीर्ष पर m kg के तीन समान द्रव्यमान रखे हैं।
  1. इस त्रिभुज के केन्द्रक G पर रखे 2 m kg के द्रव्यमान पर कितना बल आरोपित हो रहा है?
  2. यदि शीर्ष A पर रखे द्रव्यमान को दो गुना कर दिया जाए, तो कितना बल आरोपित होगा?
    AG = BG = CG = 1 m लीजिए (देखिए चित्र)
    Image
    चित्र तीन समान द्रव्यमान त्रिभुज ABC के तीन शीर्षों पर स्थित हैं। इसके केंद्रक G पर कोई द्रव्यमान 2m रखा गया है।
View full solution
मान लीजिए किसी ग्रह की उपसौर $P$ पर (चित्र) चाल $v_p$ है, तथा सूर्य व ग्रह की दूरी $S P=r_P$ है। $\left\{r_p, v_P\right\}$ तथा अपसौर पर इन राशियों के तदनुरूपी मान $\left\{r_A, v_A\right\}$ में संबंध स्थापित कीजिए। क्या ग्रह BAC तथा CPB पथ तय करने में समान समय लेगा?
Image
View full solution

एकसमान द्रव्यमान घनत्व की अर्धगोलीय खोलों द्वारा परिभाषित ढोल के पृष्ठ के केन्द्र पर गुरुत्वीय तीव्रता की दिशा [देखिए चित्र] में किस तीर द्वारा दर्शायी जाएगी?
Image
  • A
    a
  • B
    b
  • c
  • D
    o

Answer: C.

View full solution

Generate a गुरुत्वाकर्षण paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App