Question types

ऊष्मागतिकी question types

10 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a भौतिक विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

10
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

ऊष्मागतिकी questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

एक हीटर किसी निकाय को 100 W की दर से ऊष्मा प्रदान करता है। यदि निकाय $75 Js ^{-1}$ की दर से कार्य करता, तो आन्तरिक ऊर्जा की वृद्धि किस दर से होगी?
View full solution
समान धारिता वाले दो सिलिंडर A तथा B एक-दूसरे से स्टॉपकॉक के द्वारा जुड़े हैं। A में मानक ताप व दाब पर गैस भरी है जबकि B पूर्णतः निर्वातित है। स्टॉपकॉक यकायक खोल दी जाती है। निम्नलिखित का उत्तर दीजिए:
  1. सिलिंडर A तथा B में अंतिम दाब क्या होगा?
  2. गैस की आंतरिक ऊर्जा में कितना परिवर्तन होगा?
  3. गैस के ताप में क्या परिवर्तन होगा?
  4. क्या निकाय की माध्यमिक अवस्थाएँ (अंतिम साम्यावस्था प्राप्त करने के पूर्व) इसके P-V-T पृष्ठ पर होंगी?
View full solution
खाद्य पदार्थ को एक प्रशीतक के अंदर रखने पर वह उसे $9^{\circ} C$ पर बनाए रखता है। यदि कमरे का ताप $36^{\circ} C$ है तो प्रशीतक के निष्पादन गुणांक का आकलन कीजिए।
View full solution
एक वाष्प इंजन अपने बायलर से प्रति मिनट $3.6 \times 10^9 J$ ऊर्जा प्राप्त करता है, जो प्रति मिनट $5.4 \times 10^8 J$ कार्य देता है। इंजन की दक्षता कितनी है? प्रति मिनट कितनी ऊष्मा अपशिष्ट होगी?
View full solution
रुद्धोष्म विधि द्वारा किसी गैस की अवस्था परिवर्तन करते समय उसको एक साम्यावस्था A से दूसरी साम्यावस्था B तक ले जाने में निकाय पर 22.3 J कार्य किया जाता है। यदि गैस को दूसरी प्रक्रिया द्वारा अवस्था A से अवस्था B में लाने में निकाय द्वारा अवशोषित नैट ऊष्मा 9.35 cal है तो बाद के प्रकरण में निकाय द्वारा किया गया है नैट कार्य कितना है? (1 cal = 4.19 J)
View full solution
गतिशील पिस्टन लगे किसी सिलिण्डर में मानक ताप व दाब पर 3 मोल हाइड्रोजन भरी है। सिलिण्डर की दीवारें ऊष्मारोधी पदार्थ की बनी हैं तथा पिस्टन को उस पर बालू की परत लगाकर ऊष्मारोधी बनाया गया है। यदि गैस को उसके आरम्भिक आयतन के आधे आयतन तक सम्पीड़ित किया जाए तो गैस का दाब कितना बढ़ेगा?
View full solution
 स्थिर दाब पर $2.0 \times 10^{-2} kg$ नाइट्रोजन (कमरे के ताप पर) के ताप में $45^{\circ} C$ वृद्धि करने के लिए कितनी ऊष्मा की आपूर्ति की जानी चाहिए? $\left( N _2\right.$ का अणुभार $=28$; $R =8.3 J$
$mol ^{-1} K^{-1}$ )।
View full solution
कोई गीज़र 3.0 लीटर प्रति मिनट की दर से बहते हुए जल को $27^{\circ} C$ से $77^{\circ} C$ तक गर्म करता है। यदि गीज़र का परिचालन गैस बर्नर द्वारा किया जाए तो ईधन के व्यय की क्या दर होगी? बर्नर के ईंधन की दहन-ऊष्मा $4.0 \times 10^4 J g ^{-1}$ है?
View full solution

किसी ऊष्मागतिकीय निकाय को मूल अवस्था से मध्यवर्ती अवस्था तक चित्र में दर्शाये अनुसार एक रेखीय प्रक्रम द्वारा ले जाया गया है।
Image
एक समदाबी प्रक्रम द्वारा इसके आयतन को E से F तक ले जाकर मूल मान तक कम कर देते हैं। गैस द्वारा D से E तथा वहाँ से F तक कुल किए गए कार्य का आकलन कीजिए।
View full solution
व्याख्या कीजिए कि ऐसा क्यों होता है:
  1. भिन्न-भिन्न तापों  $T_1$ व $T_2 के दो पिण्डों को यदि ऊष्मीय संपर्क में लाया जाए तो यह आवश्यक नहीं कि उनका अंतिम ताप $\frac {(T_1 + T_2)}2$ ही हो।
  2. रासायनिक या नाभिकीय संयत्रों में शीतलक (अर्थात् द्रव जो संयत्र के भिन्न-भिन्न भागों को अधिक गर्म होने से रोकता है) की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होनी चाहिए।
  3. कार को चलाते-चलाते उसके टायरों में वायुदाब बढ़ जाता है।
  4. किसी बंदरगाह के समीप के शहर की जलवायु, समान अक्षांश के किसी रेगिस्तानी शहर की जलवायु से अधिक शीतोष्ण होती है।
View full solution

Generate a ऊष्मागतिकी paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App