Questions

2 अंक वाले प्रश्न

Take a timed test

82 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
किसी धातु की देहली आवृत्ति $v_0, 7.0 \times 10^{14} s^{-1}$ है। यदि $v=1.0 \times 10^{15} s^{-1}$ आवृत्ति वाला विकिरण धातु की सतह से टकराता है, तो उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 22 Marks
100 वॉट का एक बल्ब 400nm वाली तरंग-दैर्घ्य का एकवर्णी प्रकाश उत्सर्जित करता है। बल्ब द्वारा प्रति सेकंड उत्सर्जित फोटॉनों की संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 32 Marks
दृश्य स्पेक्ट्रम के तरंग-दैर्घ्य का परास बैगनी $(400 nm)$ से लाल $(750 nm)$ तक है। इन तरंग-दैर्घ्यों को आवृत्तियों $( Hz )$ में प्रकट कीजिए $\left(1 nm=10^{-9} m\right) ।$
View full question & answer
Question 42 Marks
ऑल इंडिया रेडियो (दिल्ली) का विविध भारती स्टेशन 1,368 KHz (किलो हट्र्ज) की आवृत्ति पर प्रसारण करता है। संचारक (transmitter) द्वारा उत्सर्जित विद्युत्-चुंबकीय विकरण की तरंग-दैर्घ्य ज्ञात कीजिए। यह विद्युत्-चुंबकीय स्पेक्ट्रम के किस क्षेत्र से संबंधित है?
View full question & answer
Question 52 Marks
किसी स्पीशीज़ में इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉनों की संख्या क्रमशः 18,16 तथा 16 है। इसका प्रयुक्त प्रतीक लिखिए।
View full question & answer
Question 62 Marks
s, p, d, f संकेतन का प्रयोग करके निम्नलिखित क्वांटम संख्याओं वाले कक्षक के बारे में बताइए-
  1. n = 2, l = 1
  2. n = 4, l = 0
  3. n = 5, l = 3,
  4. n = 3, l = 2
View full question & answer
Question 72 Marks
मुख्य क्वांटम संख्या (n = 3) से संबंधित कक्षकों की कुल संख्या क्या होती है?
View full question & answer
Question 82 Marks
एक गोल्फ की गेंद का द्रव्यमान 40g तथा गति 45m/s है। यदि गति को 2% यथार्थता के अंदर मापा जा सकता हो, तो स्थिति में अनिश्चितता की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 92 Marks
एक सूक्ष्मदर्शी उपयुक्त फोटॉनों का उपयोग करके किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन को 0.1 $\mathop A \limits ^o$ दूरी के अंतर्गत उसकी स्थिति जानने के लिए प्रयुक्त होता है। इसके वेग मापन में अंतर्निहित अनिश्चितता क्या है?
View full question & answer
Question 102 Marks
$3.6 \overset oA$ तरंग-दैर्घ्य लंबाई वाले एक फोटॉन के द्रव्यमान की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 112 Marks
एक इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान $9.1 \times 10^{-25} kg$ है। यदि इसकी गतिज ऊर्जा $3.0 \times 10^{-25}$ है, तो इसका तरंग-दैर्घ्य क्या होगा?
View full question & answer
Question 122 Marks
0.1 kg द्रव्यमान और $10 ms^{-1}$ वेग से गति कर रही एक गेंद की तरंग-दैर्घ्य क्या होगी?
View full question & answer
Question 132 Marks
${ }_{35}^{80} \mathrm{Br}$ में प्रोटॉनों, न्यूट्रॉनों तथा इलेक्ट्रॉनों की संख्या का परिकलन कीजिए।
Answer
यहाँ ${ }_{35}^{80} Br , Z =35, A =80$, स्पीशीज़ उदासीन हैं। प्रोटॉनों की संख्या $=$ इलेक्ट्रॉनों की संख्या $= Z =35$ न्यूट्रॉनों की संख्या $=80-35=45$ (समीकरण $2.4)$
View full question & answer
Question 142 Marks
ऐसा प्रकाश जिसकी तरंग-दैर्ध्य 4000pm हो और जो 1 J ऊर्जा दे, के फोटॉनों की संख्या बताइए।
View full question & answer
Question 152 Marks
$2.0 \times 10^{-10}$ s काल वाली प्रकाश तरंग की तरंगदैर्ध्य, आवृत्ति और तरंग संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 162 Marks
i. $n=4$ से सम्बन्धित कितने उपकोश हैं?
ii. उस उपकोश में कितने इलेक्ट्रॉन उपस्थित होंगे, जिसके लिए $m_s=-\frac{1}{2}$ एवं $n=4$ हैं।
View full question & answer
Question 172 Marks
इन अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या बताइये
  1. P
  2. Si
  3. Cr
  4. Fe
  5. Kr
View full question & answer
Question 182 Marks
Al तथा Si में 3p कक्षक में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं। कौन-सा इलेक्ट्रॉन नाभिक से अधिक प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करेगा?
View full question & answer
Question 192 Marks
निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षक उच्च प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करेगा?
  1. 2s और 3s
  2. 4d और 4f
  3. 3d और 3p
View full question & answer
Question 202 Marks
ब्रोमीन परमाणु में 35 इलेक्ट्रॉन होते हैं। इसके 2p कक्षक में छः इलेक्ट्रॉन, 3p कक्षक में छः इलेक्ट्रॉन तथा 4p कक्षक में पाँच इलेक्ट्रॉन होते हैं। इनमें से कौन-सा इलेक्ट्रॉन न्यूनतम प्रभावी नाभिकीय आवेश अनुभव करता है?
View full question & answer
Question 212 Marks
छः इलेक्ट्रॉन की क्वाण्टम संख्या नीचे दी गई है। इन्हें ऊर्जा के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए। क्या इनमें से किसी की ऊर्जा समान है?
  1. $n=4, l=2, m_{l}=-2, m_{s}=-\frac{1}{2}$
  2. $n=3, l=2, m_{l}=1, m_{s}=+\frac{1}{2}$
  3. $n=4, l=1, m_{l}=0, m_{s}=+\frac{1}{2}$
  4. $n=3, l=2, m_{l}=-2, m_{s}=-\frac{1}{2}$
  5. $n=3, l=1, m_{l}=-1, m_{s}=+\frac{1}{2}$
  6. $n=4, l=1, m_{l}=0, m_{s}=+\frac{1}{2}$
View full question & answer
Question 222 Marks
एक प्रोटॉन, जो 1000 V के विभवान्तर में गति कर रहा है, से सम्बचित वेग $4.37 \times 10^5 ms^{-1}$ है। यदि 0.1 kg द्रव्यमान की हॉकी की गेंद इस वेग से गतिमान है, तो इससे सम्बन्धित तरंग-दैर्ध्य की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 232 Marks
प्रत्येक ऐसे फोटॉन की ऊर्जा ज्ञात कीजिए-
  1. जो $3 \times 10^{15}$ आवृत्ति वाले प्रकाश के संगत हो।
  2. जिसकी तरंगदैर्ध्य 0.50 $\overset oA$ हो।
View full question & answer
Question 242 Marks
यदि बोर के प्रथम कक्ष में इलेक्ट्रॉन का वेग $2.19 \times 10^6 ms^{-1}$ है, तो इससे सम्बन्धित दे ब्रॉग्ली तरंग-दैर्थ्थ की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 252 Marks
इलेक्ट्रॉन विवर्तन के समान न्यूट्रॉन विवर्तन सूक्ष्मदर्शी को अणुओं की संरचना के निर्धारण में प्रयुक्त किया जाता है। यदि यहाँ 800pm की तंरग-दैर्ध्य ली जाए, तो न्यूट्रॉन से सम्बन्धित अभिलाक्षणिक वेग की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 262 Marks
दे ब्रॉग्ली द्वारा प्रतिपादित द्रव्य के दोहरे व्यवहार से इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज हुई, जिसे जैव अणुओं और अन्य प्रकार के पदार्थों की अति आवर्धित प्रतिबिम्ब के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस सूक्ष्मदर्शी में यदि इलेक्ट्रॉन का वेग $1.6 \times 10^6 ms^{-1}$ है, तो इस इलेक्ट्रॉन से सम्बन्धित दे-ब्रॉग्ली तरंग-दैध्य की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 272 Marks
सोडियम लैम्प द्वारा उत्सर्जित पीले प्रकाश की तरंगदैर्ध्य $(\lambda)$ 580nm है। इसकी आवृत्ति (v) और तरंग संख्या (v) का परिकलन कीजिए।
View full question & answer
Question 282 Marks
उत्तेजित अवस्थाओं में अणुओं के जीवनकाल का माप प्रायः लगभग नैनो सेकण्ड परास वाले विकिरण स्रोत का उपयोग करके किया जाता है। यदि विकिरण स्रोत का काल 2ns और स्पन्दित विकिरण स्रोत के दौरान उत्सर्जित फोटॉन की संख्या $2.5 \times 10^{15}$ है तो स्रोत की ऊर्जा की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 292 Marks
निम्नलिखित विकिरणों के प्रकारों को आवृत्ति के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
  1. माइक्रोवेव ओवन (oven) से विकिरण
  2. यातायात-संकेत से त्रणमणि (amber) प्रकाश
  3. एफ०एम० रेडियो से प्राप्त विकिरण
  4. बाहरी दिक् से कॉसमिक किरणें
  5. X-किरणें
View full question & answer
Question 302 Marks
56 द्रव्यमान संख्या वाले एक आयन पर धनावेश की 3 इकाई हैं और इसमें इलेक्ट्रॉन की तुलना में 30.4% न्यूट्रॉन अधिक हैं। इस आयन का प्रतीक लिखिए।
View full question & answer
Question 312 Marks
${ }_{35}^{79} Br$ तथा ${ }^{79} Br$ प्रतीक मान्य है, जबकि ${ }_{79}^{35} Br$ तथा ${ }^{35} Br$ मान्य नहीं है। संक्षेप में कारण बताइए।
View full question & answer
Question 322 Marks
रदरफोर्ड के प्रयोग में सोने, प्लैटिनम आदि भारी परमाणुओं की पतली पन्नी पर $\alpha$-कणों द्वारा बमबारी की जाती है। यदि ऐलुमिनियम आदि जैसे हल्के परमाणु की पतली पन्नी ली जाए, तो उपरोक्त परिणामों में क्या अंतर होगा?
View full question & answer
Question 332 Marks
नीचे दिए गए परमाणु द्रव्यमान (A) और परमाणु संख्या (Z) वाले परमाणुओं का पूर्ण प्रतीक लिखिए
  1. Z = 17, A = 35
  2. Z = 92, A = 233
  3. Z = 4, A = 9
View full question & answer
Question 342 Marks
मिलिकन के प्रयोग में तेल की बूँद पर चमकती X-किरणों द्वारा प्राप्त स्थैतिक विद्युत आवेश प्राप्त किया जाता है। तेल की बूँद पर यदि स्थैतिक विद्युत आवेश $-1.282 \times 10^{-18}$C है, तो इसमें उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 352 Marks
किसी कण का स्थिर विद्युत आवेश $2.5 \times 10^{-16}$ C है। इसमें उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 362 Marks
कार्बन के $2 \times 10^8$ परमाणु एक कतार में व्यवस्थित हैं। यदि इस व्यवस्था की लम्बाई 2.4cm है, तो कार्बन परमाणु की त्रिज्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 372 Marks
यदि कार्बन परमाणु का व्यास 0.15nm है, तो उन कार्बन परमाणुओं की संख्या की गणना कीजिए, जिन्हें 20cm स्केल की लंबाई में एक-एक करके व्यवस्थित किया जा सकता है।
View full question & answer
Question 382 Marks
$\mathrm{He}^{+}(\mathrm{g}) \longrightarrow \mathrm{He}^{2+}(\mathrm{g})+e^{-};$ प्रक्रिया के लिए आवश्यक ऊर्जा की गणना कीजिए। हाइड्रोजन परमाणु की तलस्थ अवस्था में आयनन ऊर्जा $2.18 \times 10^{-18} \mathrm{~J}$ $ \mathrm{atom}^{-1}$ है।
View full question & answer
Question 392 Marks
यह दर्शाइए कि हाइड्रोजन परमाणु की बोर कक्षा की परिधि उस कक्षा में गतिमान इलेक्ट्रॉन की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य का पूर्ण गुणक होती है।
View full question & answer
Question 402 Marks
किसी परमाणु में निम्नलिखित क्वाण्टम संख्याओं वाले कितने इलेक्ट्रॉन होंगे?
i. $n =4, m_{ S }=-\frac{1}{2}$
ii. $n =3, l =0$
View full question & answer
Question 412 Marks
कारण देते हुए बताइए कि निम्नलिखित क्वांटम संख्या के कौन से मान संभव नहीं हैं-
i. $n =0, I =0, m_1=0, m_{ s }=+\frac{1}{2}$
ii. $n=1, I=0, m_l=0, m_s=-\frac{1}{2}$
iii. $n=1, l=1, m_l=0, m_5=+\frac{1}{2}$
iv. $n=2, I=1, m_l=0, m_s=-\frac{1}{2}$
v. $n=3, l=3, m_l=-3, m_s=+\frac{1}{2}$
vi. $n=3, l=1, m_1=0, m_s=+\frac{1}{2}$
View full question & answer
Question 422 Marks
निम्नलिखित नाभिकों में उपस्थित न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या बताइए-
${ }_{6}^{13} \mathrm{C},{ }_{8}^{16} \mathrm{O},{ }_{12}^{24} \mathrm{Mg},{ }_{26}^{56} \mathrm{Fe},{ }_{38}^{88} \mathrm{Sr}$
View full question & answer
Question 432 Marks
s, p, d संकेतन द्वारा निम्नलिखित क्वाण्टम संख्याओं वाले कक्षकों को बताइए-
  1. n = 1, l = 0
  2. n = 3, l = 1
  3. n = 4, l = 2
  4. n = 4, l = 3
View full question & answer
Question 442 Marks
निम्नलिखित में से कौन-से कक्षक सम्भव हैं?
1p, 2s, 2p और 3f
View full question & answer
Question 452 Marks
3d कक्षक के इलेक्ट्रॉनों के लिए $m_l$ और l क्वाण्टम संख्याओं के मान बताइए।
View full question & answer
Question 462 Marks
किसी परमाणु कक्षक के लिए n = 3 है। उसके लिए l और $m_l$ के सम्भव मान क्या होंगे?
View full question & answer
Question 472 Marks
$\mathrm{H}_{2}^{+}$, $H_2$ तथा $\mathrm{O}_{2}^{+}$ स्पीशीज में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या बताइए।
View full question & answer
Question 482 Marks
किसी तत्व के परमाणु में 29 इलेक्ट्रॉन और 35 न्यूट्रॉन हैं।
  1. इसमें प्रोटॉनों की संख्या बताइए।
  2. तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास बताइए।
View full question & answer
Question 492 Marks
एक इलेक्ट्रॉन किसी 3d कक्षक में है। इसके लिए n, l और $m_l$ के सम्भव मान दीजिए।
View full question & answer
Question 502 Marks
किस निम्नतम n मान द्वारा g का अस्तित्व अनुमत होगा?
View full question & answer
Question 512 Marks
निम्नलिखित विन्यासों वाले परमाणुओं के नाम बताइए-
i. $[ He ] 2 s^1$
ii. $[ Ne ] 3 s^2 3 p^3$
iii. $[ Ar ] 4 s^2 3 d^1$​​​​​​​
View full question & answer
Question 522 Marks
उन तत्वों की परमाणु संख्या बताइए, जिनके सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉनों को निम्नलिखित रूप में दर्शाया जाता है
i. $3 s^1$
ii. $2 p^3$
iii. $3 p^5$ ?
View full question & answer
Question 532 Marks
निम्नलिखित आयनों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए-
i. $H ^{-}$
ii. $Na ^{+}$
iii. $O ^{2-}$
iv. $F ^{-}$​​​​​​​
View full question & answer
Question 542 Marks
निम्नलिखित में से कौन सम-आयनी स्पीशीज हैं, अर्थात् किनमें इलेक्ट्रॉनों की समान संख्या है?
$Na ^{+}, K ^{+}, Mg ^{2+}, Ca ^{2+}, S ^{2-}, Ar$
View full question & answer
Question 552 Marks
हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा $E_{n}$ = $\left(-2.18 \times 10^{-18} / n^{2} \mathrm{~J}\right)$ द्वारा दी जाती है। n = 2 कक्षा से इलेक्ट्रॉन को पूरी तरह निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा की गणना कीजिए। प्रकाश की सबसे लंबी तरंगदैर्ध्य (cm में) क्या होगी, जिसका उपयोग इस संक्रमण में किया जा सके?
View full question & answer
Question 562 Marks
हाइड्रोजन परमाणु की बॉमर श्रेणी में अधिकतम तरंग-दैर्ध्य वाले संक्रमण की तरंग संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 572 Marks
  1. हाइड्रोजन के प्रथम कक्षक से सम्बन्धित ऊर्जा $-2.18 \times 10^{-18} \mathrm{~J} atom^{-1}$ है। पाँचवे कक्षक से सम्बन्धित ऊर्जा बताइए।
  2. हाइड्रोजन परमाणु के पाँचवें बोर कक्षक की त्रिज्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 582 Marks
जब हाइड्रोजन परमाणु में उत्तेजित इलेक्ट्रॉन n = 6 से मूल अवस्था में जाता है, तो प्राप्त उत्सर्जित रेखाओं की अधिकतम संख्या क्या होगी?
View full question & answer
Question 592 Marks
किसी धातु की सतह पर 6800$\overset oA$ तरंगदैर्ध्य वाली विकिरण डालने से शून्य वेग वाले इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं। धातु की देहली आवृत्ति ($v_o$) और कार्यफलन ($W_o$) ज्ञात कीजिए।
View full question & answer
Question 602 Marks
सोडियम परमाणु के आयतन के लिए 242nm तरंगदैर्ध्य की विद्युत चुम्बकीय विकिरण पर्याप्त होती है। सोडियम की आयनन ऊर्जा $kJ mol { }^{-1}$ में ज्ञात कीजिए।
View full question & answer
Question 612 Marks
  1. एक ग्राम भार में इलेक्ट्रॉनों की संख्या का परिकलन कीजिए।
  2. एक मोल इलेक्ट्रॉनों के द्रव्यमान और आवेश का परिकलन कीजिए।
View full question & answer
Question 622 Marks
(a) यदि $3 p$ उपकोश में केवल एक इलेक्ट्रॉन है तो यह इलेक्ट्रॉन $3 p_x$ $3 p _{ y }$ तथा $3 p _z$ कक्षकों में से किसमें उपस्थित होगा?
(b) निम्नलिखित को प्रदर्शित करने वाली क्रान्टम संख्याएँ कौनसी है।
(i) कक्षकों का आकार
(ii) कक्षकों की आकृति
(iii) कक्षकों का अभिविन्यास
(c) किसी तत्त्व की द्रव्यमान संख्या उसकी परमाणु संख्या की दुगुनी है तथा इसके $2 p$ उपकोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं तो इस तत्त्व का नाम तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
Answer
(a) $3 p$ उपकोश में उपस्थित एक इलेक्ट्रॉन $3 p_x 3 p_y$ तथा $3 p_2$ कक्षकों में से किसी में भी उपस्थित हो सकता है क्योंकि इन सभी कक्षकों की ऊर्जा समान है।
(b) (i) मुख्य क्रान्टम संख्या
(ii) द्विगंशीय क्रान्टम संख्या
(iii) चुम्बकीय क्रान्टम संख्या
(c) यह तत्त्व ऑक्सीजन है जिसकी द्रव्यमान संख्या (16) परमाणु संख्या (8) की दुगनी है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्नलिखित है- $80=1 s ^2$, $2 s^2, 2 p^4$ जिसके $2 p$ उपकोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं।
View full question & answer
Question 632 Marks
(a) एक ऐसा तत्त्व बताइए जिसमें s इलेक्ट्रॉनों की संख्या p- इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर है।
(b) 1s तथा 2s कक्षकों में त्रिज्य नोडों की संख्या बताइए।
Answer
(a) मैग्रीशियम में $s$ तथा $p$ इलेक्ट्रॉनों की संख्या बराबर $12 Mg =1 s^2, 2 s^2, 2 p^6, 3 s^2$ (s इलेक्ट्रॉन = $6, p$ इलेक्ट्रॉन = 6 )
(b) त्रिज्य नोडों की संख्या $n =1$ अतः $1 s$ तथा $2 s$ कक्षकों में त्रिज्य नोडों की संख्या शून्य तथा
View full question & answer
Question 642 Marks
(a) यदि एक गतिशील प्रोटॉन तथा इलेक्ट्रॉन के तरंगदैर्घ्य समान हैं तो किसका वेग अधिक होगा तथा क्यों ?
(b) हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता के सिद्धान्त का हमारे दैनिक जीवन में कोई महत्त्व नहीं है, क्यों ?
Answer
(a) सूत्र λ = h/mv के अनुसार जब À तथा h स्थिर हैं तो वेग, द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होगा, चूँकि इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान, प्रोटॉन के द्रव्यमान से कम होता है अतः इसका वेग अधिक होगा।
(b) हमारे दैनिक जीवन में उच्च तथा मध्यम द्रव्यमान युक्त गतिशील वस्तुओं का ही प्रयोग होता है, चूँकि प्रकाश के टक्कर करने वाले फोटॉनों का द्रव्यमान इतना कम होता है कि ये इन वस्तुओं की स्थिति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं कर पाते हैं अतः इन वस्तुओं की सही स्थिति तथा सही संवेग का एक साथ मापन संभव है इसलिए दैनिक जीवन में अनिश्चितता के सिद्धान्त का कोई महत्त्व नहीं है।
View full question & answer
Question 652 Marks
किसी तत्त्व का रेखीय स्पेक्ट्रम उस तत्व का फिंगर प्रिन्ट कहलाता है, इस कथन को समझाइए।
Answer
प्रत्येक तत्त्व का अपना एक विशेष रेखीय स्पेक्ट्रम होता है अतः इससे अज्ञात परमाणुओं को पहचानने में उसी प्रकार प्रयुक्त किया जाता है जिस प्रकार फिंगर प्रिन्ट से व्यक्ति की पहचान की जाती है अतः रेखीय स्पेक्ट्रम को उस तत्त्व का फिंगर प्रिन्ट कहा जाता है।
View full question & answer
Question 662 Marks
हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्धान्त क्या है? समझाइए।
Answer
द्रव्य तथा विकिरण की द्वैत प्रकृति के कारण यह सिद्धान्त दिया गया। हाइजेनबर्ग ( 1927 ) के अनुसार परमाणु में किसी इलेक्ट्रॉन की सही स्थिति और सही संवेग ( अथवा वेग ) का एक साथ यथार्थता के साथ निर्धारण करना असम्भव है।
गणितीय रूप में:
$\begin{array}{r}\Delta x \times \Delta p \geq \frac{h}{4 \pi} \\ \Delta x \times m \Delta v \geq \frac{ h }{4 \pi} \\ \Delta x \times \Delta v \geq \frac{h}{4 \pi m }\end{array}$
View full question & answer
Question 672 Marks
श्रोडिन्जर समीकरण की व्याख्या कीजिए। 
Answer
श्रोडिन्जर समीकरण (Schrodinger Equation): यह समीकरण दे ब्रॉग्ली द्वारा बताए गए पदार्थ के कण तथा तरंग गुण युक्त द्वैत प्रकृति के आधार पर दिया गया है। ऐसे निकाय (जैसे-एक परमाणु या अणु) जिसकी ऊर्जा समय के साथ परिवर्तित नहीं होती है, के लिए श्रोडिंजर समीकरण को इस प्रकार लिखा जाता है:
View full question & answer
Question 682 Marks
विद्युत चुम्बकीय तरंग तथा द्रव्य तरंग में विभेद कीजिए। 
Answer
पदार्थ तरंगें अनुदैर्ध्य, अनुप्रस्थ या सतही तरंगें हो सकती हैं जबकि विद्युत चुम्बकीय तरंगें केवल अनुप्रस्थ होती हैं । अधिकांश पदार्थ तरंगों में ऊर्जा संचारित करने वाले कण परमाणु होते हैं, जबकि विद्युत चुम्बकीय में ऊर्जा संचारित करने वाले कण फोटॉन (जो द्रव्यमान रहित होते हैं) होते हैं।
View full question & answer
Question 692 Marks
(a) एक घूमती हुई क्रिकेट की बॉल में तरंग प्रकृति नहीं होती, क्यों ?
(b) गर्मियों के दिनों में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्यों ?
Answer
(a) सूत्र λ = h/mv के अनुसार अधिक द्रव्यमान युक्त वस्तु, जैसे क्रिकेट की बॉल आदि का तरंगदैर्घ्य इतना कम होता है कि उसका आसानी से मापन सम्भव नहीं है। अतः घूमती हुई क्रिकेट की बॉल में तरंग प्रकृति नहीं होती।
(b) काले कपड़े कृष्णिका की तरह व्यवहार करते हैं अतः ये सूर्य से प्राप्त विकिरणों का अवशोषण करके गर्मी उत्पन्न करते हैं इसलिए गर्मियों में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
View full question & answer
Question 702 Marks
(a) किसी गतिमान कण का वेग दो गुना करने पर उसके तरंगदैर्घ्य पर क्या प्रभाव होगा?
(b) किसी कक्षक में उपस्थित दो इलेक्ट्रॉनों का चक्रण विपरीत होता है, क्यों?
Answer
(a) वेग को दो गुना करने पर तरंगदैर्घ्य आधा हो जाएगा क्योंकि λ = h/mv तथा h/mv स्थिर है
(b) किसी कक्षक में उपस्थित दो इलेक्ट्रॉनों का चक्रण विपरीत होने पर उनमें प्रतिकर्षण कम होता है।
View full question & answer
Question 712 Marks
चुम्बकीय क्वान्टम संख्या की व्याख्या कीजिए। 
Answer
चुम्बकीय क्वान्टम संख्या (m):
(i) यह कक्षक के बारे में बताती है।
(ii) इससे कक्षकों का त्रिविमीय अभिविन्यास ज्ञात होता है।
(iii) किसी उपकोश में कक्षकों की संख्या = 21 + 1 सम्भव मान
(iv) m1 = -1, - (1 - 1),(1 − 2), ........... 0 ............ 0 (1 - 1) - (1 − 2)
(v) l = 0 ( s) m 1 = 0, एक s कक्षक l = 1(p) m1 = -1, 0, +1, तीन p कक्षक l = 2 (d) m1 = -2, -1, 0, +1, +2, पाँच d कक्षक l = 3 (f) m = -3, -2, -1, 0, +1, +2, +3, सात कक्षक
View full question & answer
Question 722 Marks
निम्नलिखित तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए:
(i) ${ }^{29} Cu$, (ii) ${ }^{42} Mo$, (iii) ${ }^{46} Pd$, (iv) ${ }^{47} Ag$, (v) ${ }^{78} Pt$, (vi) ${ }^{79} Au$
Answer
(i) ${ }^{29} Cu =[ Ar ] 3 d^{10} 4 s^1$
(ii) ${ }^{42} Mo =[ Kr ] 4 d ^{10} 5 s ^1$
(iii) ${ }^{46} Pd =[ Kr ] 4 d ^{10} 5 s ^0$
(iv) ${ }^{47} Ag =[ Kr ] 4 d ^{10} 5 s ^1$
(v) ${ }^{78} Pt =[ Xe ] 4 f ^{14} 5 d ^9 6 s ^1$
(vi) ${ }^{79} Au =[X e] 4 f^{14} 5 d^{10} 6 s^1$
View full question & answer
Question 732 Marks
नोडल पृष्ठ किसे कहते हैं तथा 4s कक्षक के लिए नोडल पृष्ठों की संख्या कितनी होगी? 
Answer
वह क्षेत्र जहाँ पर इलेक्ट्रॉन प्रायिकता घनत्व शून्य होता है अर्थात् नाभिक के चारों ओर का वह स्थान जहाँ पर इलेक्ट्रॉन के पाए जाने की प्रायिकता लगभग शून्य होती है उसे नोडल पृष्ठ या त्रिज्य नोड कहते हैं । s कक्षक के लिए नोडल पृष्ठ = n - 1, अत: 4s के लिए 3 नोडल पृष्ठ होंगे। 
View full question & answer
Question 742 Marks
निम्नलिखित में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या बताइए:
(i) कोश
(ii) M कोश
(iii) उपकोश
(iv) d उपकोश
Answer
(i) किसी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या $=2 n^2$
(ii) $M$ कोश के लिए $n=3$ अत: इसमें इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या $=2 n^2=2(3)^2=18$
(iii) किसी उपकोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या $=2(2 \mid+1)$
(iv) $d$ उपकोश के लिए। $l =2$, अतः इसमें इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या $ =2(2 l+1)=2(2 \times 2+1)=10 $
View full question & answer
Question 752 Marks
हाइड्रोजन के एक परमाणु में केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है फिर भी इसके स्पेक्ट्रम में बहुत-सी रेखाएँ दिखाई देती हैं, क्यों? 
Answer
हाइड्रोजन का एक परमाणु किसी एक समय पर एक ही उत्तेजित अवस्था में हो सकता है लेकिन स्पेक्ट्रम लेते समय परमाणुओं का एक समूह होता है जिसमें सभी सम्भव उत्तेजित अवस्थाएँ होती हैं अतः जब ये परमाणु निम्न ऊर्जा अवस्था में आते हैं तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रम में एक साथ बहुत-सी रेखाएँ दिखाई देती हैं।
View full question & answer
Question 762 Marks
परमाणु स्पेक्ट्रम सतत न होकर रेखीय होता है, क्यों? 
Answer
जब किसी पदार्थ में से सतत विकिरण प्रवाहित किय जाता है तो वह विकिरण की कुछ तरंगदैर्घ्य का अवशोषण कर लेता है इस पदार्थ द्वारा अवशोषित विकिरण की संगत लुप्त तरंगदैर्ध्य चमकीले सतत स्पेक्ट्रम में गहरे रंग की रेखाओं के रूप में दिखाई देते हैं, क्योंकि केवल विशेष तरंगदैघ्य वाला प्रकाश ही उत्सर्जित होता है, जिसके बीच का स्थान रहते हैं । अतः ऐसे स्पेक्ट्रम को रेखीय स्पेक्ट्रम कहते हैं रेखीय स्पेक्ट्रम, गैसीय अवस्था में परमाणुओं द्वारा ही प्रदर्शित किय जाता है अतः इसे परमाण्वीय स्पेक्ट्रम भी कहते हैं। 
View full question & answer
Question 772 Marks
प्रकाश विद्युत प्रभाव किसे कहते हैं तथा इसके प्रयोग के परिणाम भी बताइए। 
Answer
सक्रिय धातुओं जैसे K, Rb तथा Cs इत्यादि पर उपयुक्त आवृत्ति का प्रकाश डालने पर इनकी सतह से इलेक्ट्रॉनों का निष्कासन प्रकाश विद्युत प्रभाव कहलाता है तथा उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों को प्रकाश इलेक्ट्रॉन कहते हैं।
प्रकाश विद्युत प्रभाव:
धातु की सतह से प्रकाशपुंज के टकराते ही इलेक्ट्रॉन निकलना प्रारम्भ हो जाते हैं अर्थात् धातु की सतह से इलेक्ट्रॉन के निष्कासन तथा सतह पर प्रकाशपुंज के टकराने के बीच कोई समय-अंतराल नहीं होता है।
धातु की सतह से निष्कासित इलेक्ट्रॉनों की संख्या प्रकाश की तीव्रता के समानुपाती होती है।
View full question & answer
Question 782 Marks
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए तथा इनके मात्रक भी बताइए:
(i) आवृत्ति (ii) तरंगदैर्घ्य (iii) तरंग संख्या।
Answer
(i) आवृत्ति (v) - किसी बिन्दु से प्रति सेकण्ड गुजरने वाली तरंगों की संख्या को आवृत्ति कहते हैं। इसका मात्रक हर्ट्स $( Hz )$ या सेकंड-1 (s-1) होता है।(ii) तरंगदैर्घ्य ( $\lambda)$ - किसी तरंग के दो निकटतम शृंगों या गते के बीच की दूरी को तरंगदैर्ध्य कहते हैं। इसका मात्रक meter या $cm$ या $A$ होता है। (iii) तरंग संख्या (v) प्रति इकाई लम्बाई में स्थित तरंगदैघ्यों की संख्या को तरंग संख्या कहते हैं। $v=1 / \lambda$ का मात्रक $cm ^{-1}$ होता है।
View full question & answer
Question 792 Marks
हाइड्रोजन परमाणु में बोर कक्ष की त्रिज्या ज्ञात करने का सूत्र बताइए।  
Answer
हाइड्रोजन परमाणु के किसी कक्षा की त्रिज्या:
$r_n=\frac{n^2 h^2}{4 \pi^2 m e^2}$
$r n=n^2 \times 0.529 \times 10^{-10} m$
$rn = n ^2 \times 0.529 A$
$rn = n ^2 ao$
$ao =$ बोर त्रिज्या $=0.529 A =52.9\ Pm$
View full question & answer
Question 802 Marks
परमाणु के थॉमसन मॉडल की व्याख्या कीजिए। 
Answer
जे. जे. थॉमसन (1898) के अनुसार परमाणु एक समान आवेशित गोला होता है, जिस पर धनावेश समान रूप से वितरित रहता है तथा इसके ऊपर इलेक्ट्रॉन इस प्रकार धँसे रहते हैं कि स्थायी स्थि वैद्युत व्यवस्था प्राप्त हो जाती है। इसे प्लम पुडिंग मॉडल या तरबूज मॉडल भी कहते हैं । इसमें धनावेश को पुडिंग या तरबूज तथा इलेक्ट्रॉन को प्लम या बीज की तरह माना गया है। 
View full question & answer
Question 812 Marks
न्यूट्रॉन की खोज किस प्रकार हुई तथा इसके गुण क्या हैं? 
Answer
चैडविक (1932) ने Be पर एल्फा (a) कणों के प्रहार से न्यूट्रॉन की खोज की। यह उदासीन कण होता है जो कि परमाणु नाभिक में पाया जाता है तथा इसका द्रव्यमान प्रोटॉन से कुछ अधिक होता है। 
View full question & answer
Question 822 Marks
कैनाल किरणों ( धनावेशित कणों) के अभिलक्षण बताइए।   
Answer
कैनाल किरणों के अभिलक्षण निम्नलिखित हैं:
धनावेशित कण, कैथोड किरण नलिका में उपस्थित गैस की प्रकृति पर निर्भर करते हैं तथा ये साधारण धनावेशित गैसीय आयन होते हैं।
कणों के आवेश और द्रव्यमान का अनुपात उस गैस पर निर्भर करता है, जिससे ये उत्पन्न होते हैं।
कुछ धनावेशित कणों का विद्युत आवेश मूल इकाई का सरल गुणक होता है।
चुम्बकीय तथा विद्युत क्षेत्रों में इन कणों का व्यवहार इलेक्ट्रॉन अथवा कैथोड किरण के व्यवहार के विपरीत होता है।
धन किरणों के प्रत्येक कण का द्रव्यमान विसर्जन नलिका में गैस के परमाणु भार के लगभग समान होता है।
View full question & answer