Questions

3 अंक प्रश्न

Take a timed test

34 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
जब 300nm तरंग दैर्ध्य का विकिरण सोडियम धातु की सतह पर टकराता है, तो $1.68 \times 10^{5} \mathrm{~J} \mathrm{~mol}^{-1}$ गतिज ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं। सोडियम के इलेक्ट्रॉन के निष्कासन के लिए कम से कम कितनी ऊर्जा आवश्यक होगी? किसी प्रकाशिक इलेक्ट्रॉन के उत्सर्जन के लिए अधिकतम तरंग दैर्ध्य क्या होगी?
View full question & answer
Question 23 Marks
$5 \times 10^{14}$ Hz आवृत्ति वाले विकिरण के एक मोल फोटॉन की ऊर्जा की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 33 Marks
5800 $\mathop A\limits ^o$ तरंग-दैर्घ्य वाले पीले विकिरण की
  1. तरंग-संख्या और
  2. आवृत्ति की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 43 Marks
$He^+$ की प्रथम कक्षा से संबंधित ऊर्जा की गणना। कीजिए। और बताइए कि इस कक्षा की त्रिज्या क्या होगी?
View full question & answer
Question 53 Marks
हाइड्रोजन परमाणु में n = 5 अवस्था से n = 2 अवस्था वाले संक्रमण के दौरान उत्सर्जित फोटॉन की आवृत्ति और तरंग-दैर्घ्य क्या होगी?
View full question & answer
Question 63 Marks
यदि $4 \times 10^{-7}$m तरंगदैर्ध्य वाला एक फोटॉन 2.13eV कार्यफलन वाली धातु की सतह से टकराता है, तो
  1. फोटॉन की ऊर्जा (eV में)
  2. उत्सर्जन की गतिज ऊर्जा और
  3. प्रकाशीय इलेक्ट्रॉन के वेग का परिकलन कीजिए। $\left(1 \mathrm{eV}=1.6020 \times 10^{-19} \mathrm{~J}\right)$
View full question & answer
Question 73 Marks
यदि एक इलेक्ट्रॉन की स्थिति को $\pm$ 0.002nm की शुद्धता से मापी जाती है, तो इलेक्ट्रॉन के संवेग में अनिश्चितता की गणना कीजिए। यदि इलेक्ट्रॉन का संवेग $\frac{h}{4 \pi \times 0.05 \mathrm{~nm}}$ है, तो क्या इस मान को निकालने में कोई कठिनाई होगी?
View full question & answer
Question 83 Marks
उस उत्सर्जन संक्रमण के तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए, जो 1.3225nm त्रिज्या वाले कक्ष से आरम्भ और 211.6pm पर समाप्त होता है। इस संक्रमण की श्रेणी का नाम और स्पेक्ट्रम का क्षेत्र भी बताइए।
View full question & answer
Question 93 Marks
पाश्चन श्रेणी का उत्सर्जन संक्रमण n कक्ष से आरम्भ होता है तथा कक्ष n = 3 में खत्म होता है। इसे $\nu=3.29 \times 10^{15}(\mathrm{~Hz})\left[\frac{1}{3^{2}}-\frac{1}{n^{2}}\right]$ से दर्शाया जा सकता है। यदि संक्रमण 1285nm पर प्रेक्षित होता है, तो n के मान की गणना कीजिए तथा स्पेक्ट्रम का क्षेत्र बताइए।
View full question & answer
Question 103 Marks
यदि 150 pm तरंगदैर्थ्य का फोटॉन एक परमाणु से टकराता है और इसके अंदर बँधा हुआ इलेक्ट्रॉन $1.5 \times 10^7 ms^{-1}$ वेग से बाहर निकलता है, तो उस ऊर्जा की गणना कीजिए, जिससे यह नाभिक से बँधा हुआ है।
View full question & answer
Question 113 Marks
प्रकाश विद्युत प्रभाव प्रयोग में सिल्वर धातु से फोटोइलेक्ट्रॉन का उत्सर्जन 0.35V की वोल्टता द्वारा रोका जा सकता है। जब 256.7nm के विकिरण का उपयोग किया जाता है तो सिल्वर धातु के लिए कार्यफलन की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 123 Marks
जब सोडियम धातु को विभिन्न तरंगदैध्यों के साथ विकीर्णित किया जाता है, तो निम्नलिखित परिणाम प्राप्त होते हैं-
$\lambda$(nm) 500 450 400
$v \times 10^5\left(ms^{-1}\right)$ 2.55 4.35 5.35
  1. देहली तरंगदैर्ध्य
  2. प्लांक स्थिरांक की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 133 Marks
सोडियम परमाणु का कार्यफलन 1.9ev है, तो
  1. उत्सर्जित विकिरण की देहली तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।
  2. देहली आवृत्ति की गणना कीजिए।
  3. यदि सोडियम तत्व को 500nm की तरंगदैर्ध्य के साथ विकीर्णित किया जाए, तो निकले हुए फोटोइलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा और
  4. वेग की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 143 Marks
सबसे लंबी द्विगुणित तरंगदैर्ध्य जिंक अवशोषण संक्रमण 589 और 589.6nm पर देखा जाता है।
  1. प्रत्येक संक्रमण की आवृत्ति और
  2. दो उत्तेजित अवस्थाओं के मध्य ऊर्जा के अन्तर की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 153 Marks
खगोलीय प्रेक्षणों में दूरस्थ तारों से मिलने वाले संकेत बहुत कमजोर होते हैं। यदि फोटॉन संसूचक 600nm के विकिरण से कुल $3.15 \times 10^{-18} \mathrm{~J}$ प्राप्त करता है, तो संसूचक द्वारा प्राप्त फोटॉनों की संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 163 Marks
निऑन गैस को सामान्यतः संकेत बोर्डों में प्रयुक्त किया जाता है। यदि यह 616nm पर प्रबलता से विकिरण-उत्सर्जन करती है, तो-
  1. उत्सर्जन की आवृत्ति,
  2. 30 सेकण्ड में इस विकिरण द्वारा तय की गई दूरी,
  3. क्वाण्टम की ऊर्जा तथा
  4. उपस्थित क्वाण्टम की संख्या की गणना कीजिए, यदि यह 2J की ऊर्जा उत्पन्न करती हैं।
View full question & answer
Question 173 Marks
नाइट्रोजन लेजर 337.1 nm की तरंगदैर्ध्य पर एक विकिरण उत्पन्न करती है। यदि उत्सर्जित फोटॉनों की संख्या $5.6 \times 10^{24}$ हो तो इस लेजर की क्षमता की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 183 Marks
37 द्रव्यमान संख्या वाले एक आयन पर ऋणावेश की एक इकाई है। यदि आयन में इलेक्ट्रॉन की तुलना में न्यूट्रॉन 11.1% अधिक है, तो आयन का प्रतीक लिखिए।
View full question & answer
Question 193 Marks
एक 81 द्रव्यमान संख्या वाले तत्व में प्रोटॉनों की तुलना में 31.7% न्यूट्रॉन अधिक है। इसका परमाणु प्रतीक लिखिए।
View full question & answer
Question 203 Marks
जिंक परमाणु का व्यास 2.6$\overset oA$ है-
  1. जिंक परमाणु की त्रिज्या pm में तथा
  2. 1.6cm की लम्बाई में कतार में लगातार उपस्थित परमाणुओं की संख्या की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 213 Marks
$He ^{+}$स्पेक्ट्रम के $n =4$ से $n =2$ बॉमर संक्रमण से प्राप्त तरंगदैर्थ्य के बराबर वाला संक्रमण हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम में क्या होगा?
View full question & answer
Question 223 Marks
इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान $9.1 \times 10^{-31}$ kg है। यदि इसकी गतिज ऊर्जा $3.0 \times 10^{-25} \mathrm{~J}$ हो, तो इसकी तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए।
View full question & answer
Question 233 Marks
$2.05 \times 10^{7} \mathrm{~ms}^{-1}$ वेग से गति कर रहे किसी इलेक्ट्रॉन का तरंगदैर्ध्य क्या होगा?
View full question & answer
Question 243 Marks
i. मेथेन के एक मोल में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या का परिकलन कीजिए।
ii. $7 mg ^{14} C$ में न्यूट्रॉनों की (a) कुल संख्या तथा (b) कुल द्रव्यमान ज्ञात कीजिए। (न्यूट्रॉन का द्रव्यमान $=1.675 \times 10^{-27} kg$ मान लीजिए।)
iii. मानक ताप और दाब (STP) पर $34 mg NH _3$ में प्रोटॉनों की (a) कुल संख्या और (b) कुल द्रव्यमान बताइए। दाब और ताप में परिवर्तन से क्या उत्तर परिवर्तित हो जाएगा?
View full question & answer
Question 253 Marks
हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन को पहले कक्षक से पॉचवें कक्षक तक ले जाने के लिए आवश्यक ऊर्जा की जूल में गणना कीजिए। जब यह इलेक्ट्रॉन तलस्थ अवस्था में लौटता है, तो किस तरंगदैर्ध्य का प्रकाश उत्सर्जित होगा? (इलेक्ट्रॉन की तलस्थ अवस्था ऊर्जा $-2.18 \times 10^{-11}$ erg है)।
View full question & answer
Question 263 Marks
यदि इलेक्ट्रॉन n = 5 कक्षक में उपस्थित हो, तो H परमाणु के आयनन के लिए कितनी ऊर्जा की आवश्यकता होगी? अपने उत्तर की तुलना H परमाणु के आयनन एन्थैल्पी से कीजिए। (आयनन एन्थैल्पी n = 1 कक्षक से इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा होती है।)
View full question & answer
Question 273 Marks
जब हाइड्रोजन परमाणु के n = 4 ऊर्जा स्तर से n = 2 ऊर्जा स्तर में इलेक्ट्रॉन जाता है, तो किस तरंगदैर्ध्य का प्रकाश उत्सर्जित होगा?
View full question & answer
Question 283 Marks
25 वॉट का एक बल्ब 0.57$ \mu \mathrm{m}$ तरंगदैर्ध्य वाले पीले रंग का एकवर्णी प्रकाश उत्पन्न करता है। प्रति सेकण्ड क्वांटा के उत्सर्जन की दर ज्ञात कीजिए।
View full question & answer
Question 293 Marks
एक इलेक्ट्रॉन के वेग में अनिश्चितता $6 \times 10 ms ^{-1}$ है तो इसकी स्थिति में अनिश्चितता ज्ञात कीजिए।
Answer
$\Delta x x \Delta \rho=h / 4 \pi$ इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान $( m )=9.1 \times 10^{-31} kg$ $h =6.62 \times 10^{-34} kg m _2 s ^{-1}$ तथा $\Delta v =6 \times 10^5 ms$ अतः इलेक्ट्रॉनों की स्थिति में अनिश्चितता $ \begin{array}{c} \Delta x=\frac{ h }{4 \pi \Delta p }=\frac{ h }{4 \pi m \Delta v } \\ =\frac{6.62 \times 10^{-34} kg m ^2 s ^{-1}}{4 \times 3.14 \times 9.1 \times 10^{-31} kg \times 6 \times 10^5 ms ^{-1}} \\ \Delta x =9.6 \times 10^{-11} m \end{array} $
View full question & answer
Question 303 Marks
हाइड्रोजन के प्रथम कक्ष से सम्बन्धित ऊर्जा का मान - 13.6 ev / परमाणु है तो तीसरे कक्ष से सम्बन्धित ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
Answer
परमाणु में किसी कक्ष की ऊर्जा (En)
$ E _{ n }=\frac{ E _1}{n^2}$
$E 1=$  प्रथम कक्ष की ऊर्जा तथा $ n =$ कक्ष का मान 
$\therefore \quad E _3=\frac{-13.6}{3^2}$
$=-1.51 ev . $
View full question & answer
Question 313 Marks
हाइड्रोजन परमाणु में जब इलेक्ट्रॉन प्रथम कक्ष से तृतीय कक्ष में गमन करता है तो आवश्यक ऊर्जा की आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
Answer
आवृत्ति $( v )=3.29 \times 10^{15}\left[\frac{1}{ n _{ i }^2}-\frac{1}{ n _{ f }^2}\right] Hz $
$v=3.29 \times 10^{15}\left[\frac{1}{1^2}-\frac{1}{3^2}\right] $
$v=3,29 \times 10^{15} \times 8 / 9 $
$ v=2.9244 \times 10^{15} Hz .$
View full question & answer
Question 323 Marks
हाइड्रोजन परमाणु में जब इलेक्ट्रॉन n = 1 से n = 2 में गमन करता है तो आवश्यक ऊर्जा (ev) कितनी होगी? 
Answer
ऊर्जा $E=-13.6 \frac{ z ^2}{ n ^2} ev$ $ Z=1 $ प्रथम कक्ष की ऊर्जा $(E 1)=\frac{-13.6 \times 1^2}{1^2}=-13.6 ev$ द्वितीय कक्षा की ऊर्जा (E2) $=\frac{-13.6 \times 1^2}{2^2}$ $=-3.4 eV$ अत: $E 2- E 1=-3.4(-13.6) ev$ $=10.2 ev$
View full question & answer
Question 333 Marks
किसी विकिरण की आवृत्ति $4 \times 10^{10} S ^{-1}$ है तो इसके एक मोल फोटॉनों की ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
Answer
एक फोटॉन की ऊर्जा $( E )= hv$
$ =6.62 \times 10^{-34} J s \times 4 \times 10^0 s ^{-1} $
$=26.48 \times 10^{-24} J $
 एक मोल फोटॉनों की ऊर्जा = एक $\times$ फोटॉन की ऊर्जा आवोगाद्रो संख्या
$=26.48 \times 10^{-24} J \times 6.022 \times 10^{23} $
$ =15.94 J$
View full question & answer
Question 343 Marks
एक फोटोन की तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए जिसकी ऊर्जा $1\ ev$ है। 
Answer
ऊर्जा $(E)=h v=h c / \lambda $
ऊर्जा, $ E=1 ev =1.6 \times 10^{-19} J$
अत: $ \lambda=\frac{ hc }{ E }=\frac{6.62 \times 10^{-34} Js \times 3 \times 10^8 ms ^{-1}}{1.6 \times 10^{-19} J }$
$\lambda=12.41 \times 10^{-7} m$
$ \lambda=12.41 \times 10^{-7} \text { x. } 10^{10} \mathring A$
$\lambda=12.41 \times 10^3 \mathring A$
View full question & answer