Question types

वैद्युत चुंबकीय प्रेरण question types

114 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a भौतिक विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

114
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

वैद्युत चुंबकीय प्रेरण questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

किसी बन्द परिपथ का प्रतिरोध 10 ओम है। इस परिपथ से $\mathrm{t}$ समय (सेकेण्ड) में, चुम्बकीय फ्लक्स (वेबर में) $\phi=6 t 2-5 t+1$ से परिवर्तित होता है। $t=0.25$ सेकेण्ड पर परिपथ में प्रवाहित धारा (एम्पियर में) होगी
  • A
    0.4
  • 0.2
  • C
    2
  • D
    4

Answer: B.

View full solution
एक वृत्ताकार लूप की त्रिज्या $R$ है, जिसमें। धारा प्रवाहित हो रही है तथा जिसके केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र $B$ है। वृत्त के अक्ष पर उसके केन्द्र से कितनी दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान $\mathrm{B} / 8$ होगा
  • A
    V $2 R$
  • B
    $2 \mathrm{R}$
  • $\sqrt{ } 3 R$
  • D
    $3 R$

Answer: C.

View full solution
डायनेमो के कार्य का सिद्धांत आधारित है
  • A
    धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर
  • विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण'
  • C
    प्रेरित चुम्बकत्व पर
  • D
    प्रेरित विद्युत पर

Answer: B.

View full solution
चुम्बकीय क्षेत्र के फ्लक्स की S.I. इकाई होती है
  • A
    टेसला
  • B
    हेनरी
  • वेबर
  • D
    जूल-सेकेण्ड

Answer: C.

View full solution
एक सीधा चालक छड़ पूर्व-पश्चिम की ओर क्षैतिज स्थिर रखा गया है। इसे गिरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके सिरों के बीच विभवान्तर
  • A
    शून्य रहेगा
  • बढ़ता जायेगा
  • C
    घटता जायेगा
  • D
    की दिशा बदलती रहेगी

Answer: B.

View full solution
  1. एक बंद लूप, दो स्थिर रखे गए स्थायी चुंबकों के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों के बीच चुंबकीय क्षेत्र में स्थिर रखा गया है। क्या हम अत्यंत प्रबल चुंबकों का उपयोग करके लूप में धारा उत्पन्न होने की आशा कर सकते हैं।
  2. एक बंद लूप विशाल संधारित्र की प्लेटों के बीच स्थिर विद्युत क्षेत्र के अभिलंबवत गति करता है। क्या लूप में प्रेरित धारा उत्पन्न होगी
    1. जब लूप संधारित्र की प्लेटों के पूर्णतः अंदर हो
    2. जब लूप आंशिक रूप से प्लेटों के बाहर हो? विद्युत क्षेत्र लूप के तल के अभिलंबवत है।
  3. एक आयताकार लूप एवं एक वृत्ताकार लूप एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में से क्षेत्र विहीन भाग में एकसमान वेग v से निकल रहे हैं। चुंबकीय क्षेत्र से बाहर निकलते समय, आपकिस लूप में प्रेरित विद्युत वाहक बल के स्थिर होने की अपेक्षा करते हैं? क्षेत्र, लूपों के तल के अभिलंबवत है।
    Image
  4. वर्णित स्थिति के लिए संधारित्र की ध्रुवता की प्रागुक्ति (Predict) कीजिए।
    Image
View full solution
  1. परिनालिका में संचित चुंबकीय ऊर्जा का व्यंजक परिनालिका के चुंबकीय क्षेत्र B, क्षेत्रफल A तथा लंबाई l के पदों में ज्ञात कीजिए।
  2. यह चुंबकीय ऊर्जा तथा संधारित्र में संचित स्थिरवैद्युत ऊर्जा किस रूप में तुलनीय है?
View full solution
प्रयोग 6.2 पर विचार करें।
  1. धारामापी में अधिक विक्षेप प्रप्त करने के लिए आप क्या करेंगे?
  2. धारामापी की अनुपस्थिति में आप प्रेरित धारा की उपस्थिति किस प्रकार दर्शाएँगे?
View full solution
पास-पास रखे कुण्डलियों के एक युग्म का अन्योन्य प्रेरकत्व 1.5 H है। यदि एक कुण्डली में 0.5 s में धारा 0 से 20 A परिवर्तित हो, तो दूसरी कुण्डली की फ्लक्स बंधता में कितना परिवर्तन होगा?
View full solution
किसी परिपथ में 0.1 s में धारा 5.0 A से 0.0 A तक गिरती है। यदि औसत प्रेरित विद्युत वाहक बल 200 V है तो परिपथ में स्वप्रेरकत्व का आकलन कीजिए।
View full solution
दो संकेन्द्री वृत्ताकार कुंडलियाँ, एक कम त्रिज्या $r_1$ की तथा दूसरी अधिक त्रिज्या $r_2$ की, ऐसी कि $r_1<<r_2$, समाक्षी रखी हैं तथा दोनों के केन्द्र संपाती हैं। इस व्यवस्था के लिए अन्योन्य प्रेरकत्व ज्ञात कीजिए।
View full solution
एक पहिया जिसमें 0.5 m लंबे 10 धात्विक स्पोक (spokes) हैं, को 120 चक्र प्रति मिनट की दर से घुमाया जाता है। पहिये का घूर्णन तल उस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक $H _{ E }$ के अभिलंबवत है। उस स्थान पर यदि $H _{ E }=0.4 G$ है तो पहिये की धुरी (axle) तथा रिम के मथ्य स्थापित प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान क्या होगा? नोट कीजिए $1 G =10^{-4}$ T
View full solution
10 cm त्रिज्या, 500 फेरों तथा $2 \Omega$ प्रतिरोध की एक वृत्ताकार कुंडली को इसके तल के लंबवत पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक में रखा गया है। इसे अपने ऊर्थ्व व्यास के परित: 0.25 s में $180^{\circ}$ से घुमाया गया कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल तथा विद्युत धारा का आकलन कीजिए। दिए गए स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक का मान $3.0 \times 10^{-5}$ $T$ है।
View full solution
एक वर्गाकार लूप जिसकी एक भुजा 10 cm लंबी है तथा जिसका प्रतिरोध 0.5 $\Omega$ है, पूर्व-पश्चिम तल में ऊर्ध्वाधर रखा गया है। 0.10 T के एक एकसमान चुंबकीय क्षेत्र को उत्तर-पूर्व दिशा में तल के आर-पार स्थापित किया गया है। चुंबकीय क्षेत्र को एकसमान दर से 0.70 s में घटाकर शून्य तक लाया जाता है। इस समय अंतराल में प्रेरित विद्युत वाहक बल तथा धारा का मान ज्ञात कीजिए।
View full solution
कमला एक स्थिर साइकिल के पैडल को घुमाती है। पैडल का संबंध 100 फेरों तथा $0.10 m^2$ क्षेत्रफल वाली एक कुंडली से है। कुंडली प्रति सेकंड आधा परिक्रमण (चक्कर) कर पाती है तथा यह एक 0.01 T तीव्रता वाले एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में, जो कुंडली के घूर्णन अक्ष के लंबवत है, रखी है। कुंडली में उत्पन्न होने वाली अधिकतम वोल्टता क्या होगी?
View full solution

चित्र को देखिए। आयताकार चालक की भुजा PQ को x = 0 से दायीं ओर चलाया जाता है। एकसमान चुंबकीय क्षेत्र तल के लंबवत है तथा x = 0 से x = b तक विस्तारित है तथा x > b के लिए शून्य है। केवल भुजा PQ में ही पर्याप्त प्रतिरोध r है। उस स्थिति की कल्पना कीजिए जब भुजा PQ को x = 0 से x = 2b तक, बाहर की ओर खींचा जाता है तथा पुनः स्थिर चाल v से x = 0 तक वापस ले जाते हैं। प्लक्स. प्रेरित विद्युत वाहक बल, भुजा को खींचने के लिए आवश्यक बल तथा जूल ऊष्मा के रूप में क्षयित शक्ति के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। इन राशियों में दूरी के साथ होने वाले परिवर्तन का ग्राफ भी खींचिए।
Image
View full solution

एक मीटर लंबी धातु की एक छड़ को 50 चक्कर/सेंकड की आवृत्ति से घुमाया गया है। छड़ का एक सिरा वृत्ताकार धात्विक वलय जिसकी त्रिज्या 1 मीटर है, के केन्द्र पर तथा दूसरा सिरा वलय की परिधि पर कब्ज़े से इस प्रकार जुड़ा है कि छड़ की गति वलय के केन्द्र से जाने वाले तथा वलय के तल में अभिलंबवत अक्ष के परित: है। अक्ष के अनुदिश एक स्थिर तथा एकसमान चुंबकीय क्षेत्र 1 T सर्वत्र उपस्थित है। केन्द्र तथा धात्विक वलय के बीच विद्युत वाहक बल क्या होगा?Image
View full solution

चित्र में विभिन्न आकार के समतल लूप जो चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं अथवा क्षेत्र से बाहर निकल रहे हैं, दिखाए गए हैं। चुंबकीय क्षेत्र लूप के तल के अभिलंबवत किंतु प्रेक्षक से दूर जाते हुए हैं। लेंज के नियम का उपयोग करते हुए प्रत्येक लूप में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा ज्ञात कीजिए।
Image
View full solution

Generate a वैद्युत चुंबकीय प्रेरण paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App