Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

1 question · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
राजस्व विभाग के संगठन तथा उसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
Answer
राजस्व विभाग का संगठन: भारत के सभी राज्य जिलों में बंटे हुए हैं। जमीन से जुड़े मामलों की व्यवस्था के लिए इन जिलों को और भी छोटे खंडों में बाँट दिया जाता है। जिले के उप - खंडों को कई नामों से जाना जाता है, जैसे - तहसील, तालुका इत्यादि। तहसील में सबसे ऊपर जिला अधिकारी होता है और उसके नीचे तहसीलदार होते हैं। उन्हें विभिन्न मामलों को निपटाना होता है। यथा:
1. वे पटवारी के काम का निरीक्षण करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि रिकॉर्ड सही ढंग से रखे जाएँ और राजस्व (विभिन्न तरह के कर) इकट्ठा होता रहे।
2. वे यह भी देखते हैं कि किसानों को अपने रिकॉर्ड की नकल आसानी से मिल जाए।
3. वे विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर जाति प्रमाण - पत्र आदि भी जारी करते हैं।
4. तहसीलदार के दफ्तर में जमीन से जुड़े विवादों के मामले सुने जाते हैं।
View full question & answer