Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

6 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
अंसारी दम्पत्ति को ठेस क्यों पहुँची? उन्होंने इसका प्रतिरोध कैसे किया?
Answer
जब लोगों ने भिन्न धर्म के होने के आधार पर अंसारी दम्पत्ति को अपना मकान किराए पर देने से इनकार कर दिया, तब उनके सम्मान को चोट पहुंची।
जब प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया, तब उनके आत्मसम्मान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और प्रॉपर्टी डीलर के सुझाव को ठुकरा दिया।
View full question & answer
Question 22 Marks
ओमप्रकाश वाल्मीकि को ठेस क्यों पहँची? इसका प्रतिरोध किस प्रकार किया गया?
Answer
(i) ओमप्रकाश वाल्मीकि को उसके दलित होने के कारण स्कूल में उससे झाडू लगवाकर शिक्षकों व अन्य छात्रों ने उसके सम्मान को बुरी तरह आहत किया और उसे यह महसूस कराया कि वे विद्यालय के अन्य छात्रों के समान नहीं हैं, बल्कि उनसे कमतर हैं।
(ii) जब ओमप्रकाश वाल्मीकि के पिता ने अपने बेटे को स्कूल में झाडू लगाते देखा, तो उन्हें इस असमान व्यवहार पर क्रोध आया और उन्होंने शिक्षकों के समक्ष विरोध प्रकट किया।
View full question & answer
Question 32 Marks
समाज में असमानता के बने रहने का मुख्य कारण क्या है? 
Answer
समाज में असमानता के व्यवहार के बने रहने का मुख्य कारण दृष्टिकोण में बहुत धीमी प्रक्रिया से परिवर्तन होना है। यद्यपि लोग जाति, धर्म, वंश, लिंग के आधार पर भेदभाव करने अपराध से परिचित हैं इसके बावजूद वे कानून का पूरी तरह से पालन नहीं करते हैं। लोग अनेक आधारों पर दूसरों के साथ असमानता का व्यवहार करते हैं। वर्तमान दृष्टिकोण को बदलना तभी संभव है, जब लोग यह विश्वास करने लगे कि कोई भी कमतर नहीं है और हर व्यक्ति सम्मानजनक व्यवहार का अधिकारी है। 
View full question & answer
Question 42 Marks
समानता को स्थापित करने के लिए भारत के संविधान में क्या प्रावधान हैं?
Answer
समानता को स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान में प्रमुख ये प्रावधान हैं-
- कानून की दृष्टि में हर व्यक्ति समान है।
- किसी भी व्यक्ति के साथ उसके धर्म, जाति, वंश, जन्म स्थान और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता।
- हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जा सकता है, जिनमें खेल के मैदान, होटल, दुकानें और बाजार आदि सम्मिलित हैं। सभी लोग सार्वजनिक कुओं, सड़कों तथा नहाने के घाटों का उपयोग कर सकते हैं।
- अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है।
View full question & answer
Question 52 Marks
ओमप्रकाश के पिता ने स्कूल में अपने पुत्र को झाडू लगाते देखकर अध्यापक से क्या कहा?
Answer
ओमप्रकाश के पिता ने स्कूल में अपने पुत्र को झाडू लगाते देखकर शिक्षकों का साहसपूर्वक सामना किया और ओमप्रकाश का हाथ पकड़कर स्कूल से बाहर जाते हुए ऊँचे स्वर में सबको सुनाते हुए कहा. 'तुम एक शिक्षक हो...इसलिए अभी मैं जा रहा हूँ, लेकिन मास्टर इतना याद रखना...यह यहीं पढ़ेगा, इसी स्कूल में और अकेला यही नहीं, इसके बाद भी और भी बहुत-से यहाँ पढ़ने आयेंगे।" 
View full question & answer
Question 62 Marks
दलित शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 
Answer
दलित-दलित एक ऐसा शब्द है, जिसे निचली कही जाने वाली जाति के लोग स्वयं को संबोधन करने के लिए प्रयोग में लाते हैं। दलित का अर्थ होता है-कुचला| हुआ या टूटा हुआ। इस शब्द का इस्तेमाल करके दलित यह संकेत करते हैं कि पहले भी उनके साथ बहुत भेदभाव होता था और आज भी हो रहा है। 
View full question & answer