Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

8 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks

दायें से बायें

1. यहाँ लगी आग से पेड़-पौधे और जीव भारी मात्रा में नष्ट हो जाते हैं। (3)

2. लकड़ी और अन्य ईंधनों के जलने से यह गैस भारी मात्रा में बनती है। (10)

3. इस रासायनिक प्रक्रम में पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर ऊष्मा देते हैं। (3)

ऊपर से नीचे

4. ऐसे पदार्थ बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं। (6)

5. इसकी उपस्थिति में पदार्थों का दहन होता है। (5)

6. इसके ऑक्साइड अम्ल वर्षा बनने में योगदान करते हैं। (5)

Answer

दाएं से बाएं

1. जंगल 2. कार्बन डाइऑक्साइड 3. दहन

ऊपर से नीचे

4. ज्वलनशील 5. ऑक्सीजन 6. नाइट्रोजन

View full question & answer
Question 25 Marks
जंगल की आग बहुत अधिक वायु प्रदूषण उत्पन्न करती है। क्या आप जंगल की आग लगने के कुछ कारण जानते हैं? संक्षेप में लिखें।
Answer
संकेत -
- उच्च ताप पर, कभी-कभी सूखे घास में आग लग जाती है, जो पूरे जंगल में फैल जाती है।
- शिविर में जलाई जाने वाली आग भी एक कारण हो सकती है।
- मनुष्यों की लापरवाही।
- बिजली (तड़ित) का गिरना।
View full question & answer
Question 35 Marks
यद्यपि लकड़ी का ऊष्मीय मान बहुत उच्च होता है, तथापि ईंधन के रूप में इसके उपयोग को हम हतोत्साहित करते हैं। समझाइए।
Answer
संकेत -
(i) लकड़ी बहुत अधिक वायु प्रदूषण करती है।
(ii) ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग पेड़ों के काटने को प्रोत्साहन देता है, जिसके परिणामस्वरूप वनोन्मूलन होता है।
View full question & answer
Question 45 Marks
पेट्रोल और सी. एन. जी. की ऊष्मीय मात्राएँ क्रमशः $45000 kJ / kg$ और 50,000 $kJ / kg$ हैं। यदि आपके पास ऐसी गाड़ी है जो पेट्रोल अथवा सी. एन. जी. से चलाई जा सकती है, तो आप कौन-सा ईंधन पसंद करेंगे और क्यों?
Answer
संकेत - सी एन जी, क्योंकि सी एन जी का ऊष्मीय मान पेट्रोल की अपेक्षा अधिक होता है अतः सीएनजी अधिक लाभकारी है। साथ ही यह बहुत कम वायु प्रदूषण उत्पन्न करती है।
View full question & answer
Question 55 Marks
ठोस, द्रव और गैसीय ईंधनों के प्रत्येक के दो उदाहरण और महत्वपूर्ण उपयोग दीजिए।
Answer
संकेत - ईंधन के प्रकार
ठोस ईंधन - कोयला, लकड़ी, इत्यादि।
द्रव ईंधन - मिट्टी का तेल, पेट्रोल इत्यादि।
गैसीय ईंधन - सी एन जी, एल पी जी इत्यादि।
उपयोग -
ठोस ईंधन - भोजन पकाना इत्यादि।
द्रव ईंधन - स्टोव, लैम्प, इत्यादि के लिए ईंधन।
गैसीय ईंधन - घरों, उद्योगों, इत्यादि के लिए ईंधन।
और उपयोग जोड़ें।
View full question & answer
Question 65 Marks
आग उत्पन्न करने के लिए तीन प्रमुख आवश्यकताएँ क्या हैं? आग पर नियंत्रण पाने में अग्निशामक किस प्रकार उपयोगी होता है?
Answer
संकेत - तीन महत्वपूर्ण आवश्यकताएँ
(a) ईंधन
(b) वायु
(c) ज्वलन ताप प्राप्त करने हेतु ऊष्मा
अग्निशामक का कार्य वायु की आपूर्ति काटना अथवा आग कम करना अथवा दोनों होते हैं।
View full question & answer
Question 75 Marks
मनु आलू के चिप्स तलने के लिए तेल गरम कर रही थी। तलने वाले तेल ने अचानक आग पकड़ ली तो उसने आग बुझाने के लिए पानी डाला। क्या आप सोचते हैं कि उसकी यह क्रिया उचित थी। यदि हाँ, तो क्यों? यदि नहीं, तो क्यों नहीं? इस स्थिति में मनु को क्या करना चाहिए था?
Answer
संकेत -
- तेल में लगी आग बुझाने के लिए जल उचित नहीं है।
- मनु को चाहिए था कि वह बर्नर की ज्वाला को बंद कर देती और तलने वाली कढ़ाई पर ढक्कन रख देती। ऐसा करने से ईंधन और ऑक्सीजन के बीच सम्पर्क टूट जाता है और ज्वाला बुझ जाती है।
View full question & answer
Question 85 Marks
आपको तीन वाच ग्लास दिए गए हैं जिनमें क्रमशः दूध, पेट्रोल और सरसों का तेल है। माना आप इन पदार्थों के पास एक-एक करके जलती हुई मोमबत्ती लाते हैं। कौन-सा/कौन-से पदार्थ तुरंत आग पकड़ लेंगे और क्यों?
Answer
संकेत - पेट्रोल तुरंत आग पकड़ लेता है, क्योंकि वह अत्यधिक ज्वलनशील होता है।
View full question & answer