Questions

एक-एक वाक्य में दिजीए।

Take a timed test

10 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले किन्हीं दो कोशिकांगों के नाम लिखिए।
Answer
$1.$ माइटोकॉन्ड्रिया $2.$ राइबोसोम।
View full question & answer
Question 21 Mark
पादपों में हरितलवक का क्या कार्य है?
Answer
पादपों में हरितलवक प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सहयोग करता है।
View full question & answer
Question 31 Mark
जन्तु कोशिका की अपेक्षा पादप कोशिका बाहा वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों को सुगमता से सहन कर लेती है, क्यों?
Answer
पादप कोशिका में कोशिका भित्ति के पाए जाने के कारण वह वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों को सुगमता से सहन कर लेती है।
View full question & answer
Question 41 Mark
सामान्यतया कोशिकाओं की आकृति कैसी होती है?
Answer
कोशिकाएँ सामान्यतः गोलीय, चपटी गोल अथवा लम्बी होती हैं।
View full question & answer
Question 51 Mark
अमीबा व श्वेत रक्त कोशिका एककोशीय हैं, क्या दोनों समान हैं?
Answer
अमीबा पूर्ण विकसित जीव है जो स्वतन्त्र अस्तित्व रखता है जबकि श्वेत रुधिर कोशिका रुधिर का एक भाग है, यह स्वतन्न नहीं है। अतः दोनों समान नहीं हैं।
View full question & answer
Question 61 Mark
अमीबा में पादाभ का क्या कार्य है?
Answer
अमीबा में पादाभ के द्वारा गति होती है तथा भोजन ग्रहण करने में भी पादाभ सहयोगी है।
View full question & answer
Question 71 Mark
ऐसे दो जीवों के नाम लिखिए जो प्रोकैरियोटिक कोशिका के बने हैं।
Answer
$1.$ जीवाणु, $2.$ नील हरित शैवाल।
View full question & answer
Question 81 Mark
जीव द्रव्य से क्या आशय है?
Answer
जीव द्रव्य: सजीव कोशिका के समग्र संघटक को जीवद्रव्य के नाम से जाना जाता है। यह कोशिका का जीवित पदार्थ है।
View full question & answer
Question 91 Mark
कोशिका के प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।
Answer
कोशिका के मूल घटक:
$1.$ कोशिका झिल्ली, $2.$ कोशिका द्रव्य, $3.$ केन्द्रक।
View full question & answer
Question 101 Mark
एक कोशिका से बने दो जीवों के नाम लिखिए।
Answer
$1.$ अमीबा $2.$ पैरामीशियम।
View full question & answer