Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

5 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
यदि विद्युतदर्शी में उपयोग की जाने वाली धातु की क्लिप को एबोनाइट की गेंद से बदल दिया जाए और इसके संपर्क में कोई आवेशित वस्तु लाई जाए तो क्या ऐलुमिनियम की पट्टियों पर कोई प्रभाव पड़ेगा? व्याख्या कीजिए।
Answer
ऐलुमिनियम की पट्टियों में कोई प्रतिकर्षण नहीं होगा। क्योंकि एबोनाइट की गेंद विद्युतरोधी है इसलिए आवेशित वस्तु एबोनाइट की गेंद को कोई आवेश स्थानांतरित नहीं करेगी। इसके फलस्वरूप ऐलुमिनियम की पट्टियों पर कोई आवेश नहीं होगा तथा उनमें कोई प्रतिकर्षण नहीं होगा।
View full question & answer
Question 25 Marks
यदि तड़ित के समय आप घर के बाहर हैं तो आप क्या सावधानियाँ बरतेंगे?
Answer
(i) खम्बों अथवा धातु की अन्य वस्तुओं से दूर रहें।
(ii) ऊँचे वृक्षों से दूर रहें।
(iii) खुले वाहनों जैसे मोटर साइकिल, ट्रैक्टर, निर्माण कार्य हेतु मशीनों आदि से दूर रहें। (यदि कोई बच्चा अन्य कोई उचित सावधानियाँ बताता है तो उसे स्वीकार कर लें।)
View full question & answer
Question 35 Marks
व्याख्या कीजिए कि तड़ित के समय तार से जुड़े टेलीफोन की बजाय बिना तार वाले टेलीफोन का उपयोग अधिक सुरक्षित क्यों है।
Answer
तड़ित एक विद्युत विसर्जन है। तड़ित के समय वायुमंडलीय विद्युत आवेश टेलीफोन के तारों से होकर विसर्जित हो सकते हैं और खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए तड़ित के समय तार वाले टेलीफोन की बजाय बिना तार वाले टेलीफोन का उपयोग सुरक्षित है।
View full question & answer
Question 45 Marks
आप अपने घर के अंदर हैं और भूकंप आ जाता है। कोई तीन सावधानियाँ बताइए जो आप अपने बचाव के लिए लेंगे।
Answer
(i) किसी मेज़ के नीचे आश्रय लें तथा झटकों के रुकने तक वहीं रहें।
(ii) ऊँची तथा भारी वस्तुओं से दूर रहें जो आप पर गिर सकती हैं।
(iii) यदि आप बिस्तर पर हैं तो उठे नहीं, अपने सिर का तकिए से बचाव करें। (यदि कोई बच्चा अन्य कोई उचित सावधानियाँ बताता है तो उसे स्वीकार कर लें।)
View full question & answer
Question 55 Marks
व्याख्या कीजिए कि तड़ित कैसे उत्पन्न होती है?
Answer
तड़ितझंझा के बनते समय वायु की धाराएँ ऊपर की ओर जाती हैं जबकि जल की बूँदे नीचे की ओर जाती हैं। वायु की धाराओं की इन प्रबल गतियों के कारण आवेशों का पृथक्करण होता है। बादलों के ऊपर किनारे के निकट धनावेश एकत्रित होते हैं तथा ऋणावेश निचले किनारे के निकट संचित होते हैं। धरती के निकट भी धनावेश का संचय होता है। जब संचित आवेशों का परिमाण अत्यधिक हो जाता है तो वायु आवेशों के प्रवाह को नहीं रोक पाती। फलस्वरूप ऋणात्मक तथा धनात्मक आवेश मिलते हैं और प्रकाश की चमकीली धारियाँ और ध्वनि उत्पन्न होती हैं जिसे तड़ित कहते हैं।
View full question & answer