Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

6 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
संश्लेषित पदार्थों/वस्तुओं से संबंधित कुछ शब्दों के अक्षर उलट-पलट गए हैं। इन्हें उनके सही रूप में लिखें
(a) नयॉरे
(b) मलिपॉर
(c) लीरीटेन
(d) लाप्कस्टि
(e) ऐलिपॉस्टर
(f) नफ्लॉटे
Answer
(a) रेयॉन
(b) पॉलिमर
(c) टेरीलीन
(d) प्लास्टिक
(e) पॉलिऐस्टर
(f) टेफ्लॉन
View full question & answer
Question 22 Marks
सूची A का सूची B के साथ सही मिलान कीजिए-
सूची Aसूची B
(a) नाइलॉन(i) न चिपकने वाली परत
(b) पेट (PET)(ii) बिजली के स्विच
(c) रेयॉन(iii) पैराशूट
(d) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक(iv) पॉलिएस्टर
(e) टेफ्लॉन (v) कृत्रिम रेशम
Answer
(a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (v), (d) - (ii). (e) - (i)
View full question & answer
Question 32 Marks
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) एक बहुलक में बहुत सी परस्पर जुड़ी हुई छोटी इकाइयों की श्रृंखला होती है। इस छोटी इकाई को________ कहते हैं।
(ii) संश्लेषित रेशों को________ रेशे भी कहते हैं।
(iii) प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा________ था।
(iv) ऊन जैसा लगने वाला रेशा________ है।
(v) क्रॉकरी (कप-प्लेटें) बनाने में उपयोग किया जाने वाला प्लास्टिक________ है।
Answer
(i) एकलक
(ii) मानव-निर्मित
(iii) नाइलॉन
(iv) ऐक्रिलिक
(v) मेलामाइन
View full question & answer
Question 42 Marks
पी वी सी (पॉलिविनाइल क्लोराइड) एक थर्मोप्लास्टिक है और यह खिलौने, चप्पल इत्यादि बनाने में काम आता है। बैकेलाइट एक थर्मोसेटिंग प्लास्टिक है और बिजली के स्विच, बर्तनों के हत्थे, इत्यादि बनाने के काम आता है। इन दो प्रकार के प्लास्टिकों का प्रमुख अंतर लिखें।
Answer
थर्मोप्लास्टिक गरम करने पर आसानी से विरुपित हो जाते हैं और गरम करने पर आसानी से मोड़े जा सकते हैं। दूसरी ओर थर्मोसेटिंग प्लास्टिक जब एक बार ढाल दिए जाते हैं तो वे गरम करने पर नरम नहीं होते।
View full question & answer
Question 52 Marks
एक महिला एक कंबल खरीदने बाज़ार गई। दुकानदार ने उन्हें ऐक्रिलिक रेशों और ऊन के बने कंबल दिखाए। उन्होंने ऐक्रिलिक कंबल खरीदना पसंद किया। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं, क्यों?
Answer
ऐक्रिलिक के कंबल सस्ते, भार में हलके, अधिक टिकाऊ और तरह-तरह के रंगों और डिज़ाइनों में उपलब्ध होते हैं। ये घर पर आसानी से धोए जा सकते हैं।
View full question & answer
Question 62 Marks
रोहित जब चट्टानों पर चढ़ने के लिए जा रहा था, तो उसने अपने साथ नाइलॉन से बने कुछ रस्से लिए। क्या आप बता सकते हैं कि उसने कपास अथवा जूट से बने रस्सों के स्थान पर नाइलॉन से बने रस्से क्यों लिए?
Answer
नाइलॉन के रस्से कपास और जूट के रस्सों की अपेक्षा मज़बूत, लचकीले और हल्के होते हैं।
View full question & answer