Questions

प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का हे)

Take a timed test

2 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks

आकृति में अक्षों पर अंकित बिन्दुओं के निर्देशांक लिखिए:

Answer
  1. बिन्दु A, y-अक्ष से +4 एकक की दूरी पर है और x-अक्ष से दूरी 0 पर है। अत: बिन्दु A का x-निर्देशांक 4 है और y-निर्देशांक 0 है। इसलिए A के निर्देशांक (4, 0) हैं।
  2. B के निर्देशांक (0, 3) हैं।
  3. C के निर्देशांक (-5, 0) हैं।
  4. D के निर्देशांक (0, -4) हैं।
  5. E के निर्देशांक $\left(\frac{2}{3}, 0\right)$ हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks

नीचे दी गई आकृति को देखकर निम्नलिखित कथनों को पूरा कीजिए:

  1. बिन्दु B का भुज और कोटि क्रमशः ________ और ________ हैं। अतः B के निर्देशांक (________) हैं।
  2. बिन्दु M के x-निर्देशांक और y-निर्देशांक क्रमशः ________ और ________ हैं। अत: M के निर्देशांक (________) हैं।
  3. बिन्दु L के x-निर्देशांक और y-निर्देशांक क्रमशः ________ और ________ हैं। अतः L के निर्देशांक (________) हैं।
  4. बिन्दु S के x-निर्देशांक और y-निर्देशांक क्रमशः ________और ________ हैं। अत: S के निर्देशांक (________) हैं।
Answer
  1. क्योंकि y-अक्ष से बिन्दु B की दूरी 4 एकक है, इसलिए बिन्दु B का x-निर्देशांक या भुज 4 होगा। x-अक्ष से बिन्दु B की दूरी 3 एकक है, इसलिए बिन्दु B का y-निर्देशांक अर्थात् कोटि 3 होगी। अतः बिन्दु B के निर्देशांक (4, 3) हैं।
  2. बिन्दु M के x-निर्देशांक और y-निर्देशांक क्रमशः -3 और 4 हैं। अतः बिन्दु M के निर्देशांक (-3, 4) हैं।
  3. बिन्दु L के x-निर्देशांक और y - निर्देशांक क्रमशः -5 और -4 हैं। अतः बिन्दु L के निर्देशांक (-5, -4) हैं।
  4. बिन्दु S के x-निर्देशांक और y - निर्देशांक क्रमशः 3 और -4 है। अतः बिन्दु S के निर्देशांक (3, -4) हैं।
View full question & answer