Question types

गुरुत्वाकर्षण question types

26 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

26
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

गुरुत्वाकर्षण questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
दो कण कुछ दूरी पर रखे हैं। यदि दोनों कणों के द्रव्यमान दोगुने कर दिए जाएँ तथा इनके बीच की दूरी अपरिवर्तित रखें, तो इनके बीच का गुरुत्वाकर्षण बल
  • A
    $\frac{1}{4}$ गुना हो जाएगा
  • B
    $\frac{1}{2}$ गुना हो जाएगा
  • 4 गुना हो जाएगा
  • D
    अपरिवर्तित रहेगा

Answer: C.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
गुरुत्वाकर्षण के नियम में राशि G का मान-
  • A
    केवल पृथ्वी की त्रिज्या पर निर्भर करता है
  • B
    केवल पृथ्वी के द्रव्यमान पर निर्भर करता है
  • पृथ्वी के द्रव्यमान एवं त्रिज्या पर निर्भर नहीं करता है
  • D
    पृथ्वी के द्रव्यमान एवं त्रिज्या दोनों पर निर्भर करता है

Answer: C.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
गुरुत्वाकर्षण के नियम में गुरुत्वाकर्षण बल
  • A
    केवल सूर्य तथा पृथ्वी के बीच होता है
  • B
    केवल पृथ्वी तथा बिंदु द्रव्यमान के बीच होता है
  • द्रव्यमान रखने वाले किन्हीं भी दो पिंडों के बीच होता है
  • D
    केवल दो आवेशित पिंडों के बीच होता है

Answer: C.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
संबंध F = GM $\frac{m}{d_2}$ में राशि G
  • प्रकृति का सार्वत्रिक नियतांक है
  • B
    का उपयोग दो द्रव्यमानों में से एक पुथ्वी होने पर ही किया जाता है
  • C
    परीक्षण स्थल पर g के मान पर निर्भर करती है
  • D
    पृथ्वी की सतह पर अधिकतम होता है

Answer: A.

View full solution
Q 5MCQ1 Mark
किसी पिंड को बारी-बारी से विभिन्न घनत्वों के तीन द्रवों में रखा जाता है। वह पिंड $d _1, d_2$ तथा $d _3$ घनत्वों के द्रवों में क्रमश; $\frac{1}{9}, \frac{2}{11}$ तथा $\frac{3}{7}$ भाग को द्रव से बाहर रखते हुए तैरता है। घनत्वों के विषय में कौन-सा कथन सही है?
  • $d _1< d _2< d _3$
  • B
    $d_1>d_2>d_3$
  • C
    $d_1d_3$
  • D
    $d_1>d_2

Answer: A.

View full solution
  1. $5\ cm$ भुजा के किसी घन को पहले जल तथा फिर नमक के संतृप्त विलयन में डुबोया गया है। किस प्रकरण में यह अधिक उछाल बल अनुभव करेगा? यदि इस घन की प्रत्येक भुजा घटाकर $4\ cm$ कर दी जाए और फिर इसे जल में डुबोया जाए तो जल के लिए पहले प्रकरण की तुलना में अब घन द्वारा अनुभव किए जाने वाले उछाल बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  2. $4\ kg$ भार की $4,000\ kg\ m^{-3}$ घनत्व की किसी गेंद को $10^3\ kg\ m^{-3}$ घनत्व के जल में पूरा डुबाया जाता है। इस पर उछाल बल ज्ञात कीजिए। $($दिया है $g = 10\ ms^{-2})$
View full solution
समान साइज तथा $m_1$ एवं $m_2​​​​​​​$​​​​​​​ द्रव्यमान के दो पिंड $h_1$​​​​​​​ एव $h_2​​​​​​​$​​​​​​​ ऊँचाइयों से एक ही क्षण गिराए जाते हैं। उनके द्वारा पृथ्वी तक पहुँचने में लिए गए समयों का अनुपात ज्ञात कीजिए। क्या यह अनुपात यही रहेगा यदि
  1. एक पिंड खोखला तथा दूसरा ठोस हो, तथा
  2. दोनों पिण्ड खोखले हों तथा प्रत्येक प्रकरण में इनके साइज समान रहें। कारण लिखिए।
View full solution
दो पिंडों के बीच आकर्षण बल उनके द्रव्यमानों तथा उनके बीच की दूरी पर किस प्रकार निर्भर करता है? किसी छात्र ने यह सोचा कि एक-दूसरे से बँधी दो ईंट, एक ईंट की तुलना में, गुरुत्व बल के अधीन अधिक तेजी से गिरेंगी। क्या आप उसकी इस परिकल्पना से सहमत हैं अथवा नहीं? कारण लिखिए।
View full solution
किसी पिंड के भार में उसके द्रव्यमान तथा त्रिज्या के सापेक्ष किस प्रकार परिवर्तन होता है? किसी परिकल्पित प्रकरण में, यदि पृथ्वी का व्यास अपने वर्तमान मान का आधा तथा इसका द्रव्यमान अपने वर्तमान मान का चार गुना हो जाए, तो पृथ्वी के पृष्ठ पर रखे किसी पिंड के भार पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
View full solution
किसी व्यक्ति का चंद्रमा पर भार उसके पृथ्वी पर भार का लगभग $\frac{1}{6}$ गुना है। वह पृथ्वी पर 15 kg द्रव्यमान उठा सकता है। चंद्रमा पर उतना ही बल लगाकर वह व्यक्ति कितना अधिकतम द्रव्यमान उठा सकेगा?
View full solution
दो वायुयानों, जिनमें एक विषुवत वृत्त के ऊपर तथा दूसरा उत्तरी ध्रुव के ऊपर है, से h ऊँचाई से सर्वसम पैकेट गिराए जाते हैं। यह मानते हुए कि सभी स्थितियाँ सर्वसम हैं, क्या सभी पैकेट पृथ्वी के पृष्ठ पर एक ही समय पहुँचेंगे? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
View full solution
मान लीजिए पृथ्वी का गुरुत्व बल अचानक शून्य हो जाता है, तो चंद्रमा किस दिशा में गति करना आरंभ कर देगा (यदि उसे अन्य आकाशीय पिंड प्रभावित न करें)?
View full solution
पृथ्वी पर, किसी ऊँचाई से कोई पत्थर पृथ्वी के पृष्ठ के समांतर दिशा में फेंका जाता है तथा उसी क्षण कोई अन्य पत्थर उसी ऊँचाई से ऊर्ध्वाधर नीचे गिराया जाता है। इनमें से कौन-सा पत्थर पृथ्वी पर पहले पहुँचेगा और क्यों?
View full solution

Generate a गुरुत्वाकर्षण paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App