Questions

MCQ (1 अंक)

Take a timed test

52 questions · auto-graded multiple-choice test.

MCQ 11 Mark
बड़े आकार के जंतुओं के मुकाबतो में छोटे आकार के जंतुओं के लिए पहाड़ी पर चढना आसान होता है क्योंकि:
  • A
    छोटे शरीर के भार को ऊपर लो जाना अपेक्षाकृत आसान होता है।
  • छोटे आकार वाहो पशुओं की उपापचयी दर अपेक्षाकृत अधिक होती है।
  • C
    छोटे आकार के जंतुओं की $O _2$ आवश्यकता अपेक्षाकृत कम होती है।
  • D
    छोटे जंतुओं के मुकाबलो में बडे जंतुओं की पेशियों की कार्यक्षमता कम होती है।
Answer
Correct option: B.
छोटे आकार वाहो पशुओं की उपापचयी दर अपेक्षाकृत अधिक होती है।
(b) मुख्य आपचायिक दर शरीर आकार के अनुक्रमानुपाती होता है। अतः छोटे जंतुओं आपचायिक दर उच्च होता है। दस्रिए ऊर्जा का अधिक उत्पादन होता है।
View full question & answer
MCQ 21 Mark
नाम-पद्धति कुछ विशेप सार्वजनिक मान्य नियमों द्वारा दिया होती है। निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन नाम-पद्धति नियमों के विएद्ध है?
  • जैविक नाम को किसी भी भापा में लिखा जा सकता है?
  • B
    जैविक नाम में पहला शब्द वंश नाम और दूसरा जाति संकेत पद को प्रदर्शित करता है
  • C
    नामों को लौटिन भापा में और तिरछे अक्षरों में लिखा जाता है
  • D
    नाम को जब हाथ से लिखते हैं तो उसे रेखांकित कहा जाता है
Answer
Correct option: A.
जैविक नाम को किसी भी भापा में लिखा जा सकता है?
(a) द्विनाम नामकरण एक औपचारिक पद्धति है जिसमें जीवों का नाम दो भाग से निर्मित होता है जो दोनों ही लौटिन शब्द होते है। यदापि ये अन्य भापाओं से भी संबंधित हो सकते हैं।
View full question & answer
MCQ 31 Mark
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
  • A
    वानस्पतिक उद्यान, सन्दर्भ के लिए जीवित पादपों का संग्रहरण है
  • संग्रहालय, पादपों और जन्तुओं की तस्वीरों का संग्रहरण है
  • C
    कुँजी नमूनों को पहचानने के लिए एक वर्गीकी सहायता है
  • D
    पादपालय में शुष्कीकृत, प्रेस किये गये परिरक्षित पादप नमूने होते हैं
Answer
Correct option: B.
संग्रहालय, पादपों और जन्तुओं की तस्वीरों का संग्रहरण है
(b) संग्रहालय - जैवीय संग्रहालय सामान्यतः शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किए जाते हैं। संग्रहालय में परिरक्षित पादपों व जन्तुओं के नमूने एकत्रित किए जाते हैं। नमूनों को जारों मे परिरक्षी विलयनों के अन्दर रखा जाता है। पादप तथा जन्तु नमूनों को शुष्क नमूनों के रूम में भी परिरक्षित किया जा सकता है। कीटों को मृतक अवस्था में एकत्रित करके कीट बाक्स में परिरक्षित किया जाता है। पक्षी तथा स्तनधारी जैसे बड़े जीवों के मृतक शरीर में कुछ चीजें भरकर उन्हें परिरक्षित किया जाता है। संग्रहालय में जन्तुओं के कंकालों का भी संग्रह होता है।
View full question & answer
MCQ 41 Mark
निम्नलिखित में से किस एक जीव का सही वैज्ञानिक नाम, जो नामकरण के अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार सही छापा गया है तथा जिसका सही वर्णन भी किया गया है, कौन सा है?
  • A
    Musca domestica - सामान्य घरेलू छिपकली, एक सरीसृप
  • Plasmodium falciparum - एक प्रोटोजोअन रोगजनक जिससे सर्वाधिक गंभीर प्रकार का मलेरिया होता है।
  • C
    Felis tigris - भारतीय बाघ, गिर जंगलों में भली भांति सुरक्षित
  • D
    E.coli - पूरा नाम Entamoeba coli, एक प्रोटोजोअन रोगजनक जिससे सर्वाधिक गंभीर प्रकार का मलेरिया होता है।
Answer
Correct option: B.
Plasmodium falciparum - एक प्रोटोजोअन रोगजनक जिससे सर्वाधिक गंभीर प्रकार का मलेरिया होता है।
(b) Musca domestica - घरेलू मक्खी, एक कीट जो कि संघ आर्थ्रोपोडा से संबंधित है। Felis tigris - बंगाल टाइगर, जो कि सुन्दरबनों में संरक्षित है। E.coli - का पूरा नाम इशरिकिआ कोलाई, एक जीवाणु जो कि मानव की आंतों में पाया जाता है।
View full question & answer
MCQ 51 Mark
निम्नलिखित में से वह कौन सा एक पहलू है जो मात्र सजीव वस्तुओं मैं ही होना पाया जाता है?
  • A
    पृथक् की गयी उपापचयनी अभिक्रियाएँ पात्रे हुआ करती है।
  • B
    संहति में होने वाली वृद्धि केवल भीतर से ही होती है।
  • पर्यावरण में होने वाली घटनाओं की अनुभूति एवं उनकी स्मति।
  • D
    संहति में होने वाली वृद्धि, पदार्थ की सतह पर और भीतर से भी, दोनों प्रकार से होने वाले संचय से होती है।
Answer
Correct option: C.
पर्यावरण में होने वाली घटनाओं की अनुभूति एवं उनकी स्मति।
(c) सभी जैविक वस्तुओं में अपने वातावरण के प्रति प्रतिक्रिया करने की क्षमता होती है। जिसे उद्दीपन भी कहा जाता है।
View full question & answer
MCQ 61 Mark
निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राणी अपनी विशिष्ट नाम से दी गयी वर्गीकरण श्रेणी से सही मिलाया गया है?
  • बाघ-टाइग्रिस, जो एक स्पीशीज है।
  • B
    कटलफिश- मोलस्का, जो एक क्लास है।
  • C
    मानव- प्राइमैटा जो एक फैमिली है।
  • D
    घरेलू मक्खी-मस्का, जो एक आर्डर है।
Answer
Correct option: A.
बाघ-टाइग्रिस, जो एक स्पीशीज है।
(a) बाघ (टाइगर) और टिगरिस दोनों विशेष टेक्सोनोमिक श्रेणी के समान जीनस से हैं।
View full question & answer
MCQ 71 Mark
बीज स्वभाव के विकास में निम्नलिखित में से कौनसी एक चीज महत्वपूर्ण मानी जाती हैं ?
  • विषमबीजाणुता
  • B
    स्वच्छंद जीवी युग्मकोद्भिद
  • C
    आश्रित बीजाणुता
  • D
    अगुणितकी जीवन-चक्र
Answer
Correct option: A.
विषमबीजाणुता
(a) विषमबीजाणुता बीज स्वभाव के विकास में महत्वपूर्ण मानी जाती है। विषमबीजाणुता स्थलीय पौधों द्वारा दो अलग आमाप व लिंगों के बीजाणुओं का उत्पादन करना होता है। डेवोनियन काल में लिंग विभेदन के समय उद्विकास की प्रक्रिया के दौरान विषमबीजाणुता उद्विकास समबीजाणुता से बहुत से पादप समूहों द्वारा स्वछंदता से हुआ था। विषमबीजाणुद पौधे लघुबीजाणु नामक छोटे बीजाणु बनाते हैं जो अंकुरण करके नर युग्मकोद्भिभ् बनाते हैं या छोटा नर युग्मकोद्भिद् अपने अंदर ही रखते हैं तथा गुरुबीजाणु नामक बड़े बीजाणु अंकुरण कर मादा युग्मकोद्भिद् बनाते हैं या मादा युग्मकोदिभद् अपने अंदर ही रखते हैं।
View full question & answer
MCQ 81 Mark
ICBN का पूरा नाम है?
  • A
    इंडियन काँग्रेस आफ बायोलांजिकल नेम्स
  • इंटरनेशनल कोड आफ बोटैनिकल नामेनक्लेचर
  • C
    इंटरनेशल कांग्रेस आफ बायोर्लॉजिकल नेम्स
  • D
    इंडियन कोड आफ बोटैनिकल नामेनक्लेचर
Answer
Correct option: B.
इंटरनेशनल कोड आफ बोटैनिकल नामेनक्लेचर
(b) ICBN (इन्टरनेशल कोड ऑफ बोटैनिकल नामेनक्लेचर)-यह वानस्पतिक नामकरण की ऐसी सहिंता है जो जन्तु वैज्ञानिक एवं जीवाणु वैज्ञानिक नामकरण से पृथक है। यह संहिता पादप समझे जाने वाले सभी वर्गिकीय समूहों पर समान रूप से लागू होती है भले ही इन समूहों को पूर्व में पादप न माना जाता हो।
View full question & answer
MCQ 91 Mark
सजीव जीवों को निर्जीव वस्तुओं से निरपवाद रूप में उनकी किस क्षमता के आधार पर अलग पहचाना जा सकता है
  • A
    स्पर्श के लिए संवेदनशीलता
  • B
    पर्यावरण के साथ अन्योन्याक्रिया एवं प्रगतिशील विकास
  • जनन
  • D
    वृद्धि एवं गति
Answer
Correct option: C.
जनन
(c) बहुत से ऐसे कारक एवं प्रक्रियाएं हैं जो सजीवों को निर्जीव वस्तुओं से विभेदित करती हैं जैसे जनन, श्वसन, वृद्धि आदि। किंतु इनमें से जनन निरपवाद रूप से सजीवों और निर्जीवों में विभेद करता है।
View full question & answer
MCQ 101 Mark
जैविक संघटना किस स्तर से प्रारम्भ होती है?
  • उपसूक्ष्मदर्शीय आण्विक स्तर
  • B
    कोशिकीय स्तर
  • C
    जीव स्तर
  • D
    परमाणु स्तर
Answer
Correct option: A.
उपसूक्ष्मदर्शीय आण्विक स्तर
(a) जैविक संघटना का प्रारम्भ अधिसूक्ष्मदर्शीय आणविक स्तर जैसे जीवाणु, विषाणु आदि से होता है। इन जीवाणुओं को सूक्ष्मदर्शी या इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी की सहायता के बिना नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता।
View full question & answer
MCQ 111 Mark
निम्न में से कौन एक प्रजाति के लिए सत्य नहीं है-
  • A
    एक प्रजाति के सदस्यों में अंतः प्रजनन हो सकता है।
  • एक प्रजाति की आबादी में जीन-प्रवाह नहीं होता।
  • C
    प्रत्येक प्रजाति अन्य प्रजाति से प्रजननात्मक रूप से पृथक होती है।
  • D
    एक प्रजाति के सदस्यों के बीच विभिन्नताएं होती हैं।
Answer
Correct option: B.
एक प्रजाति की आबादी में जीन-प्रवाह नहीं होता।
(b) जाति वर्गीकरण की प्राथमिक इकाई है। यह शब्द जान रे द्वारा दिया गया। अधिकांश वर्गीकरण कर्ताओं के अनुसार जाति-आकारिकी रूप से भिन्न तथा प्रजननात्मक रूप से पृथक प्राकृतिक जनसंख्या या जनसंख्या वर्गों का समूह है जहां एक जाति के जीवों में अन्य जातियों के जीवों के अपेक्षा अधिक समानता होती है। वे अंतः प्रजनन करते हैं तथा अनुवांशिकीय रूप से समान तंत्र का निर्माण करते हैं। एक जाति की जनसंख्या के बीच, जीन स्थानान्तरण, जीन प्रवाह द्वारा होता है।
View full question & answer
MCQ 121 Mark
आवृतबीजी में मुख्यरूप से पौधे प्रभावी होते हैं क्योंक
  • इनमें विभिन्न आवासों में अनुकूलन की क्षमता होती है
  • B
    इनमें बहुत अधिक संख्या में बीज उत्पन्न करने के गुण होते हैं।
  • C
    इनमें स्वपरागण के गुण होते हैं।
  • D
    मानव द्वारा उगाये जाने के कारण ऐसा है।
Answer
Correct option: A.
इनमें विभिन्न आवासों में अनुकूलन की क्षमता होती है
(a) आवृतबीजी में सभी आवासों में रहने का अनुकूलन है-जैसे स्थलीय, जलीय, ट्रोपिकल पतझड़ तथा अल्पाइन आवास में। कुछ आवृतबीजी में स्वपरागण होते हैं। इनमें बीज अधिक संख्या में उत्पन्न होते हैं। ताकि कुछ बीज अंकुरित हो सकें। सभी पौधे मानव द्वारा नहीं उगाये जाते हैं।
View full question & answer
MCQ 131 Mark
फीनेटिक वर्गीकरण निम्न में से किस पर आधारित है?
  • लैंगिक लक्षणों पर
  • B
    जीवित जीवों के पूर्वजों की लाइनेज पर
  • C
    जीवित जीवों के बाह्य लक्षणों पर
  • D
    DNA के लक्षणों पर आधारित डोण्डोग्राम पर
Answer
Correct option: A.
लैंगिक लक्षणों पर
(a) फेनेटिक वर्गीकरण जीवों के (बाह्य) दृश्य लक्षणों पर आधारित होता है। जातिवृत्तीय वर्गीकरण की पद्धति जीवों के जातीय संबंधों पर आधारित होती है।
View full question & answer
MCQ 141 Mark
पौधे जो बीजाणु द्वारा प्रजनन करते हैं जैसे मॉस तथा फर्न को क्या कहते हैं
  • A
    थैलोफइटा
  • B
    क्रिप्टोगेम्स
  • C
    ब्रायोफाइटा
  • स्पोरोफाइटा
Answer
Correct option: D.
स्पोरोफाइटा
(d) शैवाल तथा फन्जाई को थैलोफाइटा के अन्तर्गत रखा गया है। ब्रायोफाइटा नोन वेसकुलर इम्ब्रायोफाइटा जिसके युग्मकोद्भिद तथा आंशिक परजीवी बीजाणुभिद होते हैं।
View full question & answer
MCQ 151 Mark
जाति को कहा जा सकता है
  • A
    वर्गीकरण की वास्तविक इकाई जो टेक्सोनेमिस्टो ने दी
  • B
    वास्तविक मूल वर्गीकरण की इकाई
  • वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई
  • D
    मानव के दिमाग की कोरी कल्पना जिसे ठीक से परिभाषित नहीं किया जा सकता है।
Answer
Correct option: C.
वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई
(c) जाति सबसे छोटी तथा वर्गीकरण की मूलभूत इकाई है जो प्राकृतिक जीवों का समूह है, जिसमें आपस में प्रजनन होते हैं।
View full question & answer
MCQ 161 Mark
जैव वर्गिकी का मुख्य उद्देश्य
  • A
    कोशकीय लक्षण के आधार पर जीवों की पहचान तथा वर्गीकरण में उसका स्थान
  • B
    बाह्य संरचना के लक्षण के आधार पर जीवों का वर्गीकरण
  • C
    जीवों के विभिन्न टेक्सा की सीमा निर्धारित करना तथा उनके बीच संबंध स्थापित करना
  • जीवों का वर्गीकरण जैव विकास के इतिहास के आधार पर और अध्ययन के सभी क्षेत्रों के पैरामीटर के आधार पर उसका फइलोजेनी स्थापित करना
Answer
Correct option: D.
जीवों का वर्गीकरण जैव विकास के इतिहास के आधार पर और अध्ययन के सभी क्षेत्रों के पैरामीटर के आधार पर उसका फइलोजेनी स्थापित करना
(d) जैव वर्गीकरण में जीवों की विविधता और उनके तुलनात्मक तथा जैव संबंधों का अध्यन किया जाता है।
View full question & answer
MCQ 171 Mark
वे जीवधारी जो अपचयनित अकार्बनिक यौगिकों के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त करते हैं, कहलाते हैं-
  • A
    प्रकाशस्वपोषी
  • रसायनस्वपोषी
  • C
    मृतभोजी
  • D
    मलविषमभोजी
Answer
Correct option: B.
रसायनस्वपोषी
(b) रसायन स्वपोषी
View full question & answer
MCQ 181 Mark
एक जाति के जीवों के लिए क्या सत्य है?
  • A
    एक ही निकेत में रहते हैं
  • B
    एक आवास में रहते हैं
  • आपसी सहप्रवास
  • D
    विभिन्न आवासों में रहते हैं
Answer
Correct option: C.
आपसी सहप्रवास
(c) एक जाति के जीव आपस में प्रजनन कर सकते हैं। दो जीव एक ही पारस्थितिक (Niche) में नहीं रह सकते।
View full question & answer
MCQ 191 Mark
पाँच संघीय वर्गीकरण का मुख्य आधार क्या है?
  • A
    केंद्रक की संरचना
  • पोषण की प्रकृति
  • C
    कोशिका भित्ति की संरचना
  • D
    अलैंगिक प्रजनन
Answer
Correct option: B.
पोषण की प्रकृति
(b) पाँच जगत वाला वर्गीकरण निम्नलिखित क्राइटिरिया पर आधारित है - कोशिका की संरचना की जटिलता - शारीरिक संरचना की जटिलता - पोषण की विधियाँ - पारिस्थितिक जीवन शैली - जातिवृत्तीय संबंध
View full question & answer
MCQ 201 Mark
वंश की तुलना में कौन सा लक्षण कम सामान्य है?
  • जाति
  • B
    प्रभाग
  • C
    वर्ग
  • D
    कुल
Answer
Correct option: A.
जाति
(a) जाति वर्गीकरण की सबसे निचली केटेग्री है। वर्ग वह केटेग्री जिसमें एक या अनेक संबंधित गण जो समान लक्षण वाले होते हैं, इसमें सम्मिलित होते हैं। कुल में एक या अनेक संबंधित वंश होते हैं। प्रभाग में अनेक संबंधित वर्ग होते हैं।
View full question & answer
MCQ 211 Mark
पृथ्वी पर प्रथम जीव थे-
  • A
    साएनोबैक्टीरिया
  • रसायन परपोषी
  • C
    स्वपोषी
  • D
    प्रकाशस्वपोषी
Answer
Correct option: B.
रसायन परपोषी
(b) सर्वाधिक प्राचीन (आदि) कोशिकाएं रसायन विषम पोषी थीं, फिर वे रसायन स्वपोषी हुई तथा फिर प्रकाश स्वपोषी हो गयीं।
View full question & answer
MCQ 221 Mark
फोटोलिथोट्राप्स के लिए क्या सत्य है
  • A
    ये विकिरणों से ऊर्जा तथा कार्बनिक यौगिकों से हाइड्रोजन प्राप्त करते हैं।
  • ये विकिरणों से ऊर्जा तथा अकार्बनिक यौगिकों से हाइड्रोजन प्राप्त करते हैं।
  • C
    कार्बनिक यौगिकों से ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
  • D
    अकार्बनिक यौगिकों से ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
Answer
Correct option: B.
ये विकिरणों से ऊर्जा तथा अकार्बनिक यौगिकों से हाइड्रोजन प्राप्त करते हैं।
(b) फोटोलिथोट्राफ अपने स्वयं का कार्बनिक पोषक तत्व कार्बनिक कच्चे पदार्थां $\left( O _2, H _2\right)$ से विकिरण ऊर्जा की सहायता से बनाते हैं।
View full question & answer
MCQ 231 Mark
आपेक्षिक जैविक प्रभाविता (RBE) से अभिप्राय उन क्षतियों से है जो होता है-
  • A
    कम ताप द्वारा
  • B
    उच्च ताप द्वारा
  • C
    एनसेफेलाइटिस द्वारा
  • विकिरण द्वारा
Answer
Correct option: D.
विकिरण द्वारा
(d) $RBE$ (आपेक्षिक जैव्रिक प्रभाविता), अध्ययन में प्रयोग किये जा रहे विकिरण की मात्रा तथा उतना ही प्रभाव डालने वाली मानक विकिरण की मात्रा का तुलनात्मक अध्ययन है।
View full question & answer
MCQ 241 Mark
सभी जीवित तंत्रों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण लक्षण है-
  • A
    $O _2$ का प्रयोग कर, ऊर्जा उत्पादन करना
  • अनुवांशिक सूचना का प्रतिलिपिकरण करना
  • C
    युग्मकों का उत्पादन करना
  • D
    सूर्य की ऊर्जा का प्रयोग उपापचयी क्रियाओं के लिए करना
Answer
Correct option: B.
अनुवांशिक सूचना का प्रतिलिपिकरण करना
(b) अनुवांशिक सूचना के प्रतिलिपिकरण के कारण, अनुवांशिक सूचना एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी में स्थानान्तरित होती है।
View full question & answer
MCQ 251 Mark
जेनेरा प्लान्टेरम नामक पुस्तक किसने लिखी?
  • A
    बेसी
  • हचिनसन
  • C
    एन्गलर तथा प्रांतल
  • D
    बेन्थम तथा हुकर
Answer
Correct option: B.
हचिनसन
(b) बेन्थम तथा हुकर ने "जेनेरा प्लान्टेरम"' नामक पुस्तक लिखी।
View full question & answer
MCQ 261 Mark
एक वर्गीकरण का निकाय जिसमें गुणों की बड़ी संख्या को लिया जाता है, वह है
  • A
    कृत्रिम निकाय
  • B
    सिंथेटिक
  • प्राकृतिक निकाय
  • D
    जातिवृत्तीय
Answer
Correct option: C.
प्राकृतिक निकाय
(c) वर्गीकरण की कृत्रिम पद्धति एक या कुछ लक्षणों की तुलना पर निर्भर करती है। नेचुरल (प्राकृतिक) वर्गीकरण की पद्धति बहुत अधिक प्राकृतिक लक्षणों पर आधारित होती है। जातिवृत्तीय वर्गीकरण की पद्धति को जूसिय ने प्रस्तावित किया था जिसमें जीवों के बीच जैव विकास के संबंधों पर ध्यान दिया जाता है।
View full question & answer
MCQ 271 Mark
जीवित जीवों के वर्गीकरण का मुख्य उद्देश्य है
  • A
    जीवित जीवों के उत्पत्ति की व्याख्या करना
  • B
    जीवित जीवों के विकास को ट्रेस करना
  • C
    जीवित जीवों का नामकरण करना
  • अज्ञात जीवों की पहचान करना
Answer
Correct option: D.
अज्ञात जीवों की पहचान करना
(d) जैविक वर्गीकरण में जीवों को समानता और असमानता के लक्षण के आधार पर वै्तानिक विधि से हाइरेकियल श्रेणी के समूह तथा उपसमूह में बाँटा जाता है। यह जैव विकास के पथ को तथा नई जातियों के पहचान में सहायता करता है।
View full question & answer
MCQ 281 Mark
पाँच संघ के वर्गीकरण पद्धति में किसी एक संघ में नीले हरे शैवाल, नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु तथा मीथेनोजेनेक आर्की जीवाणु आते है
  • A
    फन्जाई
  • B
    प्लांटी
  • C
    प्रोटिस्टा
  • मोनेरा
Answer
Correct option: D.
मोनेरा
(d) जगत मोनरा में सभी पूर्व केन्द्रकीय जीव जैसे जीवाणु, नीले हरे शैवाल (साइनो बैक्ट्रिया) तथा Archae-bacteria (आकी बैक्ट्रिया) आते हैं। प्रोटिस्ट में एक कोशकीय तथा कॉलोनियल सुकेन्द्रकीय जीव होते हैं। इसके सदस्यों में डाएटम डाइनोफ्लेजलेट्स, यूग्लीना तथा प्रोटोजोआ होते हैं
View full question & answer
MCQ 291 Mark
यदि पृथ्वी के वातावरण में $CO _2$ नहीं होता तो पृथ्वी का तापमान होता-
  • A
    वर्तमान तापमान से अधिक
  • वर्तमान तापमान से कम
  • C
    समान ही रहता
  • D
    वातावरण में उपस्थित $O _2$ की मात्रा पर निर्भर करता।
Answer
Correct option: B.
वर्तमान तापमान से कम
(b) $CO _2$ ग्रीन हाउस गैस है जो सूर्य विकिरण को रोककर पृथ्वी के वातावरण को गरमाती है।
View full question & answer
MCQ 301 Mark
वे जातियाँ जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में पायी जाती हैं उसे कहते हैं
  • A
    सिबलिंग
  • B
    सिमपैट्रिक
  • एलोपैट्रिक
  • D
    नियोपैट्रिक
Answer
Correct option: C.
एलोपैट्रिक
(c) दो या दो से अधिक जातियाँ जो आपस में प्रजनन नहीं करती हैं लेकिन बाह्य संरचना में काफी समान होती हैं उसे सिबलिंग जाति कहते हैं। वे जो एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहते हुए और आपस में प्रजनन नहीं कर सकते हैं उनसे सिमपेट्रिक जाति का विकास होता है।
View full question & answer
MCQ 311 Mark
एक सिम्पेट्रिक जनसंख्या जो बाह्य संरचना में समान लेकिन उनके बीच आपस में प्रजनन नहीं होता है, उसे कहते हैं
  • A
    क्लिन्स
  • B
    डीम्स
  • C
    क्लोन
  • सिबलिंग जाति
Answer
Correct option: D.
सिबलिंग जाति
(d) सिबलिंग (sibling) जातियाँ ऐसी जातियाँ हैं जो समान प्रकार के जनक से जन्म लेते हैं। लेकिन ये आपस में प्रजनन नहीं कर पाते हैं।
View full question & answer
MCQ 321 Mark
बिना जातिवृत्तीय के वर्गिकी, बिना माँस के हड्डी के समान है यह किसने कहा
  • A
    ओसवाल्ड टिप्पो
  • B
    जॉन हचिनशन
  • तख्ताजन
  • D
    बेन्थम तथा हुकर
Answer
Correct option: C.
तख्ताजन
(c) तख्ताजन
View full question & answer
MCQ 331 Mark
द्विनाम पद्धति में दो शब्द होते हैं
  • वंश तथा जाति
  • B
    गण तथा कुल
  • C
    कुल तथा वंश
  • D
    जाति तथा वेराइटी
Answer
Correct option: A.
वंश तथा जाति
(a) द्विपद नाम पद्धति में जीवों के नाम दो पदों में होते हैं। पहला पद जीनस (वंश) तथा दूसरा पद जाति को प्रदर्शित करता है।
View full question & answer
MCQ 341 Mark
जातिवृत्तीय वर्गीकरण आधारित है
  • A
    उपयोगी पद्धति
  • B
    स्वभाव
  • C
    संपूर्ण समानता
  • सामान्य जैव विकासीय वंशज
Answer
Correct option: D.
सामान्य जैव विकासीय वंशज
(d) प्रथम जातिवृत्ति वर्गीकरण की पद्धति को एडोल्फ ऐंगलर तथा उसके सहयोगी कार्ल प्रान्तल ने अपने मोनोग्राफ डाइनेचुरलाइकेन प्लांजेन फैमिलीयेन (Die Naturlichen Pflanzen familien) में इस वर्गीकरण की पद्धति में जीवों को जैव विकास के क्रम तथा अनुवांशिक संबंधों के आधार पर वर्गीकृत किया। अतः यह पद्धति अत्यधिक गतिशील है स्थिर नहीं। जैव विकासीय संबंधों को स्थापित करने में जीवाश्म के प्रमाणों की मुख्य भूमिका है। इस पद्धति के कारण नये वर्गिकी का विकास हुआ।
View full question & answer
MCQ 351 Mark
जाति
  • जैव विकास की इकाई है।
  • B
    जैव विकासीय इतिहास के वृक्ष की इकाई है।
  • C
    जैव विकास का विशेष-वर्ग है।
  • D
    जैव विकास से संबंधित नहीं है।
Answer
Correct option: A.
जैव विकास की इकाई है।
(a) जाति वर्गीकरण की मूलभूत इकाई है। प्राकृतिक जनसंख्या का ऐसा समूह जिनके सदस्य आपस में प्रजनन करते हैं और दूसरे समूह से प्रजनन द्वारा अलग होते हैं उसे जाति कहते हैं। मे (May 1964) के अनुसार जीवों के ऐसे समूह जो आपस में प्रजनन करने की क्षमता रखता है तथा दूसरे समूह से प्रजनन द्वारा अलग होते हैं उसे जाति कहते हैं।
View full question & answer
MCQ 361 Mark
द्विपद नाम पद्धति किसके द्वारा शुरू हुई थी?
  • A
    डी व्रिस
  • केरोलस लीनियस
  • C
    हेक्सले
  • D
    जॉन रे
Answer
Correct option: B.
केरोलस लीनियस
(b)केरोलस लीनियस
View full question & answer
MCQ 371 Mark
लीनियस को किस लिए क्रेडिट मिला है?
  • द्विपद-नाम पद्धति
  • B
    बायोजेनेसिस के सिद्धान्त
  • C
    माइक्रोस्कोप के आविष्कार
  • D
    रूधिर परिसंचरण की खोज
Answer
Correct option: A.
द्विपद-नाम पद्धति
(a)द्विपद-नाम पद्धति
View full question & answer
MCQ 381 Mark
नामकरण की द्विनाम पद्धति का अर्थ है
  • A
    एक नाम दो वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया हो
  • एक वैज्ञानिक नाम जो वंश तथा जाति से बना हो
  • C
    दो नाम, एक लेटिनाइज्ड, दूसरा, आदमी का
  • D
    इनमें से कोई नहीं।
Answer
Correct option: B.
एक वैज्ञानिक नाम जो वंश तथा जाति से बना हो
(b) नामकरण की द्विनाम पद्धति का अर्थ है एक वैज्ञानिक नाम जो वंश तथा जाति से बना हो। अंग्रेजी भाषा में वंश का नाम बड़े अक्षर से शुरू होता है और जाति का छोटे अक्षर से। वंश और जाति का नाम इटैलिक होते हैं। हाथ से लिखते समय ये रेखांकित किए जाते हैं।
View full question & answer
MCQ 391 Mark
टेक्सोनोमिक श्रेणी का क्रम है
  • A
    वर्ग-संघ-ट्राइब-गण-कुल-वंश-जाति
  • B
    प्रभाग-वर्ग-कुल-ट्राइब-गण-वंश-जाति
  • प्रभाग-वर्ग-गण-कुल-ट्राइब-वंश-जाति
  • D
    संघ-गण-वर्ग-ट्राइब-कुल-वंश-जाति
Answer
Correct option: C.
प्रभाग-वर्ग-गण-कुल-ट्राइब-वंश-जाति
(c) अधिक से अधिक जीवों के खोज के बाद यह कठिन हो गया कि उन्हें परम्परागत श्रेणी में स्थापित किया जा सके। अतः किसी जाति का वर्गीकरण में स्थान निम्नलिखित होता हैप्रभाग- वर्ग-गण-कुल-ट्राइब, वंश-जाति
View full question & answer
MCQ 401 Mark
पारिभाषिक शब्द संघ (फाइलम) किसने दिया था?
  • क्यूवियर
  • B
    हैकल
  • C
    थीयोफ्रेस्टस
  • D
    लीनियस
Answer
Correct option: A.
क्यूवियर
(a) क्यूवियर (Cuvier) जीवाश्म विज्ञान के पिता कहे जाते हैं। उन्होंने टर्म संघ (Phylum) दिया।
View full question & answer
MCQ 411 Mark
पौधों या जन्तुओं के समूह जो समान लक्ष्ण वाले किसी रैंक के होते हैं, उसे कहते हैं
  • A
    जाति
  • B
    वंश
  • C
    गण
  • टेक्सॉन
Answer
Correct option: D.
टेक्सॉन
(d) वर्गिकी का हाइरारकियल वर्गीकरण जैसे जाति वंश, कुल, गण, वर्ग इत्याद् एक रैंक (पद) के जीवों के स्तर को प्रदर्शित करता है। लेकिन टैक्सॉन एक जीवित जीवों का वास्तविक समूह है।अतः टैक्सॉन एक वास्तविक जैविक पदार्थ है। उदाहरण के लिए (Felis domestica) एक टैक्सॉन है। इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले इण्टरनेशनल कोड ऑफ बोटेनिकल नोमेनक्लेचर ने किया।
View full question & answer
MCQ 421 Mark
आधुनिक समय में वर्गीकरण का सबसे मुख्य आधार क्या है?
  • A
    आकारिकी में समानता
  • एनाटोमी और कार्यिक लक्षण
  • C
    प्रजनन के लक्षण
  • D
    मेरूदण्ड की उपस्थिति या अनुपस्थिति
Answer
Correct option: B.
एनाटोमी और कार्यिक लक्षण
(b) आजकल नये वर्गिकी या जैवर्गिकी जीवों के सभी लक्षणों को समावेशित करता है। जैसे कार्यिकी, पारिस्थितिकी, एनाटोमी, जैव रसायन, कोशिका विज्ञान का अध्ययन किया। नये वर्गिकी शब्द का उपयोग सबसे पहले हेक्सले ने किया।
View full question & answer
MCQ 431 Mark
जीवाश्मों का अध्ययन कहलाता है-
  • जीवाश्म विज्ञान
  • B
    सरीसृप विज्ञान
  • C
    सोरोलोजी
  • D
    जैविक विकास
Answer
Correct option: A.
जीवाश्म विज्ञान
(a) जीवाश्मों या प्राचीन जीवों के चट्टानों में उपस्थित विभिन्न काल के अवशेषों का अध्ययन जीवाश्म विज्ञान कहलाता है इसे जीवाश्म-जीव विज्ञान भी कहते हैं। इसकी दो शाखाएं होती हैं-
(i) जीवाश्म पादप का अध्ययन- जीवाश्म पादप विज्ञान
(ii) जीवाश्म जन्तु का अध्ययन- जीवश्म जन्तु विज्ञान
(a) सरीसृप विज्ञान में सरीसृपों का अध्ययन होता है परन्तु छिपकलियों का अध्ययन सोरोलोंजी कहलाता है।
(b) जैव विकास, जीवन की उत्पत्ति व नयी जातियों के विकास से संबंधित है।
View full question & answer
MCQ 441 Mark
एक टेक्सॉन है
  • A
    संबंधित परिवार के समूह
  • B
    संबंधित जाति के समूह
  • C
    एक प्रकार के जीवित जीव
  • किसी भी रैंक के टेक्सॉन के समूह
Answer
Correct option: D.
किसी भी रैंक के टेक्सॉन के समूह
(d) एक टैक्सॉन जीवित जीवों का समूह है।
View full question & answer
MCQ 451 Mark
मानव में सुधार के लिए, अनुवांशिक सिद्धान्तों का अनुप्रयोग कहलाता है-
  • A
    यूथेनिक्स
  • यूजेनिक्स
  • C
    यूफेनिक्स
  • D
    एथनोलॉजी
Answer
Correct option: B.
यूजेनिक्स
(b) यूजेनिक्स वह विज्ञान है जो मानव जाति के सुधार से संबंधित कारकों (जैसे आनुवंशिकी के सिद्धान्त) से जुड़ी है। जाति का सुधार सकारात्मक यूजेनिक्स है। जबकि यदि कारक क्षति पहुंचाते हैं तो यह नकारात्मक यूजेनिक्स है। यूथेनिक्स वह विज्ञान है जो मानव जीवन की परिस्थितियों तथा वातावरण के सुधार से संबंधित है। इथनोलाजी, मानव की विभिन्न जातियों, उनके वितरण, संबंध तथा क्रियाकलापों का अध्ययन है। यूफेनिक्स, दैहिक कार्यों तथा आनुवंशिक दोषों का चिकित्सीय विधियों द्वारा उपचार का अध्ययन है
View full question & answer
MCQ 461 Mark
टेक्सोनोमी या वर्गीकरण की आधारभूत इकाई या सबसे छोटी इकाई है
  • जाति
  • B
    जगत
  • C
    फैमिली
  • D
    वेराइटी
Answer
Correct option: A.
जाति
(a) जाति टैक्सोनोमी की मूलभूत इकाई है जिसका वर्गिकी में मुख्य स्थान है। ये अनुवांशिक रूप से विभेदित जीवों का समूह है जो एक दूसरे से सभी लक्षणों में समान होते हैं तथा आपस में प्रजनन द्वारा (उर्वर) संतान बनाते हैं।
View full question & answer
MCQ 471 Mark
लीनियस ने नामकरण की एक पद्धति का विकास किया जिसे कहते हैं
  • A
    एक नाम पद्धति
  • B
    वरनाकुलर
  • द्विनाम पद्धति
  • D
    बहुनाम पद्धति
Answer
Correct option: C.
द्विनाम पद्धति
(c) नामकरण की प्रथम वैज्ञानिक पद्धति बहु पद नामकरण की पद्धति थी जिसमें अनेक लक्षणों से संबंधित नाम होते थे। उदाहरण के लिए केरियोफाइलम का नाम केरियोफाइलम सेक्सेटिलिस फोलिस ग्रेमिनीयस अमबेलेटिस कोरीमबिस था। जिसका अर्थ होता है, केरीयोफाइलम जो चट्टान पर उगते हैं जिसमें घास जैसी पत्तियाँ होती हैं तथा फूल अमबीलेट कोरीम्ब व्यवस्था में होते हैं। इस पद्धति को वैज्ञानिकों ने ज्यादा मन्यता नहीं दी क्योंकि यह याद करने में कठिन होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कैरोलस लीनियस ने एक पद्धति विकसित की जिसे द्विनाम नामकरण पद्धति कहते हैं। इसमें जीवों के सही तथा विभेदित नाम दो पदों में रखे हुए हैं जिसमें प्रथम पद वंश तथा दूसरा पद जाति को प्रदर्शित करता है। उदाहारण के लिए आलू का नाम (Solanum tuberosum) सोलेनम ट्यूबरोसम है जिसमें सोलेनम (Solanum) वंश को तथा ट्यूबरोसम (tuberosum) जाति को प्रदर्शित करता है। प्रथम पद का प्रथम अक्षर बड़ा तथा दूसरा पद छोटे अक्षरों में लिखा जाता है।
View full question & answer
MCQ 481 Mark
लीनियस द्वारा उपयोग की गयी वर्गीकरण की पद्धति थी
  • A
    प्राकृतिक
  • कृत्रिम
  • C
    जातिवृत्तीय
  • D
    अलैंगिक
Answer
Correct option: B.
कृत्रिम
(b) लीनियस ने वर्गीकरण की कृत्रिम पद्धति की शुरूआत की जो लैंगिक लक्षणों पर आधारित है। जैसे क्रिप्टोगेमिया, मोनोसिया, मोननड्रिया, डाएण्ड्रया, पोलीएण्ड्रिया इत्यादि। इसे सामान्य रूप में वर्गीकरण की लैंगिक पद्धति कहा जाता है।
View full question & answer
MCQ 491 Mark
वर्गीकरण की कृत्रिम पद्धति सर्वप्रथम दिया
  • A
    लीनियस
  • B
    डी केन्डॉले
  • प्लिनी द इडलर
  • D
    बेन्थम तथा हुकर
Answer
Correct option: C.
प्लिनी द इडलर
(c) शुरू में टेक्सोनोमी का मुख्य आधार बाह्य लक्षण था। जिसके आधार पर पौधे तथा जन्तुओं को वर्गीकृत किया गया है। थीयोफ्रेस्टस ने 480 पौधों का नाम व वर्णन अपनी पुस्तक हिस्टोरिया प्लान्टेरम में किया है। प्लिनी द इल्डर ने पहला वर्गीकरण की कृत्रिम पद्धति का वर्णन अपनी पुस्तक हिस्टोरिया नेचुरलिस में किया। उन्होंने पौधे तथा जन्तु दोनों का वर्गीकरण किया।
View full question & answer
MCQ 501 Mark
बेन्थम तथा हुकर द्वारा दिया गया वर्गीकरण है
  • A
    कृत्रिम
  • प्राकृतिक
  • C
    जातिवृत्तीय
  • D
    संख्यात्मक
Answer
Correct option: B.
प्राकृतिक
(b) जार्ज बेन्थम तथा जोसेफ डाल्टन हुकर (1862-83)ने वर्गीकरण की प्राकृतिक पद्धति का वर्णन किया। इस वर्गीकरण में जीवों के सभी मुख्य लक्षणों जो इसके प्राकृतिक संबंधों की जानकारी देता है उस पर ध्यान दिया गया है। जो एक समूह से अधिकतम समानता तथा दूसरे समूह से भिन्नता को जानने में सहायता करता है। उदाहरण के लिए स्तनधारियों में स्तन ग्रंथि, बच्चों को जन्म देने की क्षमता तथा चार कक्ष वाले हुदय होते हैं। बेन्थम तथा हुकर ने वर्गीकरण की प्राकृतिक पद्धति अपनी किताब "जेनेरा प्लानटेरम" में दी थी।
View full question & answer
MCQ 511 Mark
नई वर्गिकी (न्यू सिस्टेमेटिक्स) शब्द का उपयोग सबसे पहले किसने किया
  • A
    बेन्थम तथा हुकर
  • B
    लीनियस
  • जूलियन हेक्सले
  • D
    ए, पी. डी. केनडॉले
Answer
Correct option: C.
जूलियन हेक्सले
(c) अनेक आधुनिक जैव वैज्ञानिक टैक्सोनोमी में जैव विकास तथा जीवों के जातीय संबंधों को जोड़ते हैं। वे बाह्या संरचना की समानता तथा असमानता पर ध्यान नहीं देते हैं। इस वर्गीकरण को जातिवृत्तीय वर्गीकरण कहते हैं। इस वर्गीकरण को क्लेडिस्टिक भी कहते हैं। इस प्रकार एक नई वर्गिकी (New systematics) का विकास हुआ जिसे जूलियन हैक्सले ने 1940 में शुरू किया। इसे जैव वर्गिकी भी कहा जाता है। इसमें पारिस्थितिकी, कार्यिकी, जैव रसायन, कोशिका विज्ञान, आनुवांशिकी इत्याद् के सभी लक्षणों को सम्मिलित किया जाता है।
View full question & answer
MCQ 521 Mark
स्थिर जाति संकल्पना किसने प्रस्तावित की
  • A
    डी केनडॉले
  • लीनियस
  • C
    थीयोफ्रेसटस
  • D
    डार्विन
Answer
Correct option: B.
लीनियस
(b) कैरोलस लीनियस ने 1758 में नामकरण की द्विपद नामकरण पद्धति का विकास किया। स्थिर जाति संकल्पना लीनियस ने दिया था।
View full question & answer