आकृति में, PQ और RS दो दर्पण हैं जो एक दूसरे के समांतर रखे गए हैं। एक आपतन किरण (incident ray) AB, दर्पण PQ से B पर टकराती है और परावर्तित किरण (reflected ray) पथ BC पर चलकर दर्पण RS से C पर टकराती है तथा पुन: CD के अनुदिश परावर्तित हो जाती है। सिद्ध कीजिए कि AB || CD है।

दो दर्पणों पर बिंदु B तथा C पर लंब खींचो।

$\angle \mathrm{LBC}=\angle \mathrm{MCB}$ ...(i) [एकान्तर कोण]
$\angle \mathrm{ABL}=\angle \mathrm{LBC}$ ...(ii) [$\because$ आपतन कोण = परावर्तित कोण]
$\angle \mathrm{MCB}=\angle \mathrm{MCD}$ ...(iii) [$\because$ आपतन कोण = परावर्तित कोण]
समीकरण (i), (ii) और (iii) से
$\angle \mathrm{LBC}+\angle \mathrm{ABL}=\angle \mathrm{MCB}+\angle \mathrm{MCD}$
$\Rightarrow \angle \mathrm{ABC}=\angle \mathrm{BCD}$
परन्तु यह एकान्तर कोणों का एक युग्म है।
इसलिए, AB || CD






















