Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

4 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
प्रोकैरियोटी कोशिकाएँ यूकैरियोटी कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न होती हैं?
Answer
प्रोकैरियोटी अथवा असीमकेन्द्र्क कोशिका तथा यूकैरियोटी अथवा ससीमकेन्द्रक कोशिका में भिन्नता:
प्रोकैरियोटी अथवा असीमकेन्द्र्क कोशिका यूकैरियोटी अथवा ससीमकेन्द्रक कोशिका
1. अमीनो शर्करा की बानी कोशिका भित्ति होती है। 1. पादप कोशिकाओं में सेल्यूलोज बनी पादप भित्ति होती है।
2. झिल्ली युक्त कोशिकांग नहीं होते। 2. झिल्लीयुक्त कोशिकांग पाए जाते हैं।
3. गुणसूत्र एकल तथा डी.एन.ए. तथा आर.एन.ए. का बना होता है। 3. गुणसूत्र एक से अधिक डी.एन.ए. के बने होते हैं।
4. केन्द्रकाभ पाया जाता है। 4. सत्य केन्द्रक होता है।
5. राइबोसोम्स 70S प्रकार के होते हैं। 5. राइबोसोम्स 80S प्रकार के होते हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks
युग्मकों के बनने के लिए किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है? इस विभाजन का महत्व बताएँ।
Answer
युग्मकों के बनने के लिए अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन होता है। अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन का महत्व-इस विभाजन में दो के स्थान पर चार कोशिकाएँ बनती हैं। इन नई कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिकाओं से आधी रह जाती है। जनन के फलस्वरूप पुत्री कोशिकाएँ बनती हैं जिनमें गुणसूत्रों की संख्याएँ मातृ कोशिकाओं के समान हो जाती हैं। इससे संतति का निर्माण होता है तथा वंश वृद्धि होती है।
View full question & answer
Question 32 Marks
कायिक वृद्धि एवं मरम्मत हेतु किस प्रकार के कोशिका विभाजन की आवश्यकता होती है तथा इसका औचित्य बताएँ?
Answer
कायिक वृद्धि एवं मरम्मत हेतु "समसूत्री कोशिका विभाजन" की आवश्यकता होती हैं क्योंकि इस विभाजन में मातृ कोशिका विभाजित होकर दो समरूप संतति कोशिकाओं का निर्माण करती हैं जिनमें गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिकाओं की संख्या के बराबर होती है। फलस्वरूप जीवों में वृद्धि एवं ऊतकों की मरम्मत में सहायता मिलती है।
View full question & answer
Question 42 Marks
पादप कोशिकाओं तथा जन्तु कोशिकाओं में तुलना करो।
Answer
पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना:-
जंतु कोशिका पादप कोशिका
1. प्राणी कोशिका महीन झिल्ली जिसे प्लैज़्मा झिल्ली कहते हैं से घिरी होती है। 1. प्लैज़्मा झिल्ली के बाहर की ओर सेल्यूलोज की बनी मोटी कोशिका भित्ति होती है।
2. हरित लवक अनुपस्थित होते हैं। 2. हरित लवक उपस्थित होते हैं।
3. रिक्तिकायें या तो अनुपस्थित होती हैं या बहुत छोटे माप की होती हैं। 3. रिक्तिकायें बड़ी तथा मुख्य होती हैं।
4. सैन्ट्रोसोम उपस्थित होता है। 4. सैन्ट्रॉसॉन अनुपस्थित होता है।
5. कोशिका विभाजन ग्रूव ( खाँच ) निर्माण द्वारा होता है। 5. कोशिका विभाजन कोशिका पट्टी द्वारा प्रारम्भ होता है।
6. गोल्जिकाय उपस्थित। 6. गॉल्जिकाय अलग-अलग इकाइयों डिक्टियोसोम्स का बना होता है।
7. कैल्शियम आक्जलेट सदैव अनुपस्थित होते हैं। 7. ये पादप कोशिकाओं में सदैव पाए जाते हैं।
8. इन कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण नहीं होता। 8. इनमें प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती हैं।
9. ये प्रायः छोटे आकार की होती हैं समसूत्री विभाजन शरीर की सभी कोशिकाओं में होता है परन्तु अर्धसूत्री विभाजन जनन कोशिकाओं में होता है। 9. ये प्रायः बड़े आकार की होती हैं।
View full question & answer