प्रश्नानुसार, धरातल से टकराने के पश्चात् गेंद की ऊर्जा 40% कम हो जाती है, तब गेंद में बची शेष ऊर्जा, प्रारम्भिक ऊर्जा का 60% होगी।
अतः, 'h' = 60% $\times$ h
= $\frac{60}{100}$ $\times$ 10 = 6 m
10 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.
हाँ, यह संभव है। किसी पिंड पर बल लगने के कारण वह त्वरित गति की अवस्था में तो हो परंतु उस पर बल द्वारा कोई कार्य न हो रहा हो, ऐसा उनके लंबवत् होने पर संभव है।
उदाहरणार्थ : कोई पिण्ड अभिकेंद्रण बल के कारण (r) त्रिज्या वाले वृत्ताकार मार्ग पर त्रिज्या के अनुदिश केंद्र की ओर v वेग के साथ गाति करता है। पिंड में नियत त्वरण है जो त्रिज्या के अनुदिश केंद्र की ओर भी कार्य करता है। इस प्रकरण में, बल (F) तथा विस्थापन (जो v की दिशा में है) चित्रानुसार सदैव एक दूसरे के लबंवत् रहते हैं।

संक्षेप में, अभिकेंद्रण बल (जिसके कारण कोई पिंड किसी वृत्ताकार मार्ग में गति करते हुए केंद्र की ओर नियत त्वरण की अवस्था में रहता है) कोई कार्य नहीं करता है।
