जैविक खाद एवं जैव उर्वरक — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानजैविक खाद एवं जैव उर्वरक3 Marks
Question
आइसीनिया फोईटिडा प्रजाति के केचुए की विशेषताएँ बताइए।
✓
Answer
(1) राजस्थान की परिस्थितियों में आइसीनिया फोईटिडा प्रजाति के केंचुए सबसे उपयुक्त पाये गये हैं। (2)
इनकी लम्बाई 3-4 इंच तथा वजन आधा से एक ग्राम तक होता है। (3) ये लाल रंग के होते हैं जो 90 प्रतिशत कार्बनिक पदार्थ तथा 10 प्रतिशत मिट्टी खाते हैं। (4) तापमान, नमी तथा खाद्य पदार्थों की उपयुक्त परिस्थितियों में केंचुए चार सप्ताह में वयस्क होकर प्रजनन करने योग्य हो जाते हैं। (5) एक केंचुआ एक सप्ताह में 2-3 कोकून देता है तथा एक कोकून में तीन से चार अण्डे होते हैं। इस तरह एक प्रजनक केंचुआ 6 माह में 250 केंचुए पैदा कर सकता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.