Question
आमाशय पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 

Answer

आमाशय: यह आहारनाल का एक भाग है। यह मोटी भित्ति वाली एक थैलीनुमा संरचना है। यह चपटा एवं U आकृति का होता है तथा आहारनाल का सबसे चौड़ा भाग है । यह एक ओर ग्रसिका (ग्रास नली) से खाद्य प्राप्त करता है तथा दूसरी ओर क्षुद्रांत्र में खुलता है। इसका आंतरिक अस्तर (सतह) श्लेष्मल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा पाचक रस स्रावित करता है। श्लेष्मल आमाशय के आंतरिक अस्तर (सतह) को सुरक्षा प्रदान करता है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के साथ यहाँ पहुँचे जीवाणुओं को नष्ट करता है तथा माध्यम को अम्लीय बनाता है, जिससे पाचक रसों को क्रिया करने में सहायता मिलती है। पाचक रस (जठर रस) प्रोटीन को सरल पदार्थों में विघटित कर देता है। 

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

एक बस 60km/h की चाल से 20 मिनट चलती है, इसके बाद वह 90km/h की चाल से 20 मिनट चलती है। बस द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।
प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग करते समय हमें कौन-कौनसी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?
उदासीनीकरण की प्रक्रिया को प्रयोग द्वारा समझाइए|
मृदा परिच्छेदिका किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार की संस्तर-स्थितियों का वर्णन कीजिए।
विश्व के मानचित्र में भूमध्यरेखा के आसपास के वे क्षेत्र चिह्नित कीजिए, जहाँ चक्रवात निर्मित होते हैं। इन चक्रवातों के नाम भी लिखिए। 
अपशिष्ट पदार्थों से हमें किन - किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है? अपशिष्ट पदार्थों से उत्पन्न इन परेशानियों को दूर करने के संदर्भ में एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य को समझाइये।,
पादपों में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? यह किस प्रकार से होता है?
विद्युत घंटी की कार्य - प्रणाली को समझाइये। 
उत्सर्जन किसे कहते हैं? मानव उत्सर्जन तंत्र की क्रियाविधि को नामांकित चित्र सहित समझाइये।
रेशम के फाइबर से रेशम कैसे बनाया जाता है? स्पष्ट करें।