अर्थशास्त्र CH 1 :अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10सामाजिक अध्ययनअर्थशास्त्र CH 1 :अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास4 Marks
Question
आर्थिक विकास की माप कुछ सूचकांकों के द्वारा करें।
✓
Answer
आर्थिक विकास की माप निम्नलिखित सूचकांकों द्वारा कर सकते हैं- राष्ट्रीय आय (National income) राष्ट्रीय आय को आर्थिक विकास का एक प्रमुख सूचक माना जाता है। किसी देश में एक वर्ष की अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के योग को राष्ट्रीय आय कहा जाता है। सामान्य तौर पर जिस देश की राष्ट्रीय आय अधिक होती है वह देश विकसित कहलाता है और जिस देश की राष्ट्रीय आय कम होती है वह देश अविकसित कहलाता है।
प्रति व्यक्ति आय (Per capital income)- आर्थिक विकास की माप करने के लिए प्रति व्यक्ति आय को सबसे उचित सूचकांक माना जाता है। प्रति व्यक्ति आय देश में रहते हुए व्यक्तियों की औसत आय होती है। राष्ट्रीय आय को देश की कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल राष्ट्रीय आय आता है, वह प्रति व्यक्ति आय कहलाता है। फार्मूले के रूप में प्रतिव्यक्ति आय = $\frac{राष्ट्रीय आय}{कुल जनसंख्या}$
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.