Question
'अभिप्रेरणा' को परिभाषित कीजिए। 

Answer

अभिप्रेरणा का अर्थ-अभिप्रेरणा से तात्पर्य किसी भी कार्य या क्रिया को प्रेरित अथवा प्रभावित करने से है। व्यवसाय के सन्दर्भ में, अभिप्रेरणा का अर्थ उस प्रक्रिया से है जो अधीनस्थों को निर्धारित संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एक वांछित रूप से कार्य करने के लिए तैयार करती है। वस्तुतः अभिप्रेरणा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोगों को, वांछित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रेरित किया जाता है।
मैक्फारलैण्ड के अनुसार, "अभिप्रेरणा से तात्पर्य उस तरीके से है जिसमें आवेग, प्रेरणा, इच्छाएँ, आकांक्षाएँ, प्रयास अथवा आवश्यकताएँ मनुष्य के व्यवहार को निर्देशित, नियन्त्रित तथा उसे स्पष्ट करती हैं।"
ड्यूबिन के अनुसार, "अभिप्रेरणा एक जटिल बल है जो कार्य प्रारम्भ करने तथा संगठन में व्यक्तियों को कार्यरत रखने का कार्य करती है। अभिप्रेरणा वह है जो व्यक्तियों को कार्य प्रारम्भ करने के लिए तैयार करती है तथा निरन्तर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। जो कार्य पहले से ही प्रारम्भ हो चुका है।"
फ्रेड लुथांस के अनुसार, "अभिप्रेरणा एक ऐसी प्रक्रिया है जो एक शारीरिक अथवा मनोवैज्ञानिक आवश्यकता अथवा कमी के साथ प्रारम्भ होती है। जो किसी व्यवहार अथवा प्रेरणा को उत्पन्न करती है जिसका उद्देश्य किसी लक्ष्य अथवा प्रोत्साहन की पूर्ति करना है।"

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free