Y लिमिटेड एक बैंक जो भारत में कार्य कर रही है, वह बीमा क्षेत्र में जाने का भी मन बना रही है। कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने इन्हें (बैंकों को) बीमा क्षेत्र में कार्य करने की अनुमति दी थी। पहले यह बीमा व्यवसाय का प्राधिकार केवल LIC और GIC के पास था। परन्तु अब अर्थव्यवस्था के उदारीकरण तथा दूसरी कम्पनियों से प्रतियोगिता के लिए अन्य कम्पनियों को भी बीमा व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए बीमा नियामक विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत नये लाइसेन्स जारी किये गये।।
Y लिमिटेड कम्पनी उच्च गुणवत्ता वाले कर्मचारियों और एजेन्टों की नियुक्ति की योजना बनाती है तथा उन्हें प्रभावी निर्देशन देती है। जिससे वे जीवन बीमा और गैर-जीवन बीमा/अन्य बीमा व्यवसाय के अधिक से अधिक भाग पर अपना अधिकार कर सकें।
प्रश्न 1. वे उपाय/तरीके सुझाएँ कि कैसे कम्पनी अपने कर्मचारियों तथा एजेण्टों का प्रभावपूर्ण तरीके से पर्यवेक्षण करे। एक प्रभावी पर्यवेक्षण से कम्पनी को क्या लाभ होंगे?
प्रश्न 2. कौन-कौनसे वित्तीय तथा गैर-वित्तीय प्रोत्साहन हो सकते हैं जो कम्पनी अलग से अपने कर्मचारियों तथा एजेण्टों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयोग कर सकती है ?
इनसे कम्पनी को क्या लाभ होंगे?
प्रश्न 3. कम्पनी कैसे आश्वस्त करे कि कर्मचारी उच्च क्रम की आवश्यकताएँ-जैसे प्रसिद्धि तथा आत्म-सन्तुष्टि प्राप्त कर सकें जो अब्राहम मास्लो के द्वारा विशेष रूप से बतायी गयी हैं ?
प्रश्न 4. इस प्रकार के व्यवसाय में, एक अच्छे नेतृत्व के गुणों की पहचान कीजिए जो कम्पनी के प्रबन्धकों में अवश्य होनी चाहिए ताकि वे अपने कर्मचारियों तथा एजेण्टों को प्रोत्साहित कर सकें।
या
इस प्रकार के व्यवसाय में एक अच्छे नेतत्व के गुणों की पहचान कीजिए जो कर्मचारियों तथा एजेण्टों को प्रोत्साहित करने के लिए कम्पनी के प्रबन्धकों में अवश्य होने चाहिए।
प्रश्न 5. एक औपचारिक सम्प्रेषण व्यवस्था के मॉडल को बताएँ जो एक कम्पनी अपना सकती है। मॉडल में किस प्रकार की बाधाएँ आ सकती हैं, उनकी पहचान कीजिए। उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है ? बताइये।
प्रश्न 6. एक अनौपचारिक सम्प्रेषण किस प्रकार से औपचारिक सम्प्रेषण मॉडल की सहायता करता है जो आपने प्रश्न 5 के उत्तर में दिया है।