Question
अगुणित पादपों का प्रजनन में उपयोग बताइये।

Answer

अगुणित पौधों में गुणसूत्रों का केवल एक ही समुच्चय होता है। अतः एक समुच्चय के द्विगुणन से इस प्रकार के पौधे उत्पन्न होते हैं जो सभी जीन्स के लिये समयुग्मज (homozygous) होंगे। समयुग्मजी द्विगुणितों का उत्पादन ही अगुणितों का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उपयोग है। गुणसूत्रों का द्विगुणन दो प्रकार से किया जाता है-
(i) कोल्चीसीन (colchicine) उपचार द्वारा तथा
(ii) शिरच्छेदन कैलस क्रिया (decapitation callus process) द्वारा ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free