Question
अम्ल वर्षा को उदाहरण सहित समझाइए।

Answer

अम्ल वर्षा अम्ल वर्षा वायु में उपस्थित नाइट्रोजन तथा सल्फर के ऑक्साइड के कारण होती है। ये गैसीय ऑक्साइड वर्षा के जल के साथ मिलकर क्रमशः नाइट्रिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल बनाते हैं। वर्षा के साथ ये अम्ल भी पृथ्वी पर नीचे आ जाते हैं। इसे ही अम्ल वर्षा या अम्लीय वर्षा (acid rain) कहते हैं। इसके कारण अनेक ऐतिहासिक भवनों, स्मारकों, मूर्तियों का संक्षारण हो जाता है जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुँचता है। अम्लीय वर्षा के कारण, मृदा भी अम्लीय हो जाती है जिससे धीरे-धीरे उसकी उर्वरता कम हो जाती है। इस कारण वन तथा कृषि उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पारिस्थितिक स्तूप किसे कहते हैं?
हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है?
मेन्डल ने स्वतन्त्र अपव्यूहन के नियम को सिद्ध करने के लिए किस प्रकार का प्रयोग किया था?
विभिन्नता उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज़ का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है?
जब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होती है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
शुक्राणु क्या होते हैं?
इन्सुलिन हार्मोन की कमी से रुधिर के ग्लूकोज स्तर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
निम्नांकित अंगों के कार्य लिखिए। वृषण
एक संकर प्रसंकरण क्या है?
क्या भौगोलिक पृथक्करण स्वपरागित स्पीशीज़ के पौधें के जाति-उद्भव का प्रमुख कारण हो सकता है? क्यों या क्यों नहीं?