CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनसंगठन3 Marks
Question
अनौपचारिक संगठन किसे कहते हैं ?
✓
Answer
अनौपचारिक संगठन का अर्थअनौपचारिक संगठन से आशय ऐसे संगठन से है जिसकी रचना सोच-समझकर तथा जान कर नहीं की जाती है; अपितु आपसी सम्बन्धों, रुचियों तथा समान हितों के कारण स्वतः होती है चेस्टर बनोई के अनुसार, "वह संगठन अनौपचारिक है जिसमें आपसी संबंध अज्ञानवश संयुक्त उद्देश्यों के लिए बनते हैं।" इस प्रकार अनौपचारिक संगठन संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के आपसी सम्बन्धों का एक ऐसा जाल है जिसकी स्थापना के लिए उच्च प्रबन्धकों की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है। संस्था में काम करने वाले व्यक्तियों के बीच आपसी सम्बन्धों का विकास स्वतः ही आपसी सम्पर्क से होता है। इससे कर्मचारियों में आपसी स्नेह एवं आत्मीयता को बढ़ावा मिलता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.