नियन्त्रण — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययननियन्त्रण3 Marks
Question
अपवाद द्वारा प्रबन्ध पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
अपवाद द्वारा प्रबन्ध-अपवाद द्वारा प्रबन्ध से आशय जिसका नियन्त्रण प्रायः अपवादों द्वारा किया जाता है। अपवाद द्वारा प्रबन्ध का सिद्धान्त यह स्पष्ट करता है कि यदि आप सभी चीजों को नियन्त्रित करने का प्रयास करते हैं तो किसी भी चीज को नियन्त्रित नहीं कर पाते। अत: केवल वही महत्त्वपूर्ण विचलन प्रबन्ध को सूचित किये जाने चाहिए जो अनुमति देने की सीमा से बाहर के हैं। यदि एक निर्माणीय संगठन में श्रम लागत में 2 प्रतिशत वृद्धि करने की योजना तैयार की जाती है तो श्रम लागत में 2 प्रतिशत से और अधिक वृद्धि होने पर ही प्रबन्ध को सूचित किया जाना चाहिए। यदि निर्धारित मानकों में भारी अन्तर होता है (जैसे 5 प्रतिशत) तो तुरन्त ही प्रबन्ध द्वारा ऐसी परिस्थिति में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि यह व्यवसाय का जटिल क्षेत्र है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.