Question
भर्ती के महत्त्वपूर्ण स्रोतों को संक्षेप में बतलाइये।

Answer

भर्ती के महत्त्वपूर्ण स्रोत-भर्ती के प्रमुख स्रोत निम्नलिखित हैं जिनका उपयोग करके भर्ती के कार्य को सम्पन्न किया जाता है-
1. आन्तरिक स्त्रोत-भर्ती के दो महत्त्वपूर्ण आन्तरिक स्रोत निम्नलिखित हैं-
स्थानान्तरण-स्थानान्तरण में किसी एक कर्मचारी को एक कार्य या स्थान से हटाकर दूसरे कार्य या स्थान पर भेज दिया जाता है, एक विभाग से दूसरे विभाग में भेज दिया जाता है। पदोन्नति-पदोन्नति में कर्मचारियों को ऐसे पद पर हस्तान्तरित कर देते हैं जो अधिक उत्तरदायित्वपूर्ण होता है तथा कर्मचारियों की सुविधाएँ, पद-प्रतिष्ठा तथा वेतन बढ़ जाता है।
2. बाह्य स्रोत-बाह्य भर्ती स्रोत भर्ती के लिए एक विस्तृत विकल्प प्रदान करती है तथा संस्था में नये-नये लोगों का प्रवेश करती है। सामान्यतः भर्ती के जिन बाह्य स्रोतों का प्रयोग किया जाता है वे इस प्रकार हैं-
प्रत्यक्ष भती, प्रतीक्षा सूची, विज्ञापन, रोजगार कार्यालय, स्थापन एजेन्सी तथा प्रबन्ध परामर्शदाता, महाविद्यालय/विश्वविद्यालय से भती, कर्मचारियों द्वारा अनुशंसा, जॉबर एवं ठेकेदार, विज्ञापन अथवा दूरदर्शन, वैब प्रसारण।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free