अस्थियों के कार्य -
(1) अस्थियाँ शरीर को दृढ़ता प्रदान करती हैं।
(2) अस्थियों में उपस्थित अस्थि मज्जा में R.B.C. का निर्माण होता है।
(3) अस्थियाँ पेशियों को जुड़ने के लिए आधार देती हैं।
(4) अस्थियाँ शरीर को निश्चित आकृति प्रदान करती हैं।
(5) अस्थियाँ शरीर के कोमल अंगों को बाह्य आघातों से सुरक्षा प्रदान करती हैं, जैसे- अस्थियों से बनी वक्षीय कोटर में हृदय, फेफड़े एवं करोटि में मस्तिष्क सुरक्षित रहता है।
(6) श्रवणांगों में स्थित कुछ छोटी हड्डियां सुनने में सहायता करती हैं।
(7) कंकाल तंत्र गति, चलन, उठने-बैठने आदि क्रियाओं में सहायक होता है।