Question
अतिसार के कोई चार उपाय बताइए।

Answer

(1) यदि रोग खराब चारे या आंतों में खरास होने के कारण हो तो पशु को अलसी या तिल या अरण्डी का तेल 160-220 ग्राम और उसमें 300 मिलीग्राम अफीम मिलाकर पिलाना चाहिए। इससे आँतों की खरास खत्म हो जाएगी। पानी के बजाय चावलों के माँड में नमक मिलाकर पिलाना चाहिए।
(2) इसके बाद अगले दिन दस्त रोकने के लिए खड़िया मिट्टी 58 ग्राम, कत्था 23 ग्राम, अफीम 300 मिलीग्राम, सौंठ 15 ग्राम, चावल का माँड 750 ग्राम में सबको मिलाकर दिन में दो बार पिलाना चाहिए।
(3) पकी प्याज 40 ग्राम, कत्था 23 ग्राम, अफीम 300 मिलीग्राम, चावल का माँड 500 ग्राम पिलाना चाहिए।
(4) जामन का अर्क 80 ग्राम, सौंफ 15 ग्राम, गोंद बबूल 80/80 ग्राम, अफीम 300 मिलीग्राम, चावल का माँड 320 ग्राम पिलाना चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free