पशु स्वास्थ्य — कृषि विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सकृषि विज्ञानपशु स्वास्थ्य3 Marks
Question
जूं का उपचार किस प्रकार किया जाता है?
✓
Answer
पशुओं में जूं नष्ट करने के लिए विभिन्न कीटनाशक दवायें निमज्जन छिड़काव नहलान, बुकनी के रूप में प्रयोग की जाती है। गोपशुओं में 0.5 से 1.0 प्रतिशत मैलाथियान बुकनी के रूप में या 0.2 प्रतिशत ब्यूटॉक्स निमज्जन या छिड़काव के रूप में प्रयोग की जाती है। एक भाग फीनोथइजीन, दो भाग सोडियम फ्लोरोसिलीकेट तथा चार भाग आटे को मिलाकर बुकनी के रूप में 10 से 14 दिन के अन्तर में पशु के शरीर पर दो बार लगाने से नष्ट हो जाती है। सेविन (0.1 से 0.2 प्रतिशत) के प्रयोग से जूं पूरी तरह समाप्त हो जाती है। इसी प्रकार भेड़ों में 0.2 प्रतिशत ब्यूटॉक्स या 0.1 प्रतिशत निकोटिन के निमज्जन के प्रयोग से जूं समाप्त हो जाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.