Question
अवध में किसानों को आन्दोलन क्यों करना पड़ा?

Answer

अवध में किसान आन्दोलन-अवध में किसानों की दशा दयनीय थी, अवध के तालुकदार तथा जमींदार किसानों पर अत्याचार करते थे। वे किसानों से भारी-भरकम लगान और अनेक प्रकार के कर वसूल करते थे। किसानों को बेगार करनी पड़ती थी। किसानों की माँग थी कि लगान कम किया जाए, बेगार समाप्त की जाए तथा दमनकारी जमींदारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। अवध में संन्यासी बाबा रामचन्द्र ने किसानों के आन्दोलन का नेतृत्व किया। पं. जवाहर लाल नेहरू तथा बाबा रामचन्द्र के नेतृत्व में 'अवध किसान सभा' का गठन किया गया। जब 1921 में असहयोग आन्दोलन शुरू हुआ तो कांग्रेस ने अवध के किसान-संघर्ष को इस आन्दोलन में सम्मिलित करने का प्रयास किया। 1921 में तालुकदारों और व्यापारियों के मकानों पर हमले किए गए और अनाज के गोदामों पर अधिकार कर लिया गया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

स्थानीय सरकारों के महत्त्व का वर्णन कीजिए।
यदि किसानों को सिंचाई और विपणन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है, तो रोजगार और आय में वृद्धि कैसे होगी?
"संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग ने अनेक समस्याएँ पैदा कर दी हैं।" समीक्षा कीजिए।
विकास में ऋण की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।###विकास प्रक्रिया में ऋण की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
'पूना पैक्ट' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
औपचारिक तथा अनौपचारिक साख में विभेद कीजिए।
भारत में किस आर्थिक क्षेत्र के अन्तर्गत अल्प रोजगार की दशाएँ अधिक पाई जाती हैं? प्रमुख कारण बताइए।
असंगठित क्षेत्र की किन्हीं तीन विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
वस्तु विनिमय प्रणाली की प्रमुख समस्याओं को स्पष्ट कीजिए।
गन्ने की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए तथा भारत में इसके किन्हीं तीन उत्पादक राज्यों का भी उल्लेख कीजिए।###गन्ना के उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाएँ बताइए।