Question
अवध में किसानों को आन्दोलन क्यों करना पड़ा?

Answer

अवध में किसान आन्दोलन-अवध में किसानों की दशा दयनीय थी, अवध के तालुकदार तथा जमींदार किसानों पर अत्याचार करते थे। वे किसानों से भारी-भरकम लगान और अनेक प्रकार के कर वसूल करते थे। किसानों को बेगार करनी पड़ती थी। किसानों की माँग थी कि लगान कम किया जाए, बेगार समाप्त की जाए तथा दमनकारी जमींदारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। अवध में संन्यासी बाबा रामचन्द्र ने किसानों के आन्दोलन का नेतृत्व किया। पं. जवाहर लाल नेहरू तथा बाबा रामचन्द्र के नेतृत्व में 'अवध किसान सभा' का गठन किया गया। जब 1921 में असहयोग आन्दोलन शुरू हुआ तो कांग्रेस ने अवध के किसान-संघर्ष को इस आन्दोलन में सम्मिलित करने का प्रयास किया। 1921 में तालुकदारों और व्यापारियों के मकानों पर हमले किए गए और अनाज के गोदामों पर अधिकार कर लिया गया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

अर्स्ट रेनन कौन था? उसने राष्ट्र की व्याख्या किस प्रकार की?
सविनय अवज्ञा आन्दोलन में किसानों की भूमिका का विवेचन कीजिए।
असहयोग आन्दोलन के कार्यक्रम का वर्णन कीजिए।
1830 के दशक में यूरोपवासियों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
जॉलवेराइन' की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई? इसका क्या महत्त्व था?
गाँधीजी की नमक यात्रा का क्या उददेश्य था?
असहयोग आंदोलन के आर्थिक प्रभावों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
19वीं शताब्दी में राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में व्याप्त उदारवादी स्वरूप की व्याख्या कीजिए।
'पूना पैक्ट' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
गेरीबाल्डी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।