Question
बाँध क्या है? इसके निर्माण के उद्देश्य बताइये।

Answer

बाँध का अर्थ-प्रवाहित जल को रोकने, दिशा देने या बहाव को कम करने के लिए खडी की गई बाधा जो कि आम तौर पर जलाशय, झील अथवा जल भरण बनाती है, बाँध कहलाती है। बाँध का अर्थ जलाशय से होता है न कि इसके ढाँचे से।
उद्देश्य सिंचाई के अलावा बाँधों का उद्देश्य विद्युत उत्पादन, घरेलू और औद्योगिक उपयोग, जल आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण, मनोरंजन, आन्तरिक नौसंचालन और मत्स्य पालन भी है। इसी कारण बाँधों को बहुउद्देश्यीय परियोजनाएँ कहा जाता है। जहाँ एकत्रित जल के अनेकों उपयोग समन्वित होते हैं। यथा-सतलज-व्यास बेसिन में भाखड़ा-नांगल परियोजना जलविद्युत उत्पादन और सिंचाई दोनों के काम में आती है। इसी प्रकार महानदी बेसिन में हीराकुड परियोजना जल संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण का समन्वय है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

संघ बनाने के अलग-अलग ढंगों का वर्णन कीजिये।
शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के पीछे मूल भावना क्या है?
पानी के निजीकरण के खिलाफ चले बोलिविया के आंदोलन में किन-किन संगठनों ने भाग लिया?
क्या सामाजिक अन्तर सभी देशों में अस्तित्व रखते हैं?
रेगर मृदा किन-किन क्षेत्रों में पाई जाती है? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
दबाव-समूह और आन्दोलन में क्या अन्तर है? 
राष्ट्रीय ताप विद्युत गृह किस प्रकार पर्यावरण तथा संसाधन संरक्षण का ध्यान रखता है?
सरकार का कैसा दृष्टिकोण देश के लिए सामाजिक विभाजन का खतरा नहीं बनता?
भारत में एल्यूमिनियम प्रगलन उद्योग का वर्णन कीजिए।
कॉर्न लॉ' के बारे में आप क्या जानते हैं?