लेखन कला और शहरी जीवन — इतिहास कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासलेखन कला और शहरी जीवन2 Marks
Question
बेबीलोन नगर की मुख्य विशेषताएँ बताइए।
✓
Answer
बेबीलोन नगर की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं- (i) इसका क्षेत्रफल 850 हैक्टेयर से अधिक था। (ii) इसकी चहारदीवारी तिहरी थी। (iii) इसमें विशाल राजमहल तथा मन्दिर बने हुए थे। (iv) इसमें एक जिगुरात अर्थात् सीढ़ीदार मीनार थी। (v) इस नगर के मुख्य अनुष्ठान केन्द्र तक शोभा -यात्रा के लिए एक विस्तृत मार्ग बना हुआ था। (vi) इसके व्यापारिक घराने दूर-दूर तक व्यापार करते थे। (vii) इसके गणितज्ञों तथा खगोलविदों ने अनेक नई खोजें की थीं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.