भारत का डाक-संचार तंत्र-इसके प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार हैं-
भारत का डाक-संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम डाक-संचार तंत्र है।
यह पार्सल, निजी पत्र व्यवहार आदि को संचालित करता है। कार्ड व लिफाफा, बंद चिट्ठी, पहली श्रेणी की डाक समझी जाती है तथा विभिन्न स्थानों पर वायुयान द्वारा भी पहुँचाए जाते हैं।
द्वितीय श्रेणी की डाक में रजिस्टर्ड पैकेट, किताबें, अखबार तथा मैगजीन शामिल हैं। ये धरातलीय डाक द्वारा पहुँचाए जाते हैं तथा इनके लिए स्थल व जल परिवहन का प्रयोग किया जाता है।
बड़े शहरों व नगरों में डाक-संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में छः डाक मार्ग बनाए गए हैं। इन्हें राजधानी मार्ग, मेट्रो चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार (Business) चैनल, भारी चैनल तथा दस्तावेज चैनल के नाम से जाना जाता है।