Question
काली मृदा की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

Answer

काली मृदा (रेगर मृदा) के क्षेत्र-काली मृदाएँ महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मालवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पठार पर पाई जाती हैं और दक्षिण-पूर्वी दिशा में गोदावरी और कृष्णा नदियों की घाटियों तक फैली हैं।
काली मृदा (रेगर मृदा) की विशेषताएँ-
काली मृदा बहुत बारीक कणों अर्थात् मृत्तिका से बनी है।
इसकी नमी धारण करने की क्षमता बहुत अधिक होती है।
काली मृदाएँ कैल्शियम कार्बोनेट, मैगनीशियम, पोटाश और चूने जैसे पौष्टिक तत्त्वों से परिपूर्ण होती हैं।
इनमें फास्फोरस की मात्रा कम होती है। गर्म और शुष्क मौसम में इन मृदाओं में गहरी दरारें पड़ जाती हैं जिससे इनमें वायु का मिश्रण अच्छी तरह हो जाता है। गीली होने पर ये मृदाएँ चिपचिपी हो जाती हैं।
काली मृदाएँ लावा जनक शैलों से बनी होती हैं।
इनका रंग काला होता है तथा इन्हें 'रेगर' मृदाएँ भी कहा जाता है। काली मृदाएँ कपास की खेती के लिए बहुत अच्छी होती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद औपनिवेशिक शासन से स्वतन्त्र होने वाले देशों को किन आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा?
जल संरक्षण एवं प्रबन्धन की आवश्यकता को समझाइए।
लैंगिक असमानता से आप क्या समझते हैं? भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डालिए।
गाँधीजी की नमक यात्रा का क्या उददेश्य था?
खिलाफत आन्दोलन के बारे में आप क्या जानते हैं? राष्ट्रीय आन्दोलन में इसका क्या महत्त्व था?
मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है?
किस प्रकार सामाजिक अन्तरों से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है?
संघ बनाने के अलग-अलग ढंगों का वर्णन कीजिये।
भारतीय कृषि की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तरदायी शासन का क्या अर्थ है?