कार्यपालिका — राजनीति विज्ञान कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानकार्यपालिका2 Marks
Question
भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है?
✓
Answer
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव जनता के द्वारा सीधा प्रत्यक्ष रूप से न होकर अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मण्डल द्वारा होता है। निर्वाचक मण्डल-राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में- (i) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, (ii) राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य तथा (iii) संघीय क्षेत्र की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। निर्वाचन विधि-राष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत प्रणाली और गुप्त मतदान द्वारा किया जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.