भारत में बागवानी फसलों का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है-
वर्ष 2016 के उत्पादन के अनुसार भारत का विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में चीन के बाद दूसरा स्थान था।
भारत उष्ण और शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों ही प्रकार के फलों का उत्पादक है।
भारतीय फलों जिनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल के आम, नागपुर और चेरापूँजी (मेघालय) के संतरे, केरल, मिजोरम, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के केले, उत्तर प्रदेश और बिहार की लीची, मेघालय के अनन्नास, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अंगूर तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर के सेब, नाशपाती, खूबानी और अखरोट की विश्वभर में बहुत माँग है।
सब्जियों में भारत का मटर, फूलगोभी, प्याज, बंदगोभी, टमाटर, बैंगन, आलू आदि के उत्पादन में प्रमुख स्थान है।