Question
भारत में बागवानी फसलों के बारे में बताइये।

Answer

भारत में बागवानी फसलों का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है-
वर्ष 2016 के उत्पादन के अनुसार भारत का विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में चीन के बाद दूसरा स्थान था। भारत उष्ण और शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों ही प्रकार के फलों का उत्पादक है।
भारतीय फलों जिनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल के आम, नागपुर और चेरापूँजी (मेघालय) के संतरे, केरल, मिजोरम, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के केले, उत्तर प्रदेश और बिहार की लीची, मेघालय के अनन्नास, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अंगूर तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर के सेब, नाशपाती, खूबानी और अखरोट की विश्वभर में बहुत माँग है। सब्जियों में भारत का मटर, फूलगोभी, प्याज, बंदगोभी, टमाटर, बैंगन, आलू आदि के उत्पादन में प्रमुख स्थान है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

असंगठित क्षेत्र की किन्हीं तीन विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
सूचना का अधिकार क्या है? यह किस प्रकार उपभोक्ता की शक्ति में वृद्धि करता है?
भारत में एल्यूमिनियम प्रगलन उद्योग का वर्णन कीजिए।
छिपी बेरोजगारी से क्या अभिप्राय है? इसे कम करने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए।
विश्व व्यापार संगठन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
देश के कुछ भागों में आज भी आत्म निर्वाह कृषि क्यों की जाती है? चार कारण दीजिए।
बैंकों की ऋण सम्बन्धी गतिविधि को स्पष्ट कीजिए।
गांधी-इरविन समझौते के प्रावधानों का वर्णन कीजिए l
भारत में पाई जाने वाली प्रमुख रेशेदार फसलों का वर्णन कीजिए।###भारत में कपास उत्पादन के किन्हीं दो क्षेत्रों का परिचय दीजिए।
भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है?