Question
भारत में मक्का की कृषि का उल्लेख कीजिये।

Answer

मक्का-भारत में खरीफ की फसलों के अन्तर्गत मक्का की कृषि की जाती है। बिहार जैसे कुछ राज्यों में मक्का रबी की ऋतु में भी उगाई जाती है। यह खाद्यान्न व चारा दोनों रूपों में काम में आती है।
भौगोलिक परिस्थितियाँ-मक्का की फसल के लिए 21° सेल्शियस से 27° सेल्शियस तापमान की आवश्यकता होती है तथा प्राचीन जलोढ़ मिट्टी में इसकी फसल अच्छी प्रकार से पैदा की जाती है।
उत्पादन देश में आधुनिक प्रौद्योगिक निवेशों, जैसे-उच्च पैदावार देने वाले बीजों, उर्वरकों और सिंचाई के उपयोग से मक्का का उत्पादन बढ़ा है। कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, बिहार, आन्ध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश देश में मक्का के मुख्य . उत्पादक राज्य हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

रेशम मार्ग का महत्त्व बताइए।
19वीं शताब्दी के भारत में मुद्रण संस्कृति का महिलाओं के जीवन पर प्रभाव बताइए।
सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है? यह क्यों आवश्यक है?
आर्थिक विकास में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या भूमिका है?
भारत में कृषि पर आधारित चार उद्योगों के नाम लिखो। भारतीय अर्थव्यवस्था में इनका क्या महत्त्व है?
किस प्रकार सामाजिक अन्तरों से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है?
"उन्नीसवीं शताब्दी के आरम्भ में भारतीय कपड़े के निर्यात में गिरावट आने लगी।" विवेचना कीजिए।
स्वयं सहायता समूह के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
'जी-77 के समूह' से आप क्या समझते हैं?
नर्मदा बचाओ आन्दोलन पर एक टिप्पणी लिखिए।